Is, Am, Are का प्रयोग

Is, Am, Are का प्रयोग, Is am are sentences in Hindi to English, is am are sentences Hindi to English, use of is am are sentences in Hindi, is am are sentences in Hindi.

Is का अर्थ होता है 'है', Am का अर्थ होता है 'हूँ' और Are का अर्थ होता है 'हो/हैं।' इसका प्रयोग मुख्य रुप से Present Continuous Tense के वाक्यों में किया जाता है। अंग्रेजी में इसका प्रयोग करना बहुत ही आसान है। आप वाक्य को देखकर तुरंत बता सकते हैं की इसमें Is, Am या are का प्रयोग होगा। आपको देखना है की हिंदी वाक्य के अंत में कौन सा शब्द प्रयोग हुआ है। इस आर्टिकल में हम "Is, Am, Are का प्रयोग" सीखंगे और उनके उदाहरण भी देखेंगे। 

use of is am and are in hindi
Use of is am and are in Hindi

जब हम हिंदी में बात करते है तो आपने ध्यान दिया होगा की वाक्य के अंत में "है, हूँ या हो/हैं" आते है अंग्रेजी में इन्हें "is, am या are" कहा जाता है। मान लीजिये की एक वाक्य में कहा जाता है, "वे जा रहे हैं", इस वाक्य का अंग्रेजी में अनुवाद "They is going" नहीं होगा।

 कुछ लोग "है और हैं" में अंतर नहीं कर पाते हैं। जब आप ध्यान से देखेंगे तो पता चलेगा कि हैं में एक बिंदु लगा हुआ है लेकिन है में कोई बिंदु नहीं है।  है और हैं दोनों अलग है, "है = is" और "हैं = are" होता है। इस प्रकार वे जा रहे हैं का अनुवाद होगा They are going.

Is Am Are Sentences Hindi to English

Is, Am, Are का प्रयोग का प्रयोग हमेशा वर्तमान समय के लिए किया जाता है यदि कोई वाक्य भूतकाल या भविष्य काल को दर्शाता हो तो वहां पर हम Is, Am, Are का प्रयोग नहीं कर सकते। इसे समझने के लिए नीचे दिए गए उदाहरण को देखें। 

उदाहरण
  • वे जा चुके है। 
    • They have gone.
  • मैं खा चूका हूँ। 
    • I have eaten.
  • मैं खेल चूका हूँ। 
    • I have played.
ऊपर वाक्यों के अंत में "है" और "हूँ" का प्रयोग हुआ है लेकिन क्या आप यहाँ पर "है" के जगह पर "are" और हूँ के जगह पर "am" का प्रयोग कर सकते है? जवाब है - नहीं। क्यों?

क्योंकि ये वाक्य भूतकाल को दर्शाते हैं। जैसे "वे जा चुके है" वाक्य में जाने का काम पहले ही हो चूका है न की हो रहा है, यदि इसके स्थान पर यह होता की "वे जा रहे हैं" तब हम "are" का प्रयोग कर सकते थे।

पहला नियम, यह है की वाक्य वर्तमान काल का होना चाहिये।

हर वाक्य Tense के अनुसार नहीं बनता

शुरुआत में जब लोग अंग्रेजी सीखते हैं तो उन्हें लगता है की हर वाक्य में कोई न कोई कार्य ही होता है। ऐसा नहीं है वाक्य कई तरह के हो सकते है जैसे: "चादर अच्छी है" इस वाक्य में कोई कार्य होने का बोध नहीं हो रहा है यहाँ पर हम एक चादर की तारीफ़ कर रहे है। 

जब आप Tense पढ़ेंगे तो पाएंगे की टेंस के अन्दर वही वाक्य आते हैं जिसमे किसी कार्य के होने का बोध हो। यह वाक्य, "चादर अच्छी है" किसी भी टेंस के अन्दर नही आएगा लेकिन हम वाक्य से बता सकते है की इसका सन्दर्भ किस समय से है। जैसे "चादर अच्छी थी।" भूतकाल की बात हो रही है।  "चादर अच्छी है।" वर्तमान काल की बात हो रही है।

Use Of Is, Am And Are - Table

नीचे एक चित्र दिया गया है जिन्हें देखकर आप समझ सकते है की Is, Am, Are का प्रयोग किसके साथ होता है.

Is, Am, Are का प्रयोग
Use of is, am and are

यदि आपने अभी अंग्रेजी सीखना शुरू किया है तो मैं मानता हूँ की आपको ऊपर चित्र में दिया गया टेबल अच्छे से समझ में नहीं आया होगा। यह टेबल तीन कॉलम में विभक्त है Person (व्यक्ति), Singular (एकवचन) और Plural (बहुवचन)

यहाँ पर तीन तरह के Person (व्यक्ति) दिखाए गए है:
  • First Person - जो बोल रहा हो। 
  • Second Person - जिससे बोला जा रहा हो। 
  • Third Person - जिसके बारे में बोला रहा हो। 
किस Person के साथ कौन सा शब्द ( is, am, are) प्रयोग होगा इसके लिए नीचे एक शॉर्टकट तरीका दिया गया है:

  • I के साथ am का प्रयोग होगा। 
  • We/You/They के साथ are का प्रयोग होगा। 
  • He/She/It/Name के साथ is का प्रयोग होगा। 
आगे हम जितने भी उदाहरण देखेंगे सब में इसी नियम के अनुसार is, am और are का इस्तेमाल होगा। 

Is Am Are Sentences in Hindi to English

Is का प्रयोग

जब दो या दो से अधिक लोग किसी एक व्यक्ति या वस्तु के बारे में बात करे तो उस समय "is" का प्रयोग होता है। 

उदाहरण
  • वह अच्छा है। 
    • He is good.
  • वह बुरी है। 
    • She is bad
  • यह काला है। 
    • It is black.
  • राहुल विख्यात है। 
    • Rahul is famous.
  • नरेन्द्र मोदी नेता है। 
    • Narendra Modi is a leader.
  • पंखा तेज़ है। 
    • Fan is fast.
  • कार पुरानी है। 
    • Car is old.
  • टेबल मजबूत है। 
    • Table is strong.
  • वह शर्मीली है। 
    • She is shy.
  • आईपॉड सस्ता है। 
    • iPod is cheap.

Am का प्रयोग

Am का प्रयोग केवल I के साथ होता है। 

उदाहरण
  • मैं एक विद्यार्थी हूँ। 
    • I am a student.
  • मैं एक डॉक्टर हूँ। 
    • I am a doctor.
  • मैं एक सुपरवाइजर हूँ। 
    • I am a supervisor.
  • मैं एक कलाकार हूँ। 
    • I am an artist.
  • मैं बीमार हूँ। 
    • I am sick.
  • मैं सारा के साथ खेल रहा हूँ। 
    • I am playing with Sarah.
  • मैं अमीर हूँ। 
    • I am rich.
  • मैं गरीब हूँ। 
    • I am poor.
  • मैं थका हुआ हूँ। 
    • I am tired.
  • मैं खुश हूँ। 
    • I am happy.

Are का प्रयोग

जब हम किसी तीसरे व्यक्ति या वस्तु जो बहुवचन में हो उसके बारे में बात करते है तो Are का प्रयोग करते है। जैसे हम कहते की 'वह डॉक्टर है (He is a doctor)', यहाँ पर किसी एक व्यक्ति की बात हो रही है लेकिन जब हम कहते है की 'वे लोग डॉक्टर है' (They are doctors) तो यहाँ पर एक से अधिक व्यक्ति की बात हो रही है, इसलिए यहाँ पर Are का प्रयोग होगा। 

हिंदी में आप/तुम, एकवचन है जबकि आपलोग/तुमलोग बहुवचन है। अंग्रेजी में इन सब को "you" ही कहा जाता है, इस प्रकार you का अर्थ "आप/तुम/आपलोग/तुमलोग" इनमे से कुछ भी हो सकता है। अतः you के साथ are का ही प्रयोग होगा। 

We का अर्थ होता है 'हमलोग' जो की बहुवचन है, इसके साथ भी Are का ही प्रयोग होगा। 

उदाहरण
  • हमलोग पड़ोसी हैं। 
    • We are neighbors.
  • हमलोग अमीर हैं। 
    • We are rich.
  • हमलोग लंबे हैं। 
    • We are tall.
  • हमलोग खुश हैं। 
    • We are happy.
  • वे लोग खिलाडी हैं। 
    • They are players.
  • वे लोग नेता हैं। 
    • They are leaders.
  • वे लोग चतुर हैं। 
    • They are wise.
  • वे लोग व्यापारी हैं। 
    • They are businessman.
  • तुम धोखेबाज़ हो। 
    • You are cheater.
  • तुमलोग धोखेबाज हो। 
    • You are cheaters.
  • तुमलोग डांसर हो। 
    • You are dancers.
  • तुम डांसर हो। 
    • You are dancer.

Negative Sentence में Is, Am और Are का प्रयोग

नकरात्मक वाक्यों में Is, Am, और Are का प्रयोग Not शब्द लगा कर किया जाता है, इसका अर्थ होता है नहीं। Not शब्द का प्रयोग Is, Am, और Are तुरंत बाद किया जाता है। 

उदाहरण
  • मैं बुरा नहीं हूँ। 
    • I am not bad.
  • वह डॉक्टर नहीं है। 
    • He is not a doctor.
  • वह सुन्दर नहीं है। 
    • She is not beautiful.
  • वे लोग बुद्धिमान नहीं है। 
    • They are not wise.
  • वे लोग इंजिनियर नहीं है। 
    • They are not engineer.

'क्या' से शुरू होने वाले वाक्यों में Is, Am और Are का प्रयोग

अंग्रेजी में 'क्या' को What कहा जाता है। 'क्या' से शुरू होने वाले वाक्यों में 'क्या' का अनुवाद नहीं किया जाता है। ऐसे वाक्य Is, Am या Are से शुरू होते हैं। जैसे:

उदाहरण
  • क्या मैं बुरा हूँ?
    • Am I bad?
  • क्या वह डॉक्टर है?
    • Is he a doctor?
  • क्या वह सुन्दर है?
    • Is he beautiful?
  • क्या वे लोग बुद्धिमान है?
    • Are they wise?
  • क्या वे लोग इंजिनियर है?
    • Are they engineer?

'क्या' से शुरू होने वाले Negative Interrogative Sentence

क्या से शुरू होने वाले शब्द नकरात्मक भी हो सकते है। ऐसे वाक्यों में भी 'क्या' का अनुवाद नहीं होता है और 'Not' को कर्ता के बाद लगाया जाता है और वाक्य को Is, Am, या Are को कर्ता के अनुसार शुरू किया जाता है। जैसे:-

उदाहरण
  • क्या मैं बुरा नहीं हूँ?
    • Am I not bad?
  • क्या वह डॉक्टर नहीं है?
    • Is he not a doctor?
  • क्या वह सुन्दर नहीं है?
    • Is she not beautiful?
  • क्या वे लोग बुद्धिमान नहीं है?
    • Are they not wise?
  • क्या वे लोग इंजिनियर नहीं है?
    • Are they not engineer?

Interrogative Sentence में Is, Am और Are का प्रयोग

Interrogative Sentence से तात्पर्य उन वाक्यों से हैं जिनमे प्रश्न वाले शब्द वाक्य के बीच में आते हो। ऐसे वाक्यों में उन प्रश्न वाले शब्दों का भी अनुवाद होता है। अनुवाद करते समय प्रश्न वाले वाक्यों को सबसे पहले रखा जाता है। जैसे:-

उदाहरण
  • तुम्हारा नाम क्या है?
    • What is your name?
  • तुम कहाँ पढ रहे हो?
    • Where are you studying?
  • वह क्या कर रहा है?
    • What is he doing?
  • वह क्यों दोड़ रहा है?
    • Why is he running?
  • आपलोग क्यों लड़ रहे है?
    • Why are you fighting?

Negative Interrogative Sentence में Is, Am और Are का प्रयोग

जब नकरात्मक वाक्यों में प्रश्न वाले शब्द बीच में हो तो उनका अनुवाद इस प्रकार से किया जाता है। 

उदाहरण
  • वह क्यों नहीं पढ़ रहा है?
    • Why is he not reading?
  • वह लोग अच्छे काम क्यों नहीं कर रहे है?
    • Why are they not doing good work?
  • मैं तुमसे बात क्यों नहीं कर रहा हूँ?
    • Why am I not talking to you?
  • वह मोटरसाइकिल क्यों नहीं खरीद रहा है?
    • Why is he not buying motorcycle?

Universal Truth के लिए Is, Am और Are का प्रयोग

Universal truth से तात्पर्य है ऐसे वाक्य जो हर जगह सत्य हो उनके लिए Is, Am और Are का प्रयोग होता है। जैसे:

उदाहरण
  • दूध सफेद होता है। 
    • Milk is white.
  • भेड़िए खतरनाक होते हैं। 
    • Wolfs are dangerous.
  • पृथ्वी गोल है। 
    • Earth is round.
  • धोनी क्रिकेटर है। 
    • Dhoni is a cricketer.
  • बच्चे निर्दोष होते है। 
    • Children are innocent.

The Bottom line (निष्कर्ष)

इस आर्टिकल में हमने Is, Am और Are का प्रयोग सीखा, इसका प्रयोग सबसे पहले सीखना चाहिये। यदि आप खुद से अंग्रेजी सीख रहे है तो Is, Am और Are का प्रयोग सबसे पहले और अच्छे से जान ले और इसके बाद Was/Were, फिर shall और will का प्रयोग सीखें। 

इन सब concept को समझने के बाद आगे चलकर आपको बहुत आसानी होगी। अगर ये सब subject ही आपके clear न हो तो आगे का topic आप सीख ही नहीं पाएंगे।

उम्मीद है इस इस आर्टिकल को पड़ने के बाद आप Is, Am और Are का प्रयोग सीख चुके होंगे लेकिन आपको अभ्यास (practice) की जरुरत है। आपकी अभ्यास के लिए निचे कुछ exercise दिए गए है। आप उन्हें खुद से बनाने का प्रयास करें। 

Use of Is Am Are Sentences in Hindi

Translate into English:-
  1. मैं अजय हूँ। 
  2. तुम विजय हो। 
  3. वह सुरेश है। 
  4. वह अच्छी है। 
  5. मैं बेवक़ूफ़ हूँ। 
  6. यह चार्जर है। 
  7. हमलोग भारतीय हैं। 
  8. वे लोग जमीन माफिया हैं। 
  9. हमलोग इंजिनियर हैं। 
  10. चंद्रमा गोल है। 
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url