"Can" का प्रयोग (Use of "Can" in Hindi) - हिंदी उदाहरण और व्याख्या

हिंदी में "Can" का अर्थ होता है "सकना", "Can का प्रयोग" सामान्यतः Present Tense में किया जाता है, लेकिन Can का प्रयोग आप Past Tense में भी कर सकते है, यह अनौपचारिक तरीका कहलाता है। Past Tense के लिए हमलोग "Could का प्रयोग" करते है। "Use of Can in Hindi" में हम सीखेंगे कि can का प्रयोग किन-किन परिस्थितयों में किया जा सकता है, इनके उदाहरण भी देखंगे, साथ ही एक शॉर्टकट तरीका भी जानेंगे जिससे आप तुरन्त बता पायंगे की वाक्य में Can का प्रयोग करना है या नहीं?

use of can in hindi
Use of Can in Hindi

Can का प्रयोग

Can का प्रयोग ज्यादातर वाक्यों में योग्यता, क्षमता या सामर्थ्य दर्शाने के लिए किया जाता है। इसके कई और भी प्रयोग है जैसे, मनाही, भविष्य की संभावना इत्यादि। 

Can का प्रयोग होने वाले वाक्यों की पहचान 

जिन वाक्यों में Can का प्रयोग होता है उनके अंत में सामान्यतः सकता हूँ , सकता है , सकती है , सकते है होते है।

Shortcut Method - जिस भी वाक्य में "सकना" शब्द आये और वह  वर्तमान काल में हो तो वहां can का प्रयोग होगा। जैसे हम यहाँ दो उदाहरण लेते है: 

  1. तुम खेल सकते हो। (You can play)
  2. तुम खेल सकते थे। (You could play)
ऊपर के उदाहरण से स्पष्ट है की जब हम Present Tense में सामर्थ्य या क्षमता की बात करते है तो तो वहां "can" का प्रयोग होता है। अगर वही वाक्य भूतकाल में हो तो वहां पर could का प्रयोग किया जाता है। 

Can का प्रयोग कहाँ होता है?

आइये अब हम विस्तारपुर्वक जानते है की can का प्रयोग कहाँ-कहाँ हो सकता है। नीचे कुछ सामान्य नियम बताये जा रहे है जहाँ आप can का इस्तेमाल कर सकते है।
use of can in hindi
Examples of Use of Can

योग्यता या क्षमता के लिए (Ability or Capability)

"Can” सामान्यत: इस बात को दर्शाता है की कोई व्यक्ति किसी कार्य को करने में सक्षम है या नहीं। इसका प्रयोग योग्यता को दिखाने के लिए भी किया जाता है।

उदाहरण के लिये, "I can ride a bike (मैं बाइक चला सकता हूँ)" इस वाक्य में यह बताया जा रहा है कि कोई व्यक्ति बाइक चला सकता है यानी की वह बाइक चलाने में सक्षम है।

दूसरा उदाहरण, "You can take the responsibility of your family (आप अपने परिवार की जिम्मेवारी ले सकते है)", इस वाक्य में व्यक्ति की योग्यता की बात हो रही है, जिसमे कहा जा रहा है की वह अपने परिवार का भार उठा सकता है।

Examples:
  • I can tie my shoelaces.
    • मैं अपने जूते की रस्सी बाँध सकता हूँ।
  • She can sing a song.
    • वह गाना गा सकती है।
  • The bird can fly.
    • पंछी उड़ सकते है।
  • My dad can lift heavy boxes.
    • मेरे पिता भरी बक्से उठा सकते है।
  • I can read Hindi.
    • मैं हिंदी पढ़ सकता हूँ।
  • They can act.
    • वे लोग नाटक कर सकते है।

अनुमति के लिए (Permission)

Can का प्रयोग अनुमति के किये भी किया जाता है। इसमें अनुमति लेना और अनुमति देना दोनों शामिल हो सकते है। मान लीजिये की आप सिनेमाघर में कोई फिल्म देखना चाहते है तो उसके लिए आप अपने अभिभावक से पुछ सकते है, "क्या मैं फिल्म देखने जा सकता हूँ? (Can I go to watch the movie?)" आपके अभिभावक को अगर अच्छा लगे तो वह कह सकते है, "तुम फिल्म देखने जा सकते हो। (You can go to watch the movie.)"

Examples:
  • You can go outside to play.
    • तुम खेलने के लिए बहार जा सकते हो।
  • Can I use your computer?
    • क्या मैं आपका कंप्यूटर इस्तेमाल कर सकता हूँ?
  • Can I borrow your pen?
    • क्या मैं आपका पेन उधार ले सकता हूँ?
  • Can I open the window?
    • क्या मैं खिड़की खोल सकता हूँ?
  • You can use my phone.
    • आप मेरा फ़ोन इस्तेमाल कर सकते है।

संभावना बताने के लिए (Possibility or Prediction)

ऐसे वाक्य जिसमे किसी बात की संभावना बताई जा रही हो उसमे can का प्रयोग होता है। यहाँ पर ध्यान देने वाली बात यह है कि इन वाक्यों में जो बात कही जा रही हो उनका प्रभाव भविष्य में होगा।

अगर कोई कहता है, "सर्दी के मौसम में बर्फ़बारी हो सकती है (It can snow in winter)" तो इसका अर्थ यह है की बर्फबारी अभी नहीं हो रही है आने वाले समय में होगी।

Examples:
  • It can rain later.
    • बाद में बारिश हो सकती है।
  • The new software can improve efficiency.
    • नये सॉफ्टवेर से कार्यक्षमता बढ़ सकती है।
  • It can be tough to make a decision.
    • निर्णय लेना कठिन हो सकता है।
  • Learning a new language can be challenging.
    • नया भाषा सीखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
  • Taking a shortcut can save time.
    • शॉर्टकट लेने से समय बच सकता है।

शर्त वाले वाक्यों में (Conditional Sentences)

शर्त वाले वाक्यों में Can प्रयोग में लाया जाता है, इस वाक्य से समझते है  "अगर आप कड़ी मेहनत करेंगे तो आप सफल हो सकते है। (If you work hard you can succeed.)" इस वाक्य में सफल होने के लिए एक शर्त है की आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

Examples:
  • With hard work, you can achieve your goals.
    • कड़ी मेहनत के साथ, आप अपना लक्ष्य पा सकते है।
  • If you move, the snake can bite.
    • अगर आप हिले तो साँप काट सकता है।
  • If she calls, I can give her the message.
    • अगर वह कॉल करती है तो मैं उसे मेसेज दे सकता हूँ।
  • If they invite us, we can go to the party.
    • अगर उन्होंने हमें न्योता दिया तो हमलोग पार्टी में जा सकते है।
  • If he arrives on time, we can start the meeting.
    • अगर वह समय पर पहुंचता है तो हमलोग मीटिंग शुरू कर सकते है।

मनाही के लिये  (Prohibition or Restriction)

मनाही के लिए can प्रयोग में लाया जाता है लेकिन इसमें not का भी use होता है। इस तरह से can और not को मिला के can't बनता है। इसे एक उदाहरण से समझते है।

आप यहाँ गाड़ी नहीं खड़ा कर सकते है - You can't park here।

ऊपर के उदाहरण से आप समझ सकते है की कहीं पर गाड़ी खड़ा करने के लिए मना किया जा रहा है। इस तरह के वाक्य को Negative वाक्य कहा जाता है। हम इसके बारे में आगे और जानेंगे।

Examples:
  • You can't smoke in this area.
    • आप इस क्षेत्र में ध्रूमपान नहीं कर सकते।
  • You cannot use your phone during the exam.
    • आप परीक्षा के समय अपना फ़ोन इस्तेमाल नहीं कर सकते।
  • You can't enter without permission.
    • आप बिना अनुमति के अन्दर नहीं आ सकते।
  • You can't drink alcohol in public parks.
    • आप पब्लिक पार्क में शराब नहीं पी सकते।
  • You can't access this website without a login.
    • आप इस वेबसाइट को बिना 'लॉग इन' किये इस्तेमाल नहीं कर सकते।

use of can in hindi
Can का प्रयोग 

Affirmative Sentence में can का प्रयोग

Affirmative Sentence में can का प्रयोग बहुत ही आसान है। ऐसे वाक्यों को अनुवाद करने के लिए आप नीचे लिखे ढाँचे (Structure) का प्रयोग कर सकते है। ऐसे वाक्यों में था/थी/है/हूँ इत्यादि का अनुवाद नहीं किया जाता है।

Structure
Subject + Can + Verb + Object

Use of Can in Affirmative Sentence Hindi Example:

  • वह नाच सकती है। ➔ She can dance.
  • मैं दौड़ सकता हूँ। ➔ I can run.
  • वह खाना बना सकती है। ➔ She can cook.
  • मैं अंग्रेजी बोल सकता हूँ। ➔ I can speak English.
  • वह साईकिल चला सकता है। ➔ He can ride a bicycle.
  • मैं रंग कर सकता हूँ। ➔ I can paint.
  • मैं मोबाइल की मरम्मत कर सकता हूँ। ➔ I can repair a mobile.
  • दिनेश गाना गा सकता है। ➔ Dinesh can sing.
  • मैं अकेला जी सकता हूँ। ➔ I can live alone.
  • वे लोग समर्थन कर सकते है। ➔ They can support.

Negative Sentence में can का प्रयोग

नकरात्मक (Negative) वाक्यों में "can" के साथ "not" का प्रयोग किया जाता है। इन दोनों शब्दों को मिलकर हम "cannot" या "can't" लिख सकते है। इसमें वाक्यों की बनावट कुछ इस प्रकार से होती है:

Structure
Subject + can + not + verb + object

Use of Can in Negative Sentence Hindi Example:

  • I can't believe it - मैं यह विश्वास नहीं कर सकता।
  • It can't be true - यह सच नहीं हो सकता।
  • She can't sing - वह नहीं गा सकती।
  • I can't swim - मैं तैर नहीं सकता।
  • They can't come - वे लोग नहीं आ सकते।

Interrogative Sentence में can का प्रयोग

Interrogative sentence दो प्रकार के हो सकते है। पहला, ऐसे वाक्य हमेशा प्रश्न वाले शब्द से शुरू होते है जिसमे शुरू में "क्या (What)" शब्द होता है। ऐसे वाक्यों के उत्तर ज्यादातर "हाँ या न" में होते है।

दूसरा, ऐसे वाक्य जिनमे प्रश्न वाले शब्द वाक्य के बीच में होते है। जैसे:
  • पहला उदाहरण : क्या आप पढ़ सकते है? (Starts with What)
  • दूसरा उदाहरण : आप क्या पढ़ सकते है? (Question word in between)

आपने देखा की प्रश्न वाले वाक्य दो प्रकार के हो सकते है। अब हम इन वाक्यों के ढांचे को समझेंगे और कुछ उदाहरण भी देखेंगे।

Interrogative Sentence (प्रश्ननात्मक शब्द से शुरू होने वाले वाक्य)

जिन वाक्यों के शुरू में प्रश्न वाले शब्द हो उसमे प्रश्नात्मक शब्द का अनुवाद नहीं किया जाता है। ऐसे में हमलोग पहले Can लगाते हैं फिर बाकी शब्दों का अनुवाद निम्नलिखित Structure के अनुसार करते है।

Structure
Can + Subject + Verb + Object ?

Examples:
  • Can you help me?
    • क्या आप मेरी मदद कर सकते है?
  • Can he speak Spanish?
    • क्या वह स्पेनिश बोल सकता है?
  • Can I borrow your book?
    • क्या मैं आपका किताब उधर ले सकता हूँ?
  • Can we go to the park?
    • क्या हमलोग पार्क जा सके है?
  • Can you write in Hindi?
    • क्या आप हिंदी में लिख सकते है?

Interrogative Sentence (जिन वाकयों मे प्रश्न वाले शब्द बीच में रहते हैं)

ऐसे वाक्य जिसमे प्रश्न वाले वाक्य बीच में आते हो उनका अनुवाद करते समय हम प्रश्न वाले शब्दों को सबसे पहले रखते है और नीचे दिए गए Structure के अनुसार बाकी शब्दों का अनुवाद करते है।

Structure
Question Word + Can + Subject + Verb + Object ?

Examples:
  • What can you do?
    • आप क्या कर सकते है?
  • When can we meet for lunch?
    • हमलोग दोपहर के खाने के लिए कब मिल सकते है?
  • How can you do this?
    • आप यह कैसे कर सकते है?
  • Who can cook good food?
    • अच्छा खाना कौन बना सकता है?
  • Why can they go?
    • वे लोग क्यों जा सकते है?

Use Of "Can and May" In Hindi

यह बात आपको थोडा कंफ्यूज कर सकती है कि May का भी अर्थ  "सकना" ही होता है। आप "Can" की जगह "May" और "May" की जगह "Can" का प्रयोग कर सकते। फर्क बस इतना है, जब आप "Can" की जगह "May" का प्रयोग करते है तो, आप सामने वाले व्यक्ति का आदर कर रहे होते हैं। जैसे-

  1. May I go? (क्या मैं जा सकता हूं?) - आदर के साथ पूछा गया है और जब तक अनुमति नहीं मिलेगी वह नहीं जायेगा/जायेगी।
  2. Can I go? (क्या मैं जा सकता हूं?) - बस पूछ रहा है, हो सकता है की पूछने वाले व्यक्ति का मूड ख़राब हो या अनुमति ना भी मिले तब भी वह चला जायेगा।
ऊपर दोनों का हिंदी में अर्थ एक ही है लेकिन बोलने का लिहाज अलग है। May के अन्य प्रयोग भी हैं लेकिन यह आर्टिकल can के बारे में है इसलिए may के प्रयोग को हमलोग किसी और आर्टिकल में cover करेंगे।

मुख्य बिन्दुएं और समापन

अब तक आपने देखा की एक वाक्य में can का प्रयोग किस प्रकार से किया जाता है और हमने इसके अर्थ को भी समझा। अब हम जान चुके है की वाक्य में can का प्रयोग कैसे करना है।

  • "Can" का हिंदी में अर्थ होता है - "सकना।"
  • "Can" को क्षमता दर्शाने के लिए प्रयोग किया जाता है।
  • मनाही के लिए भी "can" का इस्तेमाल होता है।
  • क्या से शुरू होने वाले वाक्यों में "क्या" का अनुवाद नहीं होता है।
  • यदि प्रश्नात्मक शब्द वाक्य के बीच में हो तो अंग्रेजी वाक्य उसी प्रश्नात्मक शब्द से शुरू होगा।
  • "May" और "can" का अर्थ समान होता है बस बोलने का लिहाज अलग होता है।
उम्मीद है की यह लेख (use of can in Hindi) पढने के बाद आपको अच्छी जानकारी मिली होगी। यदि आपका कोई प्रश्न है तो नीचे कमेंट में अवश्य पुछें।

अभ्यास के लिए प्रश्न (Can Sentences for exercise in Hindi)

  1. आप क्या पढ़ सकते है?
  2. वह इतना तेज़ कैसे दौड़ सकता है?
  3. मैं नाच सकता हूँ।
  4. वह नाटक कर सकती है।
  5. मैं इंग्लिश बोल सकता हूँ।
  6. वह यात्रा कर सकता है।
  7. आप क्यों नहीं जा सकते?
  8. आप परिणाम आ सकता है।
  9. आज प्रधानमंत्री बोल सकते हैं।
  10. मैं पांच मिनट में कपड़े सुखा सकती हूँ।
  11. मैं और अच्छा कर सकता हूँ।
  12. आप सफल क्यों नहीं हो सकते?
  13. आप उसे नहीं पीट सकते।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url