It का प्रयोग - नियम, अर्थ और उदाहरण हिंदी में

"It" का हिंदी में अर्थ होता है "यह", आमतौर पर इसका प्रयोग किसी  noun (संज्ञा)  के बदले किया जाता है। इस आर्टिकल में हमलोग It और This का अंतर जनेंगे और सीखंगे की "It का प्रयोग" कहाँ-कहाँ किया जाता है।

ज्यादातर लोग समझते हैं कि "It" का प्रयोग निर्जीव वस्तुओं के लिए किया जाता है, यह पूरी तरह से सच नहीं है। "I have a horse, it is black (मेरे पास एक घोड़ा है, इसका रंग काला है।)"  घोड़ा एक सजीव प्राणी है, इसके लिए This का प्रयोग होना चाहिये था लेकिन ऐसा नहीं है। आइये समझते है क्यों?

use of it in Hindi

It और This - अर्थ और अंतर

It और This दोनों का अर्थ होता है - यह।

किसी भी व्यक्ति या वस्तु जो आपके नजदीक हो, उसका परिचय देने के लिए या दिखाने के लिए हम This का प्रयोग करते है। चाहे वह निर्जीव हो या सजीव। जैसे:

This is a pen. (यह एक कलम है।)
This is my house. (यह मेरा घर है।)
This is iPhone 12. (यह iPhone 12 है।)

इसके आगे आप उन चीज़ों के बारे में कुछ और बताना चाहते है तो फिर It का प्रयोग होगा।  जैसे:

  • This is a pen, it is cheap. (यह एक कलम है, यह सस्ता है।)
  • This is my house, it is big. ( यह मेरा घर है, यह सस्ता है।)
  • This is iPhone 12, it is expensive. (यह iPhone 12 है, यह महँगा है।)

use of it in Hindi
use of it in Hindi

It का प्रयोग

It का प्रयोग तीन तरह से किया जाता है:
  1. सर्वनाम (Pronoun) के रूप में
  2. कर्ता (Subject) के रूप में
  3. कर्म (Object) के रूप में

  1. सर्वनाम (Pronoun) के रूप में It का प्रयोग किसी संज्ञा के बदले में किया जाता है। जैसे - I have a coin, it is very old (मेरे पास एक सिक्का है, यह बहुत पुराना है।)
  2. कर्ता (Subject) के रूप में  It का प्रयोग तब किया जाता है जब किसी वाक्य में कर्ता (subject) का अभाव हो जैसे - It is 5 O'clock (5 बज रहे है।)
  3. कर्म (Object) के रूप में It का प्रयोग Object के बार बार दोहराव को रोकने के लिए किया जाता है। जैसे - She saw the movie, and she loved it (उसने फिल्म देखी, और उसे यह अच्छी लगी।)
आइये अब हम एक-एक करके विस्तारपूर्वक समझने का प्रयास करते है। 

सर्वनाम (Pronoun) के रूप में It का प्रयोग 

It का प्रयोग सर्वनाम (Pronoun) के रूप में होता है, सर्वनाम उसे कहते है जो किसी संज्ञा के बदले में प्रयोग किया जाता है। संज्ञा किसी भी वस्तु का नाम होता है, जो भी हम अपने आस-पास देखते है उसे व्याकरण में संज्ञा कहा जाता है। उदाहरण के लिए:

मैंने आम खाया था, यह मीठा था। (I ate a mango, it was sweet.)

ऊपर के उदाहरण में आम खाने की बात हो रही है और यह भी बताया जा रहा है की आम मीठा था। अब थोडा ध्यान दीजिये अगर मैं कहूँ की "मैंने आम खाया था, आम मीठा था" तो यह कहना थोड़ा अजीब होगा यहाँ "आम" शब्द का प्रयोग दो बार किया गया है। अगर किसी शब्द को हम एक वाक्य में बार बार प्रयोग करते है तो यह सुनने  और बोलने में अच्छा नहीं रहता है। 

हमने देखा कि आम (संज्ञा) को यह (सर्वनाम) से बदल दिया गया, लेकिन इसके अर्थ में कोई बदलाव नहीं हुआ।

अब अगर मैं कहूँ की "यह मीठा था" तो इसका कोई मतलब नहीं बनेगा, उल्टा यह सवाल सामने आएगा की "क्या मीठा था?" 

इस प्रकार सर्वनाम के रूप में It का प्रयोग करने से पहले उस वाक्य में एक संज्ञा का प्रयोग अवश्य होना चाहिये।

Examples:
  • The book is very interesting. It is about Mahatma Gandhi.
    • किताब बहुत मजेदार है। यह महात्मा गाँधी के बारे में है। 
  • She made a mistake. It happens to everyone.
    • उसने एक गलती की।  यह सब के साथ होता है।
  • We visited a historic castle. It was very impressive.
    • उसने एक इतिहासिक किला देखा। यह बहुत आकर्षक था।
  • She cooked kheer. It was tasty.
    • उसने खीर बनाई। यह स्वादिष्ट था।
  • I received a gift. It was a phone.
    • मुझे एक गिफ्ट मिला। यह एक फ़ोन था।

कर्ता (Subject) के रूप में It का प्रयोग

It का प्रयोग कर्ता (Subject) के रूप में किया जाता है।  जब हम किसी कार्य हो होने पर जोर देना चाहते है बजाय इसके की यह किसके द्वारा किया जा रहा है तब हम It को कर्ता के रूप में प्रयोग करते है।  जैसे: 

वाक्य 1: Sunita is cooking dinner?
वाक्य 2 : It is cooking dinner. 
वाक्य 2 में It का प्रयोग कर्ता के रूप में किया गया है। यहाँ पर खाना कौन बना रही है यह नहीं पता, सिर्फ यह बताया जा रहा है कि खाना बन रहा है। 

It का प्रयोग कर्ता के अभाव में कर्ता के स्थान पर भी किया जाता है, इस टॉपिक को Introductory It में समझाया गया है।

Examples:
  • It is working.
    • काम कर रहा है। 
  • It seems like a good day for a picnic.
    • पिकनिक के लिए अच्छा दिन लग रहा है।
  • It is raining outside.
    • बाहर बारिश हो रही है।
  • It appears that the movie ticket is sold out.
    • लगता है कि फिल्म की टिकट बिक गयी है।
  • It is important to eat a balanced diet.
    • संतुलित आहार खाना महत्वपूर्ण है।

मौसम, समय, त्यौहार और आयोजन के लिए

It का प्रयोग मुख्य रूप से मौसम, समय, त्यौहार और आयोजन के लिए किया जाता है। 
उदाहरण
  • बारिश हो रही है।
    • It is raining.
  • 10 बज रहा है। 
    • It is 10 o'clock.
  • आज सोमवार है। 
    • It is Monday today.
  • आज होली है। 
    • It is Holi today.
  • आज हमारी शादी की सालगीरा है। 
    • It is our anniversary today.
  • 1 घंटा लगेगा। 
    • It will take 1 hour.

कर्ता के बारे में विशेष रूप से बताने के लिए

जब कर्ता के ऊपर जोर देकर बात की जाती है तो It का प्रयोग होता है।  जैसे:
उदाहरण
  • It is Sunita who is cooking dinner.
    • सुनीता ही है जो रात का खाना बना रही है।
  • It was me who called her.
    • मैं ही था जिसने उसे कॉल किया।
  • It was Mohan who beat me.
    • मोहन ही था जिसने मुझे मारा।
  • It was Ajay who started the discussion.
    • अजय ही था जिसने बहस छेड़ी थी।
  • It was Manjoo who did this work.
    • मंजू ने ही यह काम किया। 

कर्म (Object) के रूप में It  का प्रयोग

किसी वास्तु या विचार को बिना दोहराए व्यक्त करने के लिए It का प्रयोग Object के रूप में किया जाता है। 

Examples:
  • She found a lost boy and decided to adopt it.
    • उसने एक खोया हुआ बच्चा पाया और निर्णय लिया की वह उसे गोद लेगी।
  • Ramesh bought a new computer. He is happy with it.
    • रमेश ने एक नया कंप्यूटर ख़रीदा। वह इससे खुश है।
  • I like chocolate. It is so delicious.
    • मुझे चॉकलेट पसंद है। यह बहुत मजेदार होता है।
  • She found her lost keys. It took a while.
    • उसे उसकी खोयी हुई चाभी मिल गयी। इसमें थोडा समय लगा।
  • He saw a shooting star. It was incredible.
    • उसने टूटता हुआ तारा देखा। यह अद्भुत था।
  • I heard a beautiful song. It made me emotional.
    • मैंने एक खूबसूरत गाना सुना। इसने मुझे भावुक कर दिया।
  • They watched a scary movie. It gave them nightmares.
    • उन्होंने एक डरावनी फिल्म देखी। इससे उन्हें बुरे सपने आये।

use of its in Hindi

Its का प्रयोग

"Its" एक निजवाचक सर्वनाम (Possessive Pronoun) है। हिंदी में Its का अर्थ होता है "अपना/अपने/अपनी/इसका।"  "Its" का प्रयोग संज्ञा के भाग को या इससे संबंधित चीज़ों को दर्शाने के लिए किया जाता है। जैसे: 

गाय अपना रास्ता भटक गयी है।  (The cow has lost its way.)
किताब टेबल पर है, इसका रंग लाल है। ( The book is on the table, its color is red.)

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने देखा की It का प्रयोग तीन तरह से किया जाता है - सर्वनाम, कर्ता और संज्ञा के बदले में। It का एक अन्य रूप Its भी है जो की It से बिलकुल अलग है।

यदि अभी भी आपका It के बारे में कुछ सवाल है तो नीचे कमेंट कर के पुछ सकते है। यहाँ कुछ अभ्यास के लिए प्रश्न दिए जा रहे है, जिन्हें आप बनाने का प्रयास जरुर करें।

अभ्यास के लिए प्रश्न

  1. अच्छा दिन है। 
  2. जानकर अच्छा लगा।
  3. तुम्हारा काम है।
  4. यह मोहन ही था जिसने यह बात कही थी।
  5. यह मेरी कार है। बहुत पुरानी है। 
  6. धुप वाला दिन है।
  7. किया जा सकता है।
  8. मोबाइल मँहगा है लेकिन इसका डिजाईन अच्छा है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url