Use of Introductory It and There in Hindi

सामान्य वाक्यों में it का अर्थ होता है - यह, और there का अर्थ होता है - वहां। Introductory के संदर्भ में It और there का प्रयोग उन वाक्यों में होता है जिसमे कोई कर्ता (subject) न हो। इन शब्दों का प्रयोग कर्ता की कमी को पूरा करने के लिए किया जाता है।

इस लेख के माध्यम से हमलोग it और there के introductory प्रयोग को सीखेंगे। जिन वाक्यों में कर्ता न हो वहां वाक्य की बनावट को अर्थपूर्ण रखने के लिए शुरुआत में it या there को रखा जाता है। Introductory का शाब्दिक अर्थ होता है, परिचयात्मक अर्थात किसी चीज़ का शुरुआत में परिचय कराना। Introductory It and There का प्रयोग वाक्य में दो उद्देश्य के लिए किया जाता है:-

  • पहला, कर्ता के अभाव में वाक्य की बनावट को अर्थपूर्ण रखने के लिए।
  • दूसरा, ध्यान आकर्षित करने के लिए।

हिंदी में "एक शेर था" पूर्ण वाक्य है, अब इसे अंग्रेजी में अनुवाद कीजिये। इस वाक्य का अनुवाद "a lion was" या "was a lion" करना गलत होगा क्योंकि बनावट की दृष्टि से यह अपूर्ण है। इसी प्रकार "वर्षा हो रही है" का अनुवाद "is raining" या "raining is" नहीं किया जा सकता है।   

ऐसे वाक्यों को बनाने के लिए हमलोग वाक्य के शुरुआत में It और there का प्रयोग करते हैं। नीचे दिए गए उदाह्रानो को देखिये। 

  • एक शेर था। ➔ There was a lion.
  • वर्षा हो रही है। ➔ It is raining.
  • सवा पांच बजा है। ➔ It is quarter past five.
  • कीचड़ है। ➔ There is mud.
  • जाड़े का मौसम था। ➔ It was winter season.
  • एक लड़का है। ➔ There is a boy.
  • पौने पांच बजा था। ➔ It was quarter to five.
Image explaining use of it and there

It और There का प्रयोग एवं अंतर

अगर आपने It का प्रयोग पढ़ा है तो आपको मालूम होगा की it एक pronoun है, जो किसी संज्ञा के बदले में प्रयोग किये जाते हैं। अगर हिंदी वाक्य में 'यह' शब्द का प्रयोग हुआ है तो वहां हम सीधे तौर पर it का प्रयोग, 'यह' के बदले करेंगे। इसी प्रकार अगर हिंदी वाक्य में 'वहां' शब्द मौजूद हो तो अंग्रेजी में there शब्द का प्रयोग होगा।

आपको confusion तब होगी जब हिंदी वाक्य में "यह और वहां" शब्द प्रयुक्त न हो। ऐसे में यह समझना काफी महत्वपूर्ण है की किस वाक्य में it लगायें और किस वाक्य में there. आप आगे बताये गए नियमों को समझ कर It और there का सही प्रयोग कर सकेंगे।

There का प्रयोग किसी क्रिया वाले वाक्य में नहीं किया जाता है। क्रिया वाले वाक्य वो होते हैं जिसमे किसी कार्य के होने का बोध होता हो। There का प्रयोग किसी के अस्तित्व (मौजूदगी) को दर्शाने के लिए किया जाता है, जैसे:-

एक शेर था। (एक शेर का अस्तित्व था।)
एक लड़का है। (एक लड़का मौजूद है।) 
कीचड़ है। (कीचड़ मौजूद है।)

इस प्रकार से आपको यह देखना है की:- 
ऐसे वाक्य जिसमे कर्ता न हो, उसमें अस्तित्व या मौजूद शब्द को जोड़ने से वाक्य का अर्थ वही रहे तो वहां there का प्रयोग होगा इसके अलावा अन्य सभी वाक्यों के साथ it का प्रयोग होगा।

Introductory वाक्यों में It और There का अर्थ

इस आर्टिकल के शुरुआत में मैंने आपको दो points बताये थे। पहले point में बताया गया था की वाक्य में कर्ता के अभाव को पूरा करने के लिए it और there का प्रयोग किया जाता है। दूसरे point में ध्यान आकर्षित करने की बात की गई थी।

Introductory वाक्यों में ऊपर के दोनो point एक साथ मौजूद होते हैं। इस सन्दर्भ में इसके तीन अर्थ निकलकर आते हैं:-
  1. ध्यान देना
  2. सुनना
  3. देखना
अब इसे कुछ उदाहरणों से समझिए:

जब हम कहते है कि बारिश हो रही है तो इसका अर्थ है देखो, बारिश हो रही है। पांच बजा है मतलब ध्यान दें, पांच बजा है। एक शेर था मतलब वक्ता कहना चाहता है सुनो, एक शेर था और इसके बाद आगे की बात कही जाएगी।

Use of Introductory It and There Examples in Hindi

अब तक हमलोगों ने इस लेख में देखा की जिन वाक्यों में कर्ता मौजूद न हो उन वाक्यों में कर्ता के बदले Introductory It and There का प्रयोग किया जाता है। आइये अब इनके उदाह्रानो को देखते हैं। 

Affirmative Sentences of It and There

  • रात है। ➔ It is night.
  • जग में पानी नहीं है। ➔ There is no water in the jug.
  • चांदनी रात है। ➔ It is a moon-lit-night.
  • चार आदमी थे। ➔ There were four men.
  • 2024 का साल है। ➔ It is year 2024.
  • यहाँ टेबल रहेगा। ➔ There will be table here.
  • शाम का समय था। ➔ It was evening time.
  • एक पुस्तकालय होगा। ➔ There will be a library here.
  • यहाँ बर्फ गिरती है। ➔ It snows here.
  • वहां एक मंदिर था। ➔ There was a temple.
  • रात के 11 बजे हैं। ➔ It 11 O'clock at night.
  • अँधेरा है। ➔ It is dark.
  • मजा आएगा। ➔ It will be fun.
  • आजादी रहेगी। ➔ There will be freedom.

Negative Sentences of It and There

  • रात नहीं हुई थी। ➔ It was not night yet.
  • कोई आदमी नहीं था। ➔ There was no man.
  • बारिश नहीं हो रही है। ➔ It is not raining.
  • कुँए में पानी नहीं था। ➔ There was no water in the well.
  • अभी 10 नहीं बजा है। ➔ It is not 10 O'clock yet.
  • फ्रीज़ में खाना नहीं है। ➔ There is no food in the Freezer.
  • आज शुक्रवार नहीं है। ➔ It is not Friday today.
  • मेरे दिमाग में कुछ नहीं था। ➔ There was nothing in my mind.
  • दिल्ली में बारिश नहीं हो रही है। ➔ It is not raining in Delhi.
  • खेत में फसल नहीं है। ➔ There is no harvest in the field.
  • सुबह का समय नहीं था। ➔ It was not morning.
  • बगीचे में फूल नहीं है। ➔ There are no flowers in the garden.

Interrogative and Negative Sentences of It and There

  • क्या आज गर्मी नहीं है? ➔ Is it not hot today.
  • दो गाय क्यों नहीं है? ➔ Why are there not two cows?
  • क्या आज रविवार नहीं  है? ➔ Is it not Sunday today?
  • क्या चार लोग थे? ➔Were there four people?
  • मेघालय में इतनी बारिश क्यों है? ➔ Why is there so much rain in Meghalaya?
  • दुनिया में शांति कैसे नहीं रहेगी? ➔ How will there not be peace in the world?
  • लद्दाख में ठंड कैसे है? ➔ How is it cold in Ladakh?
  • क्या बाज़ार में आम है? ➔ Are there mangoes in the market?
  • क्या 2024 का साल नहीं है? ➔ Is it not the year 2024?
  • मेरे देश में कैसे गरीबी नहीं है? ➔ How is there no poverty in my country?
  • क्या तालाब में पानी रहेगा? ➔ Will there be water in the pond?

Exercise Introductory It and There

Translate into English:-

  1. एक जानवर था।
  2. रात का समय है।
  3. कुछ बन्दर थे।
  4. अच्छा है।
  5. एक रास्ता होगा।
  6. बूरा नहीं है।
  7. एक नदी है।
  8. वर्षा क्यों नहीं होगी?
  9. बेचैनी क्यों रहेगी।
  10. क्या बर्फ गिरेगी?
  11. कोई आदमी नहीं रहेगा।
  12. क्या 2023 का साल नहीं था?
  13. बुखार नहीं रहेगा।
  14. साढ़े चार कैसे नहीं बजे हैं?
  15. शांति रहेगी।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url