A, An, The Ka Use | Articles A, An और The का प्रयोग

English grammar में a, an और the को "articles" कहा जाता है। A और an, दोनों का का हिंदी में अर्थ होता है - एक, लेकिन the के लिए हिंदी में कोई अर्थ नहीं है। The का प्रयोग किसी खास या निश्चित चीज़ के लिए किया जाता है। A और an का प्रयोग सामान्यतः countable noun के पहले किया जाता है। Countable noun वे होते हैं जिन्हें गिना जा सके।

किसी वाक्य में A और an का प्रयोग "एक" संख्या को दर्शाने के लिए किया जाता है, लेकिन जरुरी नहीं की हिंदी वाक्य में भी "एक" लिखा या बोला जायेगा। जैसे:

  • मैं विद्यार्थी हूँ। ➔ I am a student.
  • यह मोबाइल है। ➔ It is a mobile.
  • तुम डॉक्टर हो। ➔ You are a Doctor.
  • मैं सेब खा रहा हूँ। ➔ I am eating an apple.
ऊपर दिए गए उदाहरण को समझिये, "मैं विद्यार्थी हूँ और मैं एक विद्यार्थी हूँ" में क्या अंतर है? कुछ भी नहीं। इसी प्रकार "यह एक मोबाइल है और यह मोबाइल है" दोनों का एक ही अर्थ है। आपको यह समझना होगा कि, अगर किसी वाक्य में एक चीज़ की बात हो रही है तो वहां पर a/an का प्रयोग होगा अगर एक से अधिक चीज़ की बात हो रही हो तो a/an का प्रयोग न करें।

अब प्रश्न है की The का प्रयोग कहाँ होता है? तथा a और an में क्या अंतर है?  इस आर्टिकल में हमलोग इस विषय पर विस्तार से चर्चा करेंगे ताकि आप "a, an, the का use" अच्छे से समझ पाएं।

a an the ka use in Hindi

A और An का प्रयोग

A और An दोनों का प्रयोग किसी एक चीज़ को संदर्भित करने के लिए किया जाता है। सामान्यतः इसका प्रयोग  countable noun या इसके साथ प्रयुक्त adjective शब्द के पहले किया जाता है। जब कोई शब्द vowel अक्षर (a, e, i, o, u) से शुरू हो या इसका उच्चारण हिंदी के किसी स्वर अक्षर से शुरू होता है तो हमलोग "an" का प्रयोग करते हैं अन्यथा "a" का प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण
  • I have a book.
    • मेरे पास एक किताब है।
  • She has a cat.
    • उसके पास एक बिल्ली है।
  • An old man is walking.
    • एक बुजुर्ग आदमी टहल रहा है।
  • An ant is small.
    • एक चींटी छोटी होती है।
  • She needs an onion.
    • उसे एक प्याज चाहिए।
  • They are watching a movie.
    • वे लोग फिल्म देख रहे थे।
  • I need a pen.
    • मुझे एक पेन चाहिए।
  • That is an umbrella.
    • यह एक छाता है।
  • We need an hour.
    • हमें एक घंटे की जरुरत है।
  • She wants a mango.
    • वह एक आम चाहती है।
  • He is eating a banana.
    • वह केला खा रहा है।
  • I have an idea.
    • मेरे पास एक आईडिया है।
  • This is an egg.
    • यह एक अंडा है।

An का प्रयोग करने के नियम

हिंदी के स्वर वर्णों की सूची
अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ

An का सही प्रयोग अंग्रेजी का बजाय हिंदी स्वर को ध्यान में रख कर करने से ज्यादा आसान रहता है। नीचे कुछ उदाहरण दिए गए हैं, आप ध्यान दीजिये की इनके उच्चारण में हिंदी का स्वर वर्ण प्रयुक्त है। ऐसे शब्द vowel से शुरू हो या consonant से इससे फर्क नहीं पड़ता। हमलोग उसके पहले a या an का प्रयोग हिंदी स्वर के अनुसार करेंगे। जैसे:

  • An M.P (मपी)
  • A one-rupee coin (वन)
  • An umbrella (म्ब्रेला)
  • A university (यूनिवर्सिटी)
  • An hour (वर)
  • A house (हाउस)
  • An Indian (इंडियन)
  • A unique idea (यूनिक)
  • An oven (वन)
  • A university degree (यूनिवर्सिटी)
  • An honor (नर)
  • A European (यूरोपियन)
  • An MP (मपी)
  • A eunuch (यूनिच)
  • An SDO (सडीओ)
  • A one-day trip (वन)
  • An honest person (नेस्ट)
  • A one-way ticket (वन)
  • An SMS (सएमएस)
  • A European (यूरोपियन)
  • An unusual incident (नयुज़ुअल)
  • A university professor (यूनिवर्सिटी)
  • An NGO (नजीओ)
  • A USB drive (यूएसबी)
  • An SD card (सडी)
  • A UFO sighting (यूएफओ)
  • An LED light (लईडी)
  • A UFO (यूएफओ)
  • An MBA program (मबीए)
  • A unique opportunity (यूनिक)
  • An SD card (सडी)
ऊपर दिए गए उदाहरणों में आपने देखा की जिन शब्दों का उच्चारण हिंदी के स्वर वर्ण से शुरू होता है उनके आगे an का प्रयोग किया जाता है चाहे वह शब्द vowel से शुरू होता हो या consonant से।
jamal3

The का प्रयोग

The का प्रयोग किस खास/निश्चित noun (संज्ञा) के लिए किया जाता है, जिसमे बोलने वाला व्यक्ति यह मानकर चलता है की सुनने वाले व्यक्ति को इसके बारे में पहले से ही कुछ न कुछ पता है।

मान लीजिये आप अपनी खोयी हुई गाय ढूँढ रहे हैं, चूँकि गाय आपकी है इसलिए यह खास है। पड़ोस में पूछने पर आपको दो उत्तर मिलते हैं:- 
  • Person 1: I saw a cow. (मैंने एक गाय देखी थी।)
  • Person 2: I saw the cow. (मैंने गाय देखी थी।)
Person 1 का उत्तर हमें यह बताता है की उसने एक गाय देखी थी पर इससे यह पता नहीं चलता की कौन सी गाय थी। वहीँ parson 2 ने वह गाय देखी थी जो खो गयी क्योंकि उसने the का प्रयोग किया है।

Examples:
  • The dogs were sleeping.
    • कुत्ते सो रहे थे।
  • The book is big.
    • किताब बड़ा है।
  • The door was closed.
    • दरवाजा बंद था।
  • The bed is soft.
    • बिस्तर मुलायम है।
  • The rice is good.
    • चावल अच्छा है।

The का प्रयोग कहाँ होता है?

1. नदी, समुद्र, द्वीप, सागर, पवित्र ग्रंथ इत्यादि के नाम के पहले the का प्रयोग किया जाता है।

Examples:
  • The Nile River (नील नदी)
  • The Ganges River (गंगा नदी)
  • The Pacific Ocean (प्रशांत महासागर)
  • The Atlantic Ocean (अटलांटिक महासागर)
  • The Indian Ocean (हिन्द महासागर)
  • The Arabian Sea (अरब सागर)
  • The Caribbean Islands (कॅरीबीयन द्वीप)
  • The Geeta (गीता)
====================

2. अद्वित्य संज्ञा के पहले the का प्रयोग होगा, अद्वित्य अर्थात unique जिसके जैसा दूसरा न हो।

Examples:
  • The Sun (सूर्य)
  • The Moon (चंद्रमा)
  • The Earth (पृथ्वी)
  • The Universe (ब्रह्माण्ड)
  • The President (राष्ट्रपति)
  • The Prime Minister (प्रधान मंत्री)

====================

3. Superlative Adjective के पहले The का प्रयोग होता है।

Examples:
  • The highest mountain (सबसे ऊँचा पहाड़)
  • The fastest car (सबसे तेज1 कार)
  • The hottest place (सबसे गर्म जगह)
  • The longest wall (सबसे लंबी दीवार)
  • The largest ocean (सबसे बड़ा महासागर)
  • The coldest continent (सबसे ठंडा महाद्वीप)
  • The largest animal (सबसे बड़ा जानवर)
  • The tallest building (सबसे ऊँची बिल्डिंग)

====================

4. जब adjective का प्रयोग noun की तरह किया जाता है तो इसके पहले the का प्रयोग होता है।

Examples:
  • I help the poor.
    • मैं गरीबों की मदद करता हूँ।
  • He supports the elderly.
    • वह बुजुर्गों का समर्थन करता है।
  • We care for the sick.
    • हमलोग बीमार लोगों की देखभाल करते हैं।
  • They educate the young.
    • वे नौजवानों को शिक्षित करते हैं।
  • We respect the old.
    • हमलोग बुजुर्गों की इज्जत करते हैं।
  • She feeds the hungry.
    • वह भूखों को खाना खिलाती है।
  • They shelter the homeless.
    • वे बेघर लोगों को आश्रय देते है।
उपरोक्त उदाहरणो में adjective शब्द को plural माना जाता है, जैसे poor को गरीब न लिखकर, 'गरीबों या गरीब लोगों' लिखा जा सकता है।

A, An और The के प्रयोग में गलतियाँ | Zero Article Usage


अभी तक आपने देखा की article "a, an, the का use" कहाँ-कहाँ होता है, अब हमलोग इनके प्रयोग में होने वाले कुछ गलतियों के बारे जानेंगे।

➤ Plural countable Noun और uncountable Noun के पहले a/an का प्रयोग नहीं होगा।

  • Give me a milk.
  • A Teachers
  • A children
हांलाकि आप "Give me a packet of milk" बोल सकते है और ऐसा बोलना उचित भी है।

➤ खाने के समय के नाम के पहले The का प्रयोग नहीं होता है।

  • I usually have toast for the breakfast.
  • We had pasta for the dinner last night.

➤ पेशा या  title के पहले article का प्रयोग न करें।

  • The Doctor Strange is a renowned cardiologist.
  • She wants to become the president someday.

हांलाकि आप doctor के पहले the का प्रयोग कर सकते हैं लेकिन इस वाक्य में "डॉक्टर स्ट्रेंज" लिखा है जो की स्ट्रेंज का पेशा है।

➤ Languages, Sports, और Academic Subject के पहले सामान्य अर्थ में article का प्रयोग नहीं होगा।

  • The Spanish is spoken in many countries.
  • He enjoys playing a football.
  • The Mathematics is a challenging subject.

➤ महाद्वीप, शहर, देश या राज्य के नाम के पहले article का प्रयोग सामान्य अर्थ में नहीं होगा।

  • The Europe is the richest.
  • The India is a diverse country.
  • The New York is a busy city.

Last But Not The Least

इस रुपरेखा में हमलोग ने a और an के प्रयोग को सीखा और यह भी समझा की an का प्रयोग होने वाले शब्दों को किस तरह हिंदी स्वर की मदद से पहचाना जा सकता है। The के प्रयोग में हमलोगों ने मुख्य रूप से पांच नियमों के बारे में सीखा।

यदि वाक्य में किसी खास संज्ञा के बारे में बात की जा रही हो तो वहां आप सभी नियमों को साइड में रखें और बिंदास होकर the का प्रयोग करें। इसमें किसी का नाम भी, शामिल हो सकता है। जैसे The Salman khan, यहाँ the इस बात को दर्शाता है की एक से अधिक सलमान नाम के व्यक्ति है और वक्ता उस Salman Khan के बारे में बात कर रहा है जो सबसे ज्यादा famous है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url