Present Continuous Tense in Hindi | Present Imperfect Tense

Present Continuous Tense में ऐसे वाक्य आते है जिसमे किसी घटना का उसी समय में घटित होने के बारे में बताया जा रहा हो। ऐसे वाक्यों के अंत में रहा हूँ/रही हूँ/रहे है इत्यादि आते है।

Present Continuous Tense Examples in Hindi -

  1. मैं जा रहा हूँ। (I am going.)
  2. वह खेल रहा है। (He is playing.)
  3. मैं पढ़ रहा हूँ। (I am reading.)
ऊपर दिए गए सभी उदाहरण में उन क्रियाओं के बारे में बताया जा रहा है जो अभी हो रहा है। जैसे "मैं जा रहा हूँ" में जाने का कार्य उसी समय हो रहा है जब यह बात कही जा रही है। कार्य अभी भी जारी है, समाप्त नहीं हुआ है इसलिए इस tense मे continues शब्द आता है।

Present continuous tense का हिंदी में अर्थ होता है - अपूर्ण वर्तमान काल।

Present Continuous Tense in Hindi | Present Imperfect Tense


Present Continuous Tense के वाक्यों का अनुवाद करते वक़्त आपको इस बात का ध्यान रखना है की वाक्य में किसी प्रकार का भूतकालिक समयसूचक शब्द न हो। समयसूचक शब्द वह है जो यह बताते है की कार्य कितने समय से किया जा रहा है।
यदि ऐसा हो तो इसका अनुवाद Present Perfect Continuous Tense के नियमों द्वारा किया जायेगा न की Present Continuous Tense से। नीचे दिया गया उदाहरण देखें।

  1. मैं दो घंटे से खेल रहा हूँ। (I have been playing for two hours.) - इस वाक्य के अंत में भी 'रहा हूँ' आया है लेकिन इसमें समयसूचक शब्द (दो घंटे से) प्रयुक्त है इस वजह से यह Present Perfect Continuous Tense के नियमो द्वारा अनुवाद किया गया है।
  2. मैं खेल रहा हूँ। (I am playing.) - यह वाक्य Present Continuous Tense का है क्योंकि इसमें कोई समयसूचक शब्द नही है।

Present Continuous Tense Translation Hindi to English

आर्टिकल के इस खंड में हमलोग present continuous tense के अनुवाद के नियम को जानेंगे।

Present continuous tense rules in Hindi

अंग्रेजी भाषा में क्रिया के पांच रूप होते है। Present Continuous Tense में Verb का चौथा रूप (V4) का प्रयोग होता है, जो कि वर्तमान में continuity (जारी रहना) को दर्शाता है। [see reference of Purdue university: verb with helper]

five forms of verb

क्रिया के पहले रूप (V1) के अंत में ing जोड़कर उसे V4 बनाया जाता है। जैसे -
  • Do + ing = doing
  • Run + ing = running
  • Play + ing = playing
  • Watch + ing = watching
  • Sleep + ing = sleeping
Present Continuous Tense में Is, Am और Are का प्रयोग किया जाता है। आप लिंक पर क्लिक कर के इसके बारे में विस्तार से जान सकते है।

Present Continuous Tense Hindi to English (Affirmative)

Present continuous tense के सकरात्मक वाक्यों को बनाने के लिए निम्नलिखित steps को follow करें।

उदाहरण वाक्य: अजय(subject) सोफे पर(object) सो रहा(verb) है(is/am/are)।
  1. वाक्य में पहले कर्ता को रखें।
  2. फिर is/am/are का प्रयोग करें।
  3. उसके बाद क्रिया का चौथा (V4) रूप।
  4. अंत में कर्म (Object) को रखा जाता है।
Example Sentence: Ajay is sleeping on sofa.

Structure
Subject + is/am/are + V4 + Object

उदाहरण
  • मैं खा रहा हूँ।
    • I am eating.
  • वह दौड़ रहा है।
    • He is running.
  • तुम हँस रहे हो।
    • You are laughing.
  • रीना सो रही है।
    • Reena is sleeping.
  • ट्रेन आ रही है।
    • The train is coming.
  • पंक्षी उड़ रहे है।
    • Birds are flying.
  • हवा चल रही है।
    • The wind is blowing.
  • खिलाड़ी नाच रहे हैं।
    • The players are dancing.
  • रमेश पढ़ रहा है।
    • Ramesh is reading.
  • मजदूर काम कर रहे है।
    • The workers are working.

Present Continuous Tense Negative Sentences in Hindi

Present Continuous tense के नकरात्मक वाक्यों का अनुवाद पांच steps में किये जाते है.

उदाहरण वाक्य: इन्टरनेट(subject) काम(verb) नहीं(not) कर रहा है(is/am/are)।
  1. पहले कर्ता (subject) को रखें।
  2. दुसरे में is/am/are का प्रयोग करें।
  3. तीसरे स्टेप में not लगायें।
  4. फिर क्रिया का चौथा (V4) रूप।
  5. अंत में कर्म (object) को रखें। (यदि वाक्य में हो तो) 
Example Sentence: Internet is not working.

ध्यान दें: not का प्रयोग तीसरे step में "is/am/are के बाद" किया जायेगा।

Structure
Subject + is/am/are + not + V4 + Object

उदाहरण
  • मैं नहीं खा रहा हूँ।
    • I am not eating.
  • वह नहीं दौड़ रहा है।
    • He is not running.
  • तुम नहीं हँस रहे हो।
    • You are not laughing.
  • रीना नहीं सो रही है।
    • Reena is not sleeping.
  • ट्रेन नहीं आ रही है।
    • Train is not coming.
  • पंक्षी नहीं उड़ रहे हैं।
    • Birds are not flying.
  • हवा नहीं चल रही है।
    • Wind is not blowing.
  • खिलाड़ी नहीं नाच रहे हैं।
    • The players are not dancing.
  • रमेश नहीं पढ़ रहा है।
    • Ramesh is not reading.
  • मजदूर काम नहीं कर रहे है।
    • The workers are not working.

Present Continuous Tense Interrogative Sentences in Hindi

Interrogative वाक्य दो प्रकार के हो सकते हैं:-
  • पहला: जिसमे प्रश्न शब्द बीच में आते हैं। जैसे - तुम क्या कर रहे हो? (What are you doing?)
  • दूसरा: जिन वाक्यों का शुरुआत "क्या" से हो। जैसे - क्या तुम कर रहे हो? (Are you doing?)
आपने देखा की सारे शब्द एक ही है, केवल "क्या" शब्द को बीच से उठाकर शुरू में रख देने से पुरे वाक्य का structure बदल जाता है।

"क्या" से शुरू होने वाले वाक्यों का अनुवाद करने का तरीका इसके आगे वाले खंड में बताया गया है। इस खंड में हमलोग केवल उन वाक्यों का अनुवाद करना सीखेंगे, जिसमे प्रश्न शब्द बीच में प्रयुक्त हो। हिंदी से अंग्रेज़ी में अनुवाद करने के लिए नीचे दिए गए steps को फोलो करें।

उदाहरण वाक्य: नेहा(subject) कमरे में(object) क्या(Q.W) कर रही(verb) है(is/am/are)?
  1. हिंदी वाक्य में प्रयोग हुए प्रश्न शब्द(Q.W) को पहले रखें।
  2. उसके बाद Is/Am/Are का प्रयोग करें।
  3. तीसरे स्टेप में कर्ता(Subject) को रखें।
  4. क्रिया का चौथा रूप लगायें।
  5. अंत में कर्म (object) को रखें। 
Example Sentence: What is Neha doing in the room?

Structure
Question Word + Is/Am/Are + Subject + V4 + Object ?

उदाहरण
  • यह काम कैसे कर रहा है?
    • How is this working?
  • तुम दौड़ क्यों रहे हो?
    • Why are you running?
  • मैं बात क्यों कर रहा हूँ?
    • Why am I talking?
  • तुम क्या कर रहे हो?
    • What are you doing?
  • वह क्यों हस रही है?
    • Why is she laughing?
  • वे लोग कहाँ जा रहे हैं?
    • Where are they going?
  • मैं क्या कर रह हूँ?
    • What am I doing?
  • तुम क्या बोल रहे हो?
    • What are you saying?
  • वे लोग कब आ रहे हैं?
    • When are they coming?
  • तुम यह कैसे कर रहे हो?
    • How are you doing this?

Negative-Interrogative Sentence

Negative interrogative वाक्य उन्हें कहा जाता है, जिनमे नकरात्मक शब्द (not) और प्रश्न शब्द (Q.W) एक ही वाक्य में प्रयुक्त हो। ध्यान दें की यहाँ ऐसे वाक्यों की बात हो रही है, जिसमे प्रश्न शब्द वाक्य के बीच में हो। इनका हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद 6 steps में किया जाता है।

उदाहरण वाक्य: नेहा(subject) अजय(object) से क्यों(Q.W) नहीं(not) बात कर रही(verb) है(is/am/are)?
  1. पहले प्रश्न शब्द को रखें।
  2. दुसरे में Is/Am/Are का प्रयोग करें।
  3. तीसरे स्टेप में कर्ता को रखें।
  4. चौथे स्टेप में not का प्रयोग करें।
  5. पाँचवे स्टेप में क्रिया का चौथा रूप (V4)
  6. अंत में object (यदि वाक्य में हो तो, अन्यथा 5 स्टेप में ही अनुवाद पूरा हो जायेगा।)
Example Sentence: Why is Neha not talking with Ajay?

Structure
Question Word + Is/Am/Are + Subject + Not + V4 + Object ?

उदाहरण
  • यह काम क्यों नहीं कर रहा है?
    • Why is this not working?
  • तुम दौड़ क्यों नहीं रहे हो?
    • Why are you not running?
  • तुम बात क्यों नहीं कर रहे हो?
    • Why are you not talking?
  • तुम क्या नहीं कर रहे हो?
    • What are you not doing?
  • वह क्यों नहीं हँस रही है?
    • Why is she not laughing?
  • वे लोग पटना क्यों नहीं जा रहे हैं?
    • Why are they not going to Patna?
  • वह खाना क्यों नहीं बना रही है?
    • Why is she not cooking?
  • तुम क्या नहीं बोल रहे हो?
    • What are you not speaking?
  • वे लोग कब नहीं आ रहे हैं?
    • When are they coming?
  • वह यह कैसे नहीं कर रहा है?
    • How is he not doing this?

"What" Question Sentence | "क्या" से शुरू होने वाले वाक्य

हिंदी के वाक्य अगर "क्या" शब्द से शुरू हो तो अंग्रेजी में "क्या" का अनुवाद नहीं किया जाता है। इस प्रकार के वाक्यों को निम्नलिखित चरणों में अनुवाद करें।

उदाहरण वाक्य: क्या(Q.W) नेहा(subject) अपने कमरे में(object) पढ़ रही(verb) है(is/am/are)?
  1. Q.W को इग्नोर (ignore) करते हुए वाक्य की शुरुआत is/am/are से करें।
  2. दुसरे स्टेप में subject को रखें।
  3. इसके बाद क्रिया का चौथा रूप।
  4. अंत में object.
Example Sentence: What Is Neha studying in her room?

Structure
Is/Am/Are + Subject + V4 + Object ?

उदाहरण
  • क्या तुम पढ़ रहे हो?
    • Are you reading?
  • क्या वह जा रहा है?
    • Is he going?
  • क्या रमेश काम कर रहा है?
    • Is Ramesh working?
  • क्या पूजा शादी कर रही है?
    • Is Pooja getting married?
  • क्या कार नहीं आ रही है?
    • Is the car not coming?
  • क्या तुम सो रहे हो?
    • Are you sleeping?
  • क्या वह नहीं नाच रहा है?
    • Is he not dancing?

"क्या" से शुरू होने वाले नकरात्मक वाक्य

इस प्रकार के वाक्यों में भी "क्या" शब्द का अनुवाद नहीं किया जाता है। "क्या" से शुरू होने वाले नकरात्मक वाक्यों का अनुवाद निम्नलिखित चरणों में करें:-

उदाहरण वाक्य: क्या(Q.W) रमेश(subject) शतरंज(object) नहीं(not) खेल रहा(verb) है(is/am/are)?
  1. प्रश्न शब्द को इग्नोर करें और is/am/are से वाक्य की शुरुआत करें।
  2. दुसरे स्टेप में subject का प्रयोग करें।
  3. इसके बाद not का प्रयोग होगा। 
  4. फिर क्रिया का चौथा रूप।
  5. अंत में object को रखें।
Example Sentence: What Is Ramesh not playing chess?

Structure
Is/Am/Are + Subject + Not + V4 + Object ?

उदाहरण
  • क्या वह बाहर नहीं खेल रही है?
    • Is she not playing outside?
  • क्या वे लोग अभी नहीं सो रहे हैं?
    • Are they not sleeping now?
  • क्या हमलोग टीवी नहीं देख रहे हैं?
    • Are we not watching TV?
  • क्या तुम अंग्रेजी नहीं पढ़ रहे हो?
    • Are you not studying English?
  • क्या वह किताब नहीं पढ़ रही है?
    • Is she not reading a book?
  • क्या वे लोग फुटबॉल नहीं खेल रहे हैं?
    • Are they not playing football?
  • क्या तुम संगीत नहीं सुन रहे हो?
    • Are you not listening to music?
  • क्या वह फ़ोन पर बात नहीं कर रही है?
    • Is she not talking on the phone?
  • क्या मैं कंप्यूटर पर टाइप नहीं कर रहा हूँ?
    • Am I not typing on the computer?
  • क्या वे लोग पूल में नहीं तैर रहे हैं?
    • Are they not swimming in the pool?
  • क्या बाहर अँधेरा नहीं हो रहा है?
    • Is it not getting dark outside?

Present Continuous Tense in Hindi Exercise

Translate into English
  1. तुम मेरी मदद नहीं कर रहे हो।
  2. वह अकेला जा रहा है।
  3. रमेश कहाँ खेलने जा रहा है?
  4. वह अकेला कर रहा है।
  5. तुम अच्छा कर रहे हो।
  6. तुम अच्छा नहीं कर रहे हो।
  7. पूजा शादी नहीं कर रही है।
  8. मैं खेलने जा रह हूँ।
  9. तुम मजाक कर रहे हो।
  10. भारत विकास कर रहा है।
  11. क्या भारत विकास कर रहा है?
शब्दार्थ: मजाक (joke), विकास (develop), शादी करना (getting married)

A Story in Present Continuous Tense in Hindi

Translate into English:-

मेरा दोस्त राहुल एक नए शहर में रह रहा है। वह इस नए स्थान को जानने के लिए तैयार हो रहा है। वह एक अच्छे स्कूल में पढ़ाई कर रहा है और उसे वहां का सुंदर वातावरण बहुत पसंद आ रहा है।

रात के समय, राहुल अपने नए दोस्तों के साथ शहर के विभिन्न स्थानों की खोज कर रहा है। वह एक लोकल रेस्तरां में अपने दोस्तों के साथ रात का भोजन कर रहा है और मजेदार बातचीत कर रहा है।

कल सुबह, राहुल एक नए म्यूज़ियम की ओर बढ़ रहा है जहाँ उसे दुनिया के चमत्कारी कार्यों को देखने का अवसर मिल रहा है। उसका मन बहुत खुश है क्योंकि उसका नया शहर उसे हर दिन कुछ नया सिखने का अवसर दे रहा है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url