Exclamatory Sentences in Hindi - Meaning, Use And Examples

Exclamatory Sentence वैसे वाक्य होते हैं जो किसी तीव्र भावना या उत्साह को दर्शाते हैं। हिंदी में इसे विस्मयादिबोधक वाक्य कहा जाता हैं। ऐसे वाक्यों के अंत में सामान्यतः विस्मयादिबोधक चिन्ह (!) होता है। यह चिन्ह वक्ता द्वारा जाहिर किये किये गए एहसास की तीव्रता को जोर देकर दर्शाने का कार्य करता है। Exclamatory sentences विभिन्न प्रकार के भावनाओ को दर्शाने के लिए प्रयोग किया जा सकता है, जिसमे ख़ुशी, आश्चर्य, गुस्सा, प्रशंसा, चिड़चिड़ाहट इत्यादि शामिल हैं।

इनके उदाहरण हैं:-
  • What a beautiful day it is!
    • कितना ख़ूबसूरत दिन है!
  • OMG! what just happened!
    • हे भगवान! यह क्या हुआ!
  • How dare you speak to me like that!
    • तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मुझसे इस तरह बात करने की!
  • Wow, that's amazing!
    • वाव! अद्भुत है!
ध्यान दें की उपरोक्त उदाह्रानो में कुछ प्रश्नवाचक शब्दों का प्रयोग हुआ है, जैसे - यह क्या हुआ! इन वाक्यों का उद्देश प्रश्न पूछना नहीं है। चूँकि इसके अंत में विस्मयादिबोधक चिन्ह (!) का प्रयोग हुआ है, इससे यह पता चलता है की वक्ता किसी घटना के घटित होने पर चकित है या कुछ ऐसा हो गया जिसकी उम्मीद नहीं थी।

A girl showing wow expression with exclamatory words

हिंदीमाध्यम द्वारा प्रस्तुत Parts of Speech के Interjection भाग में इनके बारे में विस्तार से समझाया गया है। इस लेख में हमलोग वाक्यों में इनके उदाहरण को देखेंगे और इनके प्रयोग को समझेंगे। आइये  सबसे पहले समझते हैं की Interjection और Exclamatory Sentence में क्या संबंध है।

Interjection, Exclamatory Sentences और Exclamation Mark (!)

Exclamation Mark (!) का ज्यादातर प्रयोग उन वाक्यों में किया जाता हैं, जिनमे कोई Interjection शब्द प्रयुक्त हो। जिन वाक्यों में Exclamation Mark (!) का प्रयोग हो उन्हें Exclamatory Sentence कहा जाता है।

इस प्रकार से हमलोग कहा सकते हैं की सभी वाक्य जिसमे Interjection शब्द प्रयुक्त हो वास्तव में Exclamatory Sentence होते हैं। लेकिन Exclamation Mark (!) का प्रयोग उन वाक्यों में भी हो सकता है जिनमे कोई Interjection शब्द प्रयुक्त न हो। अगर आप इन वाक्यों से भ्रमित हो रहे हैं तो निचे दिए दिए बिन्दुओं से समझें।

  • सभी Exclamatory Sentence में Exclamation Mark (!) का प्रयोग होता हैं 
  • सभी Interjection वाले वाक्य Exclamatory Sentence होते हैं।
  • कुछ Exclamatory Sentence बिना Interjection शब्द के भी हो सकते हैं।

Types of Emotion and Interjection Words

अब तक आप समझ चुके होंगे की Exclamatory Sentence भावनाओ को दर्शाने वाले वाक्य होते हैं। इन भावनाओं को तीन भागों में बांटा जा सकता है:- 

  1. अच्छा (Positive Emotion)
  2. तटस्थ (Neutral Emotion)
  3. बुरा (Negative Emotion)
उपरोक्त वर्गीकरण के अनुसार नीचे कुछ Interjection Words दिए गए हैं। जिन वाक्यों में इन शब्दों का प्रयोग हो वहां Exclamation Mark (!) का प्रयोग सामन्यतः किया जाता है।

Negative Neutral Positive
Ouch Hmm Wow
Oh no Oh Yay
Darn Oops Hooray
Ugh Ah Bravo
Alas Huh Awesome

Negative Exclamatory Sentence Examples in Hindi

Negative Exclamatory Sentence वैसे वाक्यों को कहा जाता है जो किसी दुखद अनुभव को दर्शाते हो। जैसे किसी का देहांत हो जाना, चोट लगना, किसी इच्छा का अपूर्ण होना और घृणा इत्यादि।

  • Ouch! My tongue burned!
    • आउच! मेरी जीभ जल गयी!
  • Ouch! The ball hit my knee!
    • आउच! गेंद मेरे घुटने पर लगी! 
  • Ouch! I stepped on a thorn!
    • आउच! मैंने कांटे पर पैर रख दिया!
  • Ouch! The Mosquito bit me!
    • आउच! मुझे मच्छर ने कटा!
  • Ouch! My waist!
    • आउच! मेरी कमर!
  • Oh no! I forgot to do my homework!
    • अरे नहीं! मैं अपना होमवर्क करना भूल गया!
  • Oh no! I missed the bus!
    • अरे नहीं! बस छूट गयी!
  • Oh no! I dropped my phone!
    • अरे नहीं! मैंने फ़ोन गिरा दिया!
  • Oh no! I lost my wallet!
    • अरे नहीं! मेरा वॉलेट गुम गया!
  • Darn! I am late again!
    • अरे यार! मैं फिर लेट हो गया!
  • Darn! I forgot to charge my phone!
    • अरे यार! मैं फ़ोन चार्ज करना भूल गया!
  • Darn! My jeans is ripped!
    • अरे यार! मेरी जीन्स फट गई!
  • Darn! I burnt the rice!
    • अरे यार! मैंने चावल जला दिया!
  • Darn! I lost my pen!
    • अरे यार! मेरी पेन खो गयी!
  • Ugh! I hate waiting in long lines!
    • उफ़! मुझे लाइन में इंतज़ार करने से नफरत है!
  • Ugh! My computer crashed!
    • उफ़! मेरा कंप्यूटर क्रेश हो गया!
  • Ugh! lift is not working!
    • उफ़! लिफ्ट काम नहीं कर रही!
  • Alas! I broke up with my boyfriend!
    • अफ़सोस! मेरा ब्रेकअप हो गया!
  • Alas! I couldn't win!
    • अफ़सोस! मैं जीत नहीं सका!
  • Alas! The old man died!
    • अफ़सोस! बुढा मर गया!
  • Alas! I am not with my family!
    • अफ़सोस! मैं अपने परिवार के साथ नहीं हूँ!

Neutral Exclamatory Sentence Examples in Hindi

Neutral Exclamatory Sentence ऐसे वाक्य होते हैं जो अच्छे और बुरे दोनों भाव को दर्शा सकते हैं। यह कोई double meaning वाक्य भी हो सकता है जहां वक्ता बोलता कुछ है और तात्पर्य कुछ और होता है। ऐसे वाक्यों का सही तात्पर्य उनके context के आधार पर ही तय किया जाना चाहिए।

  • Hmm, that's an amazing idea!
    • हम्म, शानदार आईडिया है!
  • Hmm, I never thought of it!
    • हम्म, मैंने इसके बारे में कभी सोचा ही नहीं!
  • Hmm, what will happen next!
    • हम्म, आगे क्या होगा!
  • Oh, I forgot to charge!
    • ओह, मैं चार्ज करना भूल गया!
  • Oh, What a surprise!
    • ओह, क्या सरप्राइज है!
  • Oh, I forgot to buy sugar!
    • ओह, मैं चीनी खरीदना भूल गया!
  • Oh, didn't expect to see you here!
    • ओह, आपसे यहाँ मिलने की उम्मीद नहीं थी! 
  • Oh, that's how it works!
    • ओह, तो यह ऐसे काम करता है!
  • Oh, such a beautiful evening!
    • ओह, कितना सुन्दर शाम है!
  • Oops, I dropped my phone!
    • उप्स, मैंने फोन गिरा दिया!
  • Oops, I sent the email to the wrong person!
    • उप्स, मैंने गलत आदमी को ईमेल भेज दिया!
  • Ah, that's where I left my keys!
    • आह, तो मैंने चाभियाँ यहाँ रखी थी!
  • Huh, I didn't know that!
    • हुह, मैं यह नहीं जनता था!
  • Huh, that's strange!
    • हुह, यह अजीब है!
  • Huh, I can't believe it!
    • हुह, मैं यकीन नहीं कर सकता! 

Positive Exclamatory Sentence Examples in Hindi

Positive Exclamatory Sentence प्रायः अच्छे भाव को दर्शाते है। जिनमे प्रसंशा, खुशी, उत्साह और जश्न इत्यादि शामिल हैं।

  • Wow, that's incredible!
    • वाव, यह अविश्वसनीय है!
  • Wow, what a beautiful painting!
    • वाव, क्या सुन्दर पेंटिंग है!
  • Wow, I can't believe this!
    • वाव, मुझे विश्वास नहीं हो रहा!
  • Wow, that's impressive!
    • वाव, यह प्रभावशाली है!
  • Yay, we won the game!
    • ये, हमलोग गेम जीत गए!
  • Yay, it's my birthday today!
    • ये, आज मेरा बर्थडे है!
  • Yay, I found the lost purse!
    • ये, मुझे पर्स मिल गया!
  • Yay, it's snowing outside!
    • ये, बाहर बर्फ गिर रही है!
  • Hooray, we won the lottery!
    • हुर्रे, हमलोग लाटरी जीत गए!
  • Bravo, you saved that bird!
    • शाबाश, तुमने उस पंक्षी को बचा लिया!
  • Bravo, you didn't leave your sister!
    • शाबाश, तुमने अपनी बहन को नहीं छोड़ा!
  • Bravo, now you are fearless!
    • शाबाश, अब तुम निडर हो!
  • Awesome, you got a job!
    • बहुत बढ़िया, तुम्हे नौकरी मिल गयी!
  • Awesome, you cooked a delicious meal!
    • बहुत बढ़िया, तुमने स्वादिष्ट खाना बनाया!
  • Awesome, you won the competition!
    • बहुत बढ़िया, तुम प्रतियोगिता जीत गए! 
  • Awesome, you won my trust!
    • बहुत बढ़िया, तुमने मेरा भरोसा जीत लिया! 

Exclamatory Sentence Examples Without Interjection Word

बिना Interjection शब्द के कुछ वाक्य ऐसे होते हैं जो सामान्य वाक्यों की तरह लगते हैं। बोलचाल के दौरान हमलोग इसे वक्ता के लहजे (tone) से पहचान लेते हैं लेकिन लिखते समय इसे Exclamation Mark (!) से दर्शाया जाता है।

  • What a beautiful tree!
    • क्या सुंदर पेड़ है!
  • What a tasty food!
    • क्या स्वादिष्ट खाना है!
  • What a stunning view!
    • क्या अद्भुत दृश्य है!
  • What a fantastic idea!
    • क्या शानदार विचार है!
  • What a lovely surprise!
    • कितना प्यारा सरप्राइज है!
  • What a wonderful day!
    • क्या अद्भुत दिन है!
  • What a brilliant suggestion!
    • क्या शानदार सुझाव है!
  • What an impressive display!
    • कितना इम्प्रेसिव डिस्प्ले है! (मोबाइल की डिस्प्ले)
  • What a remarkable discovery!
    • क्या उल्लेखनीय खोज है!
  • What an inspiring speech!
    • कितना प्रेरणादायक भाषण है!
  • What a golden opportunity!
    • क्या सुनहरा अवसर है!
  • How beautiful the flowers are!
    • कितने सुंदर फूल हैं!
  • How delicious this cake tastes!
    • कितना स्वादिष्ट केक है!
  • How amazing the fireworks display is!
    • पटाखों के नज़ारे कितने अद्भुत हैं!
  • How wonderful it is to see you!
    • तुम्हें देखना कितना अद्भुत है!
  • How fantastic the weather is today!
    • आज फंटास्टिक मौसम है!
  • How beautiful this artwork is!
    • कितनी सुन्दर कलाकृति है!
  • How wonderful it feels to be in love!
    • प्यार में होना कितना अद्भुत लगता है!

Conclusion

Exclamatory Sentences in Hindi में हमने Exclamation Mark (!) के महत्व को समझा और जाना की Emotion के कितने प्रकार है। इन्हे समझने के लिए Interjection के कुछ शब्द जो ज्यादातर दैनिक बोलचाल में प्रयोग किए जाते हैं उन्हें तीन भागों में वर्गीकृत किया गया है।

इस रूपरेखा में दिए गए उदाहरणों की मदद से आप समझ पाए होंगे की वाक्य के भाव के अनुसार किस इंटरजेक्शन शब्द का प्रयोग करना चाहिए और सामान्य दिखने वाले वाक्यों को किस प्रकार Exclamatory Sentence की तरह प्रयोग किया जाता है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url