व्हाट्सएप पर इंग्लिश को हिंदी में करने वाला ऐप

क्या आप व्हाट्सएप पर इंग्लिश को हिंदी में करने वाला ऐप ढूंढ़ रहे हैं? तो आपको ज्यादा कुछ करने की जरुरत नहीं है। यहाँ पर मैं जो तरीका बताने वाला हूँ उसमे हो सकता है की आपके मोबाइल में वह Application पहले से मौजूद हो लेकिन आपको पता नहीं था।

इस लेख में आपको तीन समस्याओं के समाधान बताये गए हैं:-

  • इंग्लिश में लिखने पर शब्दों का ट्रांसलेट होकर हिंदी में बदलना
  • हिंगलिश को हिंदी में बदलना
  • इंग्लिश मेसेज को हिंदी में पढ़ पाना

अगर आप यह सभी फंक्शन अपने मोबाइल में चाहते है तो इस आर्टिकल के पढने के बाद आप आसानी से इसे implement कर पाएंगे.

whatsapp par english ko hindi me karne wala app

हिंदी कैसे लिखा जाता है?

हमलोग अक्सर किताबों में हिंदी लिखा हुआ देखते हैं। आपको याद होगा की बचपन में हमें सिखाया गया था की हिंदी को देवनागरी लिपि में लिखा जाता है। क्या हम बिना देवनागरी लिपि के हिंदी लिख सकते है?

बिलकुल लिख सकते है बहुत कम लोग है जो हिंदी लिखने के लिए देवनागरी लिपि का प्रयोग करते है। ज्यादातर लोग देवनागरी में बस पढ़ना चाहते है लिखता कोई नहीं है। क्योंकि हमारे कीबोर्ड का जो लेआउट (Layout) है वह इंग्लिश में होता है। हिंदी लिखना हो तो हम कीबोर्ड में अक्षर ढूंढ़ते रहते है।

तो इसका एक सिंपल सा समाधान है की आप अंग्रेजी में हिंदी लिखें। उदहारण के तौर पर मान लीजिये की आप अपने दोस्त को मैसेज कर के बताना चाहते है की मैं आज पार्टी में नहीं आ पाउँगा। इसे आप ऐसे लिख सकते है "Me aaj Party me nahi aa paunga." इस प्रकार से लिखी गयी भाषा को हिंगलिश (Hinglish) कहा जाता है।

हिंगलिश कोई ऑफिसियल भाषा नहीं है लेकिन सुविधा के लिए बहुत सारे लोग इंटरनेट पर इस भाषा का प्रयोग चैटिंग इत्यादि के लिए करते है।

लेकिन क्या हिंगलिश को हम हिंदी मैं ट्रांसलेट कर सकते है? आइये समझने का प्रयास करते हैं।

हिंगलिश का हिंदी ट्रांसलेशन

जब भी हम इंग्लिश को हिंदी में करने वाले ऐप की बात करते है तो इसमें दो चीज़ें हो सकती है। आपका ऐप उसे दो तरह से ट्रांसलेट कर सकता है उदाहरण देखिये।

  • I am going. = मैं जा रहा हूँ।
  • I am going. = Main jaa raha hun.
आप ऊपर दिए गए उदाहरण से समझिये की जब मैंने लिखा "आई ऍम गोइंग" तो ट्रांसलेटर इसे या तो हिंदी में ट्रांसलेट करेगा या फिर हिंगलिश में आप ट्रांसलेट करते समय जिस भाषा का चुनाव करते है यह उसपे निर्भर करता है।
अगर आपको हिंगलिश से हिंदी में ट्रांसलेट करना हो तो आप क्या करेंगे? हिंगलिश का ट्रांसलेशन अभी हो पाना मुश्किल है क्योंकि हिंगलिश कोई ओफिसिअल लैंग्वेज नहीं है इस कारण से न ही इसका कोई व्याकरण है और न ही कोई ट्रांसलेशन का नियम। जितने भी नियम है वह सब मूल हिंदी भाषा के आधार पर तय होता है।
whatsapp par english ko hindi ma karene wal app

व्हाट्सएप पर इंग्लिश को हिंदी में करने वाला ऐप कौन सा है?

अगर आप ख़ास करके व्हाट्सएप पर हिंदी में टाइप करना चाहते है तो इसके लिए सबसे अच्छा तरीका है आप गूगल कीबोर्ड का इस्तेमाल करें। 'Gboard' के नाम से मशहुर यह ऐप आपको प्ले स्टोर पर आसानी से मिल जाएगी और ज्यादातर Smartphone में यह पहले से ही इनस्टॉल की हुई मिलती है।

गूगल कीबोर्ड एक multilingual कीबोर्ड है इसका मतलब एक ही कीबोर्ड से आप कई साड़ी भाषाओं में लिख सकते है। इस कीबोर्ड को हिंदी में टाइप करने के लिए दो तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है।

पहला तरीका की आप सीधा हिंदी में टाइप करें। हिंदी में टाइप करने के लिए आप इस तरह के बटन (🌐) को क्लिक करके अपना लैंग्वेज सेलेक्ट कर सकते है। या फिर आप स्पेस बटन को दबाये रखिये इससे भी आपके सामने भाषा का विकल्प आ जाता है।

दूसरा तरीका है की आप अपना लैंग्वेज हिंगलिश की चुने। इसमें जब भी आप अपने कीबोर्ड में हिंगलिश में टाइप करेंगे तो आपको अपने कीबोर्ड के ऊपर कुछ शब्दों के सुझाव दिखाई देंगे अगर आप हिंगलिश में सही से टाइप करते है तो आपकी राइटिंग अपने आप हिंदी में कन्वर्ट हो जाएगी और यदि आपने हिंगलिश में कुछ शब्द गलत टाइप किया तो कीबोर्ड के ऊपर सुझाव वाले शब्दों को चुन कर आप आगे लिखना जारी रख सकते हैं।

अगर आपको समझ नहीं आ रहा तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के आप बिना किसी परेशानी के हिंदी में टाइप कर पाएंगे।

गूगल कीबोर्ड की सेटिंग्स

गूगल कीबोर्ड गूगल के द्वारा बनाया गया एक बहुत ही बढ़िया एप है इसका इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है। गूगल कीबोर्ड के बारे में यदि विस्तार से बात करेंगे तो यह आर्टिकल बहुत लम्बा हो जायेगा तो इसके लिए हम सिर्फ इसका इंस्टालेशन और हिंदी में टाइप करने के लिए जरुरी सेटअप ही देखेंगे।

  1. सबसे पहले तो आपको गूगल कीबोर्ड ऐप डाउनलोड करना होगा। यह आपको प्ले स्टोर में मिलेगा। आप इस लिंक पर क्लिक कर के भी प्ले स्टोर पर जा सकते है। प्ले स्टोर में जाने के बाद आपको सर्च करना है "Gboard"
  2. अगर यह एप्लीकेशन आपके मोबाइल में पहले से ही इनस्टॉल है तो इससे पहले डिलीट करें और दुबारा से डाउनलोड करें। इससे आपके कीबोर्ड की पुरानी सेटिंग्स हट जाएगी और आप शुरुआत से सेटिंग कर पाएंगे।
  3. जब आपका डाउनलोड कम्पलीट हो जाये तो उसे ओपन कीजिये। ओपन करने के बाद आपको "ENABLE IN SETTINGS" का बटन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें वंहा पर आपको Gboard को ओंन कर लेना है।
  4. Gboard को ओन करने के बाद आप दुबारा Gboard पर चले जायेंगे जहाँ पर आपको "SELECT INPUT METHOD" का बटन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें और Gboard को सेलेक्ट करें।
  5. आखिर में आपको जो बटन दिखाई देगी उसमे लिखा होगा "DONE", लेकिन अभी इस पर क्लिक न करें। इसके ऊपर छोटे-छोटे अक्षरों में लिखा होगा "You can set additional languages" आप additional languages पर क्लिक करें।
  6. अगले स्क्रीन पर आपको +Add keyboard पर क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद आपके सामने लैंग्वेज की लिस्ट आएगी इसमें से Hindi (India) को सेलेक्ट करे।
  7. अगले स्क्रीन में आप "abc → हिंदी" और Hindi को सेलेक्ट कर के done पर क्लिक करें।
अब आप अपने कीबोर्ड पे जाए और कुछ भी टाइप करें। अगर आपको लैंग्वेज बदलना हो तो आप स्पेस बटन को दबाये रखें आपके सामने भाषा का विकल्प आ जायेगा। इंग्लिश भाषा से हिंदी में टाइप करने के लिए आप "abc → हिंदी" को सेलेक्ट करें।

यह विडियो आपके लिए सहायक हो सकता है।



ऊपर जो तरीका मैंने बताया हे यह सबसे आसान और सुविधाजनक तरीका है इंग्लिश को हिंदी में करने के लिए। फिर भी अगर आपको व्हाट्सएप पर इंग्लिश को हिंदी में करने वाला ऐप चाहिए तो निचे एक लिस्ट दिया गया है उसे देखें।

व्हाट्सएप पर इंग्लिश को हिंदी में करने वाला ऐप

ऐप का नाम डाउनलोड लिंक
गूगल कीबोर्ड https://play.google.com/store/apps/details?id=com.google.android.inputmethod.latin&hl=hi&gl=US
गूगल ट्रांसलेट https://play.google.com/store/apps/details?id=com.google.android.apps.translate&hl=hi&gl=US
माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेट https://play.google.com/store/apps/details?id=com.microsoft.translator&hl=hi&gl=US
स्नेपट्रांस https://play.google.com/store/apps/details?id=language.translate.stylish.text&hl=en&gl=US
हाई ट्रांसलेट https://play.google.com/store/apps/details?id=com.zaz.translate&hl=en&gl=US

ऊपर के जो लिंक है उसमे दूसरा और तीसरा लिंक ट्रांसलेटर का काम करता है इसमें आप इंग्लिश में जो कुछ भी टाइप करते है वह इसे इंग्लिश में कन्वर्ट कर देता है जिसे आप बाद में कॉपी / पेस्ट कर सकते है।

WhatsApp पर इंग्लिश को हिंदी में पढने वाला App


मान लीजिये किआपको किसी ने मेसेज किया की "How are you?", यह इंग्लिश में है लेकिंग अगर आपको हिंदी में पढना हो तब? क्या ऐसा हो सकता है?

हो सकता है लेकिन इसके लिए आपको Snaptrans या Hi translate को डाउनलोड करना पड़ेगा उसके बाद लैंग्वेज सेटिंग में जा कर आप इंग्लिश से हिंदी सेलेक्ट करेंगे। उसके बाद आपको व्हाट्सएप में जाकर मैसेज को होल्ड करते हुए क्लिक करना है। जैसे ही आप होल्ड करेंगे आपको कुछ इस तरह का आइकॉन (🔍) दिखाई देगा। आइकॉन दिखने के तुरंत बाद वह ऐप आपकी चुनी हुई भाषा में ट्रांसलेट कर देगा।

यह फंक्शन इन एप्लीकेशन पर मौजूद है :
अगर आपको अभी भी कोई समस्या है या कुछ समझ में नहीं आ रहा है तो कृपया नीचे कमेंट कर के हमें बताये। हम आपकी समस्या का हल अपने उत्तर में देने का प्रयास करेंगे। धन्यवाद! इस आर्टिकल को पढने के लिए।

व्हाट्सएप पर इंग्लिश को हिंदी में करने वाला ऐप (FAQS)


मुझे व्हाट्सएप पर इंग्लिश को हिंदी में कन्वर्ट करने वाला ऐप चाहिए। क्या आपके पास कोई सुझाव है?

हां, आप गूगल कीबोर्ड ऐप का उपयोग कर सकते हैं। यह ऐप आपको इंग्लिश को हिंदी में आसानी से कन्वर्ट करने की सुविधा देता है।

हिंगलिश क्या होती है और क्या मैं इसे इंग्लिश से हिंदी में कन्वर्ट कर सकता हूँ?

हिंगलिश एक मिश्रित भाषा होती है जिसमें इंग्लिश और हिंदी के शब्दों का उपयोग होता है। इसे आप गूगल कीबोर्ड का उपयोग करके कन्वर्ट कर सकते हैं।

क्या गूगल कीबोर्ड का उपयोग केवल हिंदी में टाइप करने के लिए किया जा सकता है?

नहीं, गूगल कीबोर्ड का उपयोग कई भाषाओं में टाइप करने के लिए किया जा सकता है, इसमें अंग्रेजी भी शामिल है।

क्या किसी और ऐप का उपयोग करके व्हाट्सएप पर इंग्लिश को हिंदी में कन्वर्ट किया जा सकता है?

हां, आप गूगल ट्रांसलेट और माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेट जैसे ऐप्स का उपयोग करके इंग्लिश को हिंदी में कन्वर्ट कर सकते हैं, लेकिन गूगल कीबोर्ड इस काम के लिए सरल और अधिक सुविधाजनक है।

Next Post
No Comment
Add Comment
comment url