Parts of Speech in Hindi - शब्द भेद के बारे में संपूर्ण जानकारी

"Parts of Speech in Hindi" में हमलोग अंग्रेजी भाषा के शब्दों का अध्ययन करेगें। जिस प्रकार हिंदी भाषा में संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया इत्यादि होते है, ठीक उसी प्रकार अंग्रेजी के शब्दों को 8 भागों में विभाजित किया गया है। जिसका उद्देश्य है अंग्रेज़ी के सभी शब्दों को वाक्यों में उसके कार्य के अनुसार इन आठ खंडो में वर्गीकृत करना।

क्या Parts of Speech को सिखना जरूरी है?

अंग्रेज़ी व्याकरण में एक नियम है की Proper noun के पहले "The" का प्रयोग नहीं होता है। अब इस नियम को समझने के लिए आपको पहले यह पता होना चाहिए कि Proper noun किसे कहते है। Proper noun, संज्ञा (Noun) का एक भेद है, और noun, Parts of Speech का एक हिस्सा है।

अंग्रेजी में इस प्रकार के कईं नियम जिन्हे समझने के लिऐ Parts of Speech का ज्ञान होना आवश्यक है।

इस लेख में हमलोग A, An और The (Articles) के बारे में भी जानेंगे। हांलाकि कुछ व्याकरण विशेषज्ञ इसे English grammar में Adjective का हिस्सा मानते है और, और कुछ इसे 9th शब्द भेद (part of speech in Hindi) के रूप में देखते हैं।

part of speech in hindi
"Parts of Speech" in Hindi

Definition of Part of Speech

"Part of Speech" व्याकरण की श्रेणियां हैं जो वाक्यों में शब्दों को उनके कार्य के आधार पर वर्गीकृत करते हैं। इनकी संख्या आठ है। जिसमे Noun (व्यक्ति, स्थान, चीजें), Pronoun (संज्ञा विकल्प), Verb (क्रिया या अवस्था), Adjective (संज्ञा की विशेषता), Adverb (क्रिया, विशेषण या अन्य क्रियाविशेषण की विशेषता), Preposition (संबंध दर्शाना), Conjunction (शब्दों को जोड़ना), और Interjection (मजबूत भावनाओं को व्यक्त करना) शामिल हैं। "Part of Speech" हमें यह बताते हैं कि शब्द वाक्यों में कैसे काम करते हैं।

Part of Speech को हिंदी में "शब्द भेद", "भाषा का खंड" या "वाक्यों के अंग" कहा जाता है।

आइये, इसे हम एक उदाहरण से समझते हैं:-

  • हिंदी: ओह! बिल्ली ने घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन डरावने कुत्ते के कारण वह तुरंत भाग गई।
  • English: Oh! The cat tried to enter the house, but it quickly ran away because of the scary dog.
ऊपर दिया गया उदाहरण बहुत महत्वपूर्ण है, हमलोग केवल इसी उदाहरण के माध्यम से सभी "Parts of Speech" को समझेंगे। यह उदाहरण प्रत्येक खंड के साथ संलगन सभी चित्रों में भी दिया गया है।

Chart of Parts of Speech | Kinds of Parts of Speech

www.hindimadhyam.in

Part of Speech Description Example
Noun व्यक्ति, स्थान, या
चीजों के नाम वाले शब्द
Car, dog, city, happiness
Pronoun संज्ञा के बदले
प्रयोग होने वाले शब्द
He, she, it, they
Adjective संज्ञा की विशेषता बताने वाले शब्द Good, bad, lovely, beautiful, ugly
Verb क्रिया या अवस्था बताने वाले शब्द Run, eat, sleep, exist
Adverb क्रिया की विशेषता बताने वाले शब्द Quickly, slowly, very
Preposition संबंधसूचक शब्द On, in, at, by, with
Conjunction वाक्य को जोड़ने वाले शब्द And, but, or, because, although
Interjection भावना व्यक्त करने वाले शब्द Wow! oh! ouch! hooray!

Parts Of Speech In Hindi With Definition And Examples

अब हम ऊपर दिए गए वाक्य के शब्दों को शब्द भेद (Part of Speech in Hindi) के अनुसार अलग-अलग भागों में बाँटने का प्रयास करेंगे और जानेगें की "parts of speech कितने प्रकार के होते हैं?"

यहाँ पर हम शब्द भेद को अंग्रेजी वाक्य के शब्दों के क्रम के अनुसार समझेंगे।

Interjection

interjection in part of speech
Interjection in "Parts of Speech"

उदाहरण

  • Oh! The cat tried to enter the house, but it quickly ran away because of the scary dog.

उदाहरण में सबसे पहला शब्द है "Oh! (ओह!)" जो यह दर्शाता है की बोलने वाले व्यक्ति को बिल्ली के ऊपर दया आ रहा/रही है। इस शब्द से सामने वाले की भावना (emotion) के बारे में पता चलता है। Emotions में दुःख, गुस्सा, ख़ुशी या आश्चर्य (surprise) शामिल हो सकते हैं। जैसे- Wow! Ouch! Oh! Alas! and Hurray! ऐसे शब्दों को अंग्रेजी में Interjection की श्रेणी में रखा जाता है।


वाक्यों में Interjection के उदाहरण

  • Wow, that was an amazing trick!
    • वाह, अद्भुत ट्रिक थी!
  • Oops, I dropped my pencil.
    • उफ़, मैंने अपनी पेंसिल को गिरा दिया।
  • Hooray, we won the match!
    • हुर्रे, हमलोग मैच जीत गए!
  • Oh no, I missed the bus again!
    • अरे नहीं, मेरी बस फिर छुट गयी!
इंग्लिश ग्रामर में इंटरजेक्शन क्या है? इसे विस्तार से समझने के लिए दिए गए लिंक पर जाएँ.

Articles

Articles in part of speech
Articles in "Parts of Speech"

उदाहरण

  • Oh! The cat tried to enter the house, but it quickly ran away because of the scary dog.

Oh! के बाद "The" का प्रयोग हुआ है। इसके concept को समझिये, The प्रयोग हम तब करते हैं जब किसी खास वास्तु, व्यकित या प्राणी की बात हो रही हो। दुनिया में बहुत सारी बिल्लियाँ है, लेकिन यहाँ पर उस बिल्ली की बात हो रही है जिसने घर में घुसने की कोशिश की, इस sense में वह एक खास बिल्ली है ऐसे में सुनने वाले को भी पता होता है की किस बिल्ली के बारे में कहा जा रहा है।

अंग्रेजी में इसे Articles कहा जाता है। यह तीन होते हैं: "A, An और The." "A" और "An" का अर्थ "एक" होता है। शब्द अगर स्वर (vowels - a, e, i, o, u) से शुरू हो तो उसके पहले 'an' अन्यथा 'a' का प्रयोग होता है। आने वाले लेखों में हमलोग इसके बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।

वाक्यों में Articles के उदाहरण
  • I am a teacher.
    • मैं एक शिक्षक हूँ।
  • The book is good.
    • किताब अच्छी है।
  • Jaipur is a beautiful city.
    • जयपुर एक सुन्दर शहर है।
  • My father is a CBI agent.
    • मेरे पिता एक CBI एजेंट हैं।
  • My uncle is an MLA.
    • मेरे चाचा एक MLA हैं।

Noun

Noun in parts of speech
Noun in "Parts of Speech"

उदाहरण

  • Oh! The cat tried to enter the house, but it quickly ran away because of the scary dog.

संज्ञा क्या है? (What is noun in Hindi?) ब्रह्माण्ड में हर वह जिस जिसका नामकरण हो सकता है, अर्थात जिसे एक नाम दिया जा सकता है वह Noun कहलाएगा। अपने आस-पास देखिये आपको जो कुछ भी दिख रहा है वह noun है। जैसे- आकाश, तारे, चन्द्रमा, सूर्य, समुन्द्र, पहाड़, जानवर, जमीन, मकान ये सब noun के उदाहरण हैं।

वाक्यों में Noun के उदाहरण
  • आकाश नीला होता है।
    • The sky is blue.
  • मकान किराये के लिए उपलब्ध है।
    • The house is available for rent.
  • रमेश दिनेश का भाई है।
    • Ramesh is the brother of Dinesh.
  • मोदी जी के कारण सब चंगा सी।
    • Because of Modi ji, all is well.
  • राहुल संघर्ष कर रहा है।
    • Rahul is struggling.

Verb

verb in parts of speech
Verb in "Parts of Speech"

उदाहरण

  • Oh! The cat tried to enter the house, but it quickly ran away because of the scary dog.

Tried (कोशिश) और run क्रिया शब्द है, जो की किसी कार्य के होने का बोध कराता है। इसे अंग्रेजी ग्रामर में Verb और हिंदी में क्रिया कहा जाता है। हर वह शब्द जिससे किसी कार्य होने का बोध हो verb है। जैसे दौड़ना, बैठना, पढना, बोलना, खेलना, काम करना इत्यादि।

वाक्यों में Articles के उदाहरण
  • He is running.
    • वह दौड़ रहा है।
  • I was sleeping.
    • मैं सो रहा था।
  • They worked.
    • उन लोगो ने काम किया।
  • She cooks.
    • वह खाना पकती है।
  • I teach.
    • मैं पढ़ाता हूँ।

Preposition

preposition in parts of speech
Preposition in "Parts of Speech"

उदाहरण

  • Oh! The cat tried to enter the house, but it quickly ran away because of the scary dog.

To का हिंदी में कोई सीधा अर्थ नहीं है, इसका अर्थ उस वाक्य के context पर निर्भर करता है, जिसमे यह प्रयोग हुआ हो। "To" का प्रयोग "इंगित" करने के भाव से किया जाता है।

अंग्रेजी में ऐसे शब्दों को Preposition कहा जाता है। Preposition words किसी वाक्य में स्थान, समय, दिशा, संबंध आदि का संदर्भ दिखाने वाले शब्द होते हैं। जैसे behind (के पीछे),without (के बिना), till (तक), into (में, अंदर), through (के द्वारा), within (भीतर), since (से, के बाद), with (के साथ), via (से, के रास्ते) इत्यादि।

वाक्यों में Preposition के उदाहरण

  • You can't do anything without me.
    • तुम मेरे बिना कुछ नहीं कर सकते।
  • I'll study till 9 O'clock.
    • मैं 9 बजे तक पढूंगा।
  • They will travel via Indore
    • वे लोग इंदोर के रस्ते यात्रा करेंगे।
  • She entered into my room.
    • वह मेरे कमरे में घुस गई।
  • I have been running since morning.
    • मैं सुबह से दौड़ रहा हूँ।

HindiMadhyam वेबसाइट पर Preposition के बारे में एक लेख पहले ही प्रकाशित हो चुकी है आप preposition meaning in hindi पर जाकर इसके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

To के बाद वाक्य में Enter (घुसना, प्रवेश करना) शब्द है जो की एक क्रिया (verb) है और house एक संज्ञा (noun) है इसके बारे में हम पहले ही समझ चुके हैं। आगे बढ़ते हैं।

Conjunction

conjunction in parts of speech
Conjunction in "Parts of Speech"

उदाहरण

  • Oh! The cat tried to enter the house, but it quickly ran away because of the scary dog.

अंग्रेजी या हिंदी भाषा में कुछ ऐसे शब्द होते हैं जो वाक्य के एक हिस्से को दुसरे हिस्से से जोडती है। जैसे:
"मैं जा रहा था, लेकिन रुक गया। " इस वाक्य में लेकिन (But) शब्द, जाने और रुकने को एक कड़ी की तरह जोड़ता है। एक और उदाहरण लेते हैं: मुझे नहीं पता, क्योंकि मैं वहां था ही नहीं। इस वाक्य में भी "क्योंकि" वाक्य के दोनों भागो को आपस में जोड़ता है।

अंग्रेजी में ऐसे शब्दों को Conjunction की श्रेणी में रखा जाता है। यह भारतीय रेल की Junction तरह है, जो दो स्टेशन को आपस में जोड़ने का काम करती है। Conjunction Meaning in Hindi में इसके बारे में विस्तार से बताया गया है।

वाक्यों में Conjunction के उदाहरण

  • I stayed home because it was too cold outside.
    • मैं घर पर ही रुक गया क्योंकि बहार ठंड थी।
  • I enjoy reading books, and I also like watching movies.
    • मुझे किताबें पढना पसंद है, और मुझे फिल्में देखना भी पसंद है।
  • I wanted to play, but I was alone
    • मैं खेलना चाहता था, लेकिन मैं अकेला था।

Pronoun

pronoun in parts of speech
Pronoun in "Parts of Speech"

उदाहरण

  • Oh! The cat tried to enter the house, but it quickly ran away because of the scary dog.
उदाहरण वाले वाक्य में "It" शब्द का प्रयोग हुआ है, जिसका हिंदी में अर्थ होता है यह। अब ध्यान दीजिये की It का प्रयोग किसके लिए किया गया है? यहाँ पर It का प्रयोग बिल्ली के लिए हुआ है। 'बिल्ली' क्या है? 'बिल्ली' एक संज्ञा (noun) शब्द है। तो, वैसे शब्द जो किसी Noun के बदले में प्रयोग हो Pronoun कहलाते है। जैसे: He, She, They, This, It etc.

"मनोज वहीँ था, वह खेल रहा था", इस वाक्य में 'वह' एक सर्वनाम (Pronoun in Hindi) है जो कि मनोज को संबोधित कर रहा है। इसे हम ऐसा भी लिख सकते हैं: "मनोज वहीँ था, मनोज खेल रहा था", पर यह सुनने और बोलने में अच्छा नहीं लगेगा।

वाक्यों में Pronoun के उदाहरण
  • She is going to the store.
    • वह स्टोर जा रही है।
  • He is studying for the exams.
    • वह परीक्षा के लिए पढ़ रहा है।
  • We went to the beach.
    • हमलोग समुद्र किनारे गए।
  • It is heavy.
    • यह भारी है।
  • We are brothers.
    • हमलोग भाई हैं।

Adverb

adverb in parts of speech
Adverb in "Parts of Speech"

उदाहरण

  • Oh! The cat tried to enter the house, but it quickly ran away because of the scary dog.
दिए गए उदाहरण में हमलोग "Quickly" शब्द को समझेंगे की वाक्य में इसका role क्या है और यह किस प्रकार से 'Parts of Speech' का हिस्सा है। Quickly का हिंदी में अर्थ है - तुरंत, जल्दी, या तेज़ी से। इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग क्रिया की विशेषता बताने के लिए किया जाता है। उदाहरण वाले वाक्य में दो verb का प्रयोग हुआ है। "try और run." यहाँ पर quickly शब्द run की विशेषता बता रहा है।

जैसे:
  • तेज दौड़ना
  • धीरे दौड़ना
  • खाली पैर दौड़ना
  • आगे दौड़ना
ऊपर दिये गए उदाहरणों में "तेज, धीरे, खाली पैर, आगे" ये सभी शब्द दौड़ने की अलग-अलग विशेषता बता रहे है इसलिए, जो शब्द किसी क्रिया की विशेषता बताये उसे क्रिया-विशेषण (Adverb) कहते हैं।

वाक्यों में Adverb के उदाहरण
  • She sings beautifully.
    • वह अच्छा गाती है।
  • He ran quickly to catch the bus.
    • वह बस पकड़ने के लिए तेज़ी से दौड़ा।
  • They spoke politely.
    • उनलोगों ने विनम्रता से कहा।
  • He answered the question correctly.
    • उसने सवाल का सही जवाब दिया।
  • We waited patiently.
    • हमलोगों ने धैर्यपूर्वक इंतजार किया।

Adjective

adjective in parts of speech
Adjective in "Parts of Speech"

उदाहरण

  • Oh! The cat tried to enter the house, but it quickly ran away because of the scary dog.
अब हम Part of Speech के अंतिम भेद के बारे में जानेगे। वाक्य में quickly के बाद का भाग है - "ran away because of the scary dog."

उपरोक्त वाक्य में ran, away, because, of, the, scary, dog क्रमशः verb, adverb, conjunction, preposition, article, adjective और noun है। जिसमे हमलोग adjective को छोड़कर बाकी सभी के बारे में चर्चा कर चुके हैं। आइये अब हमलोग विशेषण (Adjective in Hindi) के बारे में सीखते हैं।

Adjective का प्रयोग किसी व्यक्ति या वस्तु की तारीफ़ या बुराई करने के लिए किया जाता हैं। जैसे:

  • दिनेश इमानदार आदमी है। ➔ Dinesh is an honest man.(👍तारीफ़ )
  • दिनेश बेईमान आदमी है। ➔ Dinesh is an dishonest man. ( 👎बुराई )

Note: Adjective का प्रयोग noun या pronoun की विशेषता बताने के लिए किया जाता है जबकि Adverb का प्रयोग क्रिया की विशेषता बताने के लिए किया जाता है। 'हिंदीमाध्यम' में Adverb वाले पोस्ट के अंत में एक quiz दिया गया है, जहाँ आपको वाक्यों में पहचाना है की adjective का प्रयोग हुआ है या adverb का।

The Bottom Line

इस लेख में हमलोगों हिंदी और अंग्रेजी में एक वाक्य का उदाहरण लेकर "Parts of Speech" और इनके भेदों के बारे में जाना। भविष्य में जितने भी आर्टिकल Parts of Speech in Hindi के बारे में publish होंगे उनके link आपको इस पेज पर मिल जाएँगे। यदि आपका इस टॉपिक से संबंधित कुछ प्रश्न है जो आप सीखना चाहते हैं तो हमें नीचे comment कर के बताएं।

Parts of Speech in Hindi के अन्य भेदों के बारे में पढ़ें:-

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url