English में Confuse करने वाले 8 Word Pairs
English सीखते समय कई बार ऐसा होता है कि दो शब्द देखने या सुनने में बहुत मिलते-जुलते हैं, लेकिन उनके अर्थ और प्रयोग में काफी अंतर होता है। ऐसे शब्दों को समझने में गलती होने पर पूरा वाक्य गलत हो सकता है या उसका अर्थ बदल सकता है।
उदाहरण के लिए, Affect और Effect, Advice और Advise, Borrow और Lend जैसे शब्दों में अंतर समझना कई विद्यार्थियों के लिए मुश्किल होता है। ये शब्द लिखने में लगभग एक जैसे लग सकते हैं, लेकिन इनका प्रयोग अलग-अलग परिस्थितियों में किया जाता है।
जैसे:
- इसका मेरे जीवन पर असर पड़ा। ➔ It affected my life.
- इसका मेरे जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ा। ➔ It had a great effect on my life.
- मुझे तुम्हारी सलाह चाहिए। ➔ I need your advice.
- मैं तुम्हें एक सलाह देना चाहता हूँ। ➔ I want to advise you.
इसी तरह, हिंदी में हम कहते हैं कि:-
किसी से बात करो, किसी की बात सुनो, किताब उधार लो या किसी को किताब उधार
दो।
इन सभी परिस्थितियों के लिए English में अलग-अलग शब्दों का प्रयोग होता है।
इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 8 महत्वपूर्ण English word pairs के बीच अंतर समझेंगे।
प्रत्येक शब्द का अर्थ, उसके प्रयोग के नियम, उदाहरण और सामान्य गलतियों को भी
जानेंगे। मुझे विश्वास है कि यह आर्टिकल पढ़ने के बाद आपके सारे कन्फ़्युजन दूर हो
जाएंगे, फिर भी अगर कोई टॉपिक समझ मे न आए तो कृपया कमेन्ट करें। मैं सभी कमेन्ट
पढ़ता हूँ और सवाल वाजिब हो तो उसका उत्तर भी देता हूँ।
1. Affect vs Effect
Affect और Effect English के सबसे ज्यादा Confuse करने वाले शब्दों में से हैं। इन दोनों का संबंध किसी चीज के प्रभाव या परिणाम से हो सकता है, लेकिन सामान्य प्रयोग में इनकी grammatical भूमिका अलग होती है।
Affect और Effect में अंतर याद रखने का तरीका
| Word | Use |
|---|---|
| Affect (अफेक्ट) | प्रभावित करना (Verb) |
| Effect (इफेक्ट) | प्रभाव (Noun) |
उदाहरण के लिए:
- The noise affected my sleep.
- इस वाक्य का अर्थ है, "शोर ने मेरी नींद को प्रभावित किया।"
- The noise had an effect on my sleep.
- इस वाक्य का अर्थ है, "शोर का मेरी नींद पर असर पड़ा।"
- पहले वाक्य में हम कहते हैं कि शोर ने नींद को प्रभावित किया।
- दूसरे वाक्य में हम कहते हैं कि शोर का नींद पर प्रभाव पड़ा।
Affect का अर्थ और प्रयोग
Affect एक Verb है, जिसका अर्थ होता है किसी व्यक्ति, वस्तु या परिस्थिति को प्रभावित करना।
Examples:
- मौसम मेरी सेहत को प्रभावित करता है।
- The weather affects my health.
- उसकी बातों ने मुझे प्रभावित किया।
- His words affected me.
- तनाव आपकी नींद को प्रभावित कर सकता है।
- Stress can affect your sleep.
- इस फैसले का सभी कर्मचारियों पर असर पड़ेगा।
- This decision will affect all employees.
Effect का अर्थ और प्रयोग
Effect सामान्यतः एक Noun है, जिसका अर्थ होता है प्रभाव या परिणाम।
Examples:
- इस दवा का अच्छा प्रभाव हुआ।
- The medicine had a good effect.
- प्रदूषण का पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
- Pollution has a bad effect on the environment.
- इस फैसले का क्या प्रभाव होगा?
- What will be the effect of this decision?
- व्यायाम का मेरी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।
- Exercise had a positive effect on my health.
2. Advice vs Advise
Advice और Advise की Spelling में केवल एक अक्षर का अंतर है, लेकिन इनके Pronunciation और Grammatical प्रयोग में भी अंतर होता है। अगर देखा जाए, तो हिंदी में दोनों शब्दों का संबंध "सलाह" से है। फिर सवाल उठता है कि जब दोनों का अर्थ सलाह से जुड़ा है, तो इन्हें अलग-अलग क्यों लिखा जाता है?
| Word | Use |
|---|---|
| Advice (अड्वाइस) | सलाह, Noun (संज्ञा) |
| Advise (अड्वाइज़) | सलाह देना, Verb (क्रिया) |
दोनों के बीच अंतर को समझने के लिए हिंदी के दो वाक्यों पर ध्यान दीजिए:
- मुझे तुम्हारी सलाह चाहिए।
- मैं तुम्हें आराम करने की सलाह देना चाहता हूँ।
पहले वाक्य में हम सलाह की बात कर रहे हैं, जबकि दूसरे वाक्य में हम किसी को सलाह देने की बात कर रहे हैं। यानी एक जगह "सलाह" एक चीज है और दूसरी जगह "सलाह देना" एक कार्य है।
English में इसी अंतर को समझने के लिए Advice और Advise का प्रयोग किया जाता है।
Advice का अर्थ है सलाह। यह एक Noun (संज्ञा) है।
- I need your advice.
इसका अर्थ है, "मुझे तुम्हारी सलाह चाहिए।"
यहाँ हम किसी को सलाह देने की क्रिया नहीं बता रहे हैं, बल्कि उस सलाह की बात कर रहे हैं जिसकी हमें जरूरत है। इसलिए यहाँ Advice का प्रयोग हुआ है।
अब दूसरे वाक्य को देखिए:
Advise का अर्थ है सलाह देना। यह एक Verb (क्रिया) है।
- I advise you to take rest.
इसका अर्थ है, "मैं तुम्हें आराम करने की सलाह देता हूँ।"
यहाँ हम बता रहे हैं कि मैं क्या कर रहा हूँ। मैं किसी को सलाह दे रहा हूँ। इसलिए यहाँ Advise का प्रयोग हुआ है।
कुछ और उदाहरण देखिए:
उसने मुझे अच्छी सलाह दी। ➔ He gave me good advice.
मैं तुम्हें सावधान रहने की सलाह देता हूँ। ➔ I advise you to be careful.
क्या मैं तुम्हारी सलाह ले सकता हूँ? ➔ Can I have your advice?
डॉक्टर ने मुझे आराम करने की सलाह दी। ➔ The doctor advised me to rest.
यहाँ एक और महत्वपूर्ण बात है। Advice और Advise का Pronunciation भी अलग होता है। Advice के अंत में "स" (/s/) जैसी ध्वनि आती है, जबकि Advise के अंत में "ज़" (/z/) जैसी ध्वनि आती है।
इसलिए इन दोनों शब्दों को केवल Spelling के आधार पर नहीं, बल्कि उनके अर्थ, वाक्य में भूमिका और Pronunciation के आधार पर भी पहचानना चाहिए।
3. Lie vs Lay
Lie और Lay का अंतर समझना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि दोनों का संबंध लेटने या किसी चीज को रखने से है। सबसे ज्यादा Confusion तब होता है, जब हमें पता चलता है कि Lie का Past Tense भी Lay होता है।
| V1-V2-V3 | Meaning |
|---|---|
| Lie – Lay – Lain | खुद लेटना। |
| Lay – Laid – Laid | किसी चीज को रखना या किसी को लिटाना। |
इसे समझने के लिए पहले हिंदी के दो वाक्यों पर ध्यान दीजिए:
- मैं बिस्तर पर लेटना चाहता हूँ। ➔ I want to lie on the bed.
- मैं बिस्तर पर किताब रखना चाहता हूँ। ➔ I want to lay the book on the bed.
पहले वाक्य में व्यक्ति खुद बिस्तर पर लेटना चाहता है, जबकि दूसरे वाक्य में व्यक्ति बिस्तर पर कोई चीज यानी किताब रखना चाहता है। English में इन दोनों परिस्थितियों के लिए अलग-अलग Verbs का प्रयोग किया जाता है।
Lie का अर्थ और प्रयोग
Lie का अर्थ है लेटना। जब कोई व्यक्ति या जानवर खुद लेटता है, तो सामान्यतः Lie का प्रयोग किया जाता है।
Examples:
- मैं हर दिन दोपहर में लेटता हूँ। ➔ I lie down every afternoon.
- मैं बिस्तर पर लेटना चाहता हूँ। ➔ I want to lie on the bed.
- वह फर्श पर लेटा है। ➔ He is lying on the floor.
यहाँ Lie का अर्थ किसी चीज को रखना नहीं, बल्कि खुद लेटने की स्थिति में होना है।
अब ध्यान दीजिए कि Lie के Verb Forms क्या हैं:
| V1 | V2 | V3 |
|---|---|---|
| lie | lay | lain |
यहाँ सबसे महत्वपूर्ण बात है कि Lie का Past Tense Lay होता है।
उदाहरण के लिए:
- मैं कल बिस्तर पर लेटा था। ➔ I lay on the bed yesterday.
- वह कुछ देर के लिए लेट गया। ➔ He lay down for a while.
इन वाक्यों में Lay का अर्थ किसी चीज को रखना नहीं है। यहाँ Lay, Lie का Past Tense है और इसका अर्थ है "लेटा"। यही वह जगह है जहाँ सबसे ज्यादा Confusion होता है।
Lay का अर्थ और प्रयोग
अब Lay के दूसरे प्रयोग को समझिए।
Lay का अर्थ है किसी चीज को रखना या किसी व्यक्ति को लिटाना। इस अर्थ में Lay के बाद सामान्यतः उस चीज या व्यक्ति का उल्लेख होता है जिसे रखा या लिटाया जा रहा है।
Examples:
- किताब मेज पर रख दो। ➔ Lay the book on the table.
- उसने अपना फोन बिस्तर पर रख दिया। ➔ He laid his phone on the bed.
- उसने बच्चे को बिस्तर पर लिटा दिया। ➔ She laid the child on the bed.
यहाँ किसी के खुद लेटने की बात नहीं हो रही है। कोई व्यक्ति किसी दूसरी चीज को रख रहा है या किसी दूसरे व्यक्ति को लिटा रहा है।
इस अर्थ में Lay के Verb Forms हैं:
| V1 | V2 | V3 |
|---|---|---|
| lay | laid | laid |
अब इन दोनों शब्दों की तुलना कीजिए:
- मैं बिस्तर पर लेटा। ➔ I lay on the bed.
- मैंने किताब बिस्तर पर रखी। ➔ I laid the book on the bed.
पहले वाक्य में Lay, Lie का Past Tense है, जिसका अर्थ है "लेटा"। दूसरे वाक्य में Laid, Lay का Past Tense है, जिसका अर्थ है "रखा"।
ध्यान दीजिए कि दोनों वाक्यों में हिंदी में लेटने या रखने की बात है, लेकिन अंग्रेजी में क्रिया और उसके Forms अलग हैं।
एक और आसान तरीका है कि वाक्य में देखें कि काम कौन कर रहा है और किस पर किया जा रहा है।
I lie on the bed.
मैं बिस्तर पर लेटता हूँ। यहाँ मैं खुद लेट रहा हूँ।
I lay the book on the bed.
मैं किताब बिस्तर पर रखता हूँ। यहाँ मैं किताब को रख रहा हूँ अर्थात कर्ता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है।
इसलिए पहले वाक्य में Lie और दूसरे वाक्य में Lay का प्रयोग हुआ है।
.......................................................................................................
Lie का एक और अर्थ है "झूठ बोलना"। इस अर्थ में इसके Verb Forms अलग होते हैं:
उदाहरण:
वह हमेशा झूठ बोलता है। ➔ He always lies.
उसने मुझसे झूठ बोला। ➔ He lied to me.
इसलिए Lie के दो अलग अर्थ और उनके Verb Forms याद रखें:
|
Lie – Lay – Lain |
= | लेटना |
| Lie – Lied – Lied | = | झूठ बोलना |
इस तरह आपको वाक्य के अर्थ और संदर्भ के अनुसार सही शब्द चुनने में आसानी होगी।
4. Borrow vs Lend
Borrow और Lend दोनों का संबंध किसी से कोई चीज उधार लेने या देने से है। इन शब्दों में Confusion इसलिए होता है क्योंकि हिंदी में दोनों के लिए अक्सर "उधार" शब्द का इस्तेमाल होता है।
Borrow का अर्थ और प्रयोग
Borrow का अर्थ है किसी दूसरे व्यक्ति से कोई चीज उधार लेना।
Examples:
- क्या मैं तुम्हारी किताब उधार ले सकता हूँ?
- Can I borrow your book?
- मैंने उससे कुछ पैसे उधार लिए।
- I borrowed some money from him.
- क्या मैं तुम्हारा पेन थोड़ी देर के लिए ले सकता हूँ?
- Can I borrow your pen for a while?
- उसने अपने दोस्त से एक लैपटॉप उधार लिया।
- He borrowed a laptop from his friend.
Lend का अर्थ और प्रयोग
Lend का अर्थ है किसी दूसरे व्यक्ति को कोई चीज उधार देना।
Examples:
- क्या तुम मुझे अपनी किताब उधार दे सकते हो?
- Can you lend me your book?
- मैंने उसे कुछ पैसे उधार दिए।
- I lent him some money.
- क्या तुम मुझे अपना पेन दे सकते हो?
- Can you lend me your pen?
- उसने अपने दोस्त को लैपटॉप उधार दिया।
- He lent his laptop to his friend.
| Borrow | उधार | लेना |
| Lend | उधार | देना |
उदाहरण:
- I borrowed a book from Ravi.
- मैंने रवि से एक किताब उधार ली।
- Ravi lent me a book.
- रवि ने मुझे एक किताब उधार दी।
ध्यान दें कि Borrow के साथ from का प्रयोग अक्सर उस व्यक्ति को बताने के लिए होता है जिससे चीज उधार ली गई है। Lend के साथ to का प्रयोग अक्सर उस व्यक्ति को बताने के लिए होता है जिसे चीज उधार दी गई है।
5. Say vs Tell
- उसने कहा कि वह व्यस्त है। (उसने कहा | said )
- उसने मुझे बताया कि वह व्यस्त है। (उसने मुझसे कहा | told )
| Word | Meaning |
|---|---|
| Say | कहना |
| Tell | बताना |
Say का प्रयोग कब होता है?
- उसने कहा कि वह व्यस्त है।
He said that he was busy.
- तुमने क्या कहा?
What did you say?
- उसने कहा, "धन्यवाद।"
He said, "Thank you."
- उसने मुझसे कहा, "धन्यवाद।"
He said to me, "Thank you."
Tell का प्रयोग कब होता है?
- उसने मुझे सच बताया।
He told me the truth.
- मुझे अपना नाम बताओ।
Tell me your name.
-
उसने मुझे बताया कि वह व्यस्त है।
He told me that he was busy.
- Tell me = मुझे बताओ।
- Tell him = उसे बताओ।
- Tell us = हमें बताओ।
- Tell them = उन्हें बताओ।
- He said that he was tired.
उसने कहा कि वह थका हुआ था। -
He told me that he was tired.
उसने मुझे बताया कि वह थका हुआ था।
- Say something = कुछ कहना।
- Say something to someone = किसी से कुछ कहना।
- Tell someone something = किसी को कुछ बताना।
- उसने कुछ कहा। ➔ He said something.
- उसने मुझसे कुछ कहा। ➔ He said something to me.
- उसने मुझे कुछ बताया। ➔ He told me something.
- He told me. ➔ उसने मुझे बताया।
- He said to me. ➔ उसने मुझसे कहा।
6. Speak vs Talk
| Word | Meaning |
|---|---|
| Speak | बोलना |
| Talk | बात करना |
Speak का अर्थ और प्रयोग
- मैं अंग्रेजी बोल सकता हूँ।
- I can speak English.
- वह तीन भाषाएँ बोलती है।
- She speaks three languages.
- क्या मैं मैनेजर से बात कर सकता हूँ?
- May I speak to the manager?
- उसने बैठक में भाषण दिया।
- He spoke at the meeting.
Talk का अर्थ और प्रयोग
- मैं अपने दोस्त से बात कर रहा हूँ।
- I am talking to my friend.
- हमें इस विषय पर बात करनी चाहिए।
- We should talk about this topic.
- वे घंटों तक बातें करते रहे।
- They talked for hours.
- चलो बाद में बात करते हैं।
- Let's talk later.
7. Hear vs Listen
- I can hear music.
मुझे संगीत सुनाई दे रहा है।
- I am listening to music.
मैं संगीत सुन रहा हूँ।
Hear का अर्थ और प्रयोग
- मुझे बाहर से आवाज सुनाई दी।
I heard a noise outside.
- मैंने दरवाजे की घंटी सुनी।
I heard the doorbell.
- क्या तुम मुझे सुन सकते हो?
Can you hear me?
-
मुझे किसी के रोने की आवाज सुनाई दी।
I heard someone crying.
Listen का अर्थ और प्रयोग
- मेरी बात ध्यान से सुनो।
Listen to me carefully.
- मैं संगीत सुन रहा हूँ।
I am listening to music.
-
वह शिक्षक की बात सुन रही है।
She is listening to the teacher.
-
तुम्हें अपने माता-पिता की बात सुननी चाहिए।
You should listen to your parents.
Hear और Listen को एक साथ समझिए
- I heard him.
मैंने उसकी आवाज सुनी।
- I listened to him.
मैंने उसकी बात ध्यान से सुनी।
-
I heard my teacher.
मुझे अपने शिक्षक की आवाज सुनाई दी।
-
I listened to my teacher.
मैंने अपने शिक्षक की बात ध्यान से सुनी।
- Hear = आवाज सुनाई देना या सुन पाना।
- Listen = जानबूझकर सुनना या किसी बात पर ध्यान देना।
8. See vs Look vs Watch
- I saw a dog.
मैंने एक कुत्ता देखा।
- I looked at the dog.
मैंने कुत्ते की तरफ देखा।
-
I watched the dog running.
मैं कुत्ते को दौड़ते हुए देखता रहा।
See का अर्थ और प्रयोग
- मुझे एक कुत्ता दिखाई दिया।
I saw a dog.
- मैं पहाड़ देख सकता हूँ।
I can see the mountains.
- क्या तुम उस इमारत को देख सकते हो?
Can you see that building?
- मैंने सड़क पर एक आदमी देखा।
I saw a man on the road.
Look का अर्थ और प्रयोग
- मेरी तरफ देखो।
Look at me.
- आसमान की ओर देखो।
Look at the sky.
- इस तस्वीर को देखो।
Look at this picture.
- उसने घड़ी की तरफ देखा।
He looked at the clock.
Watch का अर्थ और प्रयोग
See, Look और Watch को एक साथ समझिए
- I saw a dog.
मैंने एक कुत्ता देखा। यानी कुत्ता मुझे नजर आया।
- I looked at the dog.
मैंने कुत्ते की तरफ देखा। यानी मैंने जानबूझकर अपनी नजर कुत्ते की ओर की।
- I watched the dog running.
मैं कुत्ते को दौड़ते हुए देखता रहा। यानी मैंने उसकी गतिविधि को कुछ समय तक देखा।
- See = देख पाना या नजर आना।
- Look = किसी चीज की तरफ नजर करना।
- Watch = किसी चीज या गतिविधि को ध्यान से देखते रहना।
- I saw a movie yesterday.
- मैंने कल एक फिल्म देखी।
- I watched a movie yesterday.
- मैंने कल एक फिल्म देखी।
सभी 10 Word Pairs का Quick Revision
| पहला शब्द | दूसरा शब्द |
|---|---|
| Affect = प्रभावित करना (Verb) | Effect = प्रभाव या परिणाम (Noun) |
| Advice = सलाह (Noun) | Advise = सलाह देना (Verb) |
| Lie = लेटना | Lay = किसी चीज को रखना या लिटाना |
| Borrow = उधार लेना | Lend = उधार देना |
| Say = कुछ कहना | Tell = किसी को कुछ बताना |
| Speak = भाषा बोलना, बोलना | Talk = बातचीत करना |
| Hear = आवाज सुनाई देना | Listen = ध्यान देकर सुनना |
| See = देख पाना | Look = नजर डालना; Watch = ध्यान से देखते रहना |


