Simple Present Tense | Present Indefinite Tense in Hindi

Present Indefinite Tense OR Simple Present Tense को हिंदी में सामान्य वर्तमान काल कहा जाता है। इस टेंस की क्रिया से यह पता चलता है की कार्य वर्तमान काल में सामान्यतः (generally) होता है। इस Tense में क्रिया (verb) का पहला या पाँचवा रूप (V1/V5) प्रयोग किया जाता है। क्रिया के पांचवे रूप का प्रयोग केवल सकरात्मक वाक्यों में होता है बाकी सभी प्रकार के वाक्यों में क्रिया का मूल रूप (V1) का ही प्रयोग होगा।

Present Indefinite Tense Examples in Hindi to English:-

  • वह दौड़ती है
    • She runs.
  • मैं पढ़ता हूँ
    • I read.
  • कुत्ते भौंकते हैं
    • Dogs bark.

ऊपर दिए गए उदाहरण को समझिये, वाक्यों का अंत "ता हूँ, ती है, ते हैं " इत्यादि से हुआ है। इन वाक्यों से पता चलता है की किसी प्रकार की आदत, स्वभाव या बार-बार होने वाले कार्य के बारे में बताया जा रहा है। अंग्रेजी में अनुवाद करते समय अंत में आये शब्द जैसे "है/हूँ/हैं" इत्यादि का अनुवाद नहीं किया जाता है।

इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानेंगे कि Simple Present Tense ( सामान्य वर्तमान काल ) का प्रयोग किस प्रकार के वाक्यों में किया जाता है तथा इनके बनाने के तरीकों के बारे में भी सीखेंगे।

present indefinite tense in hindi

Present Indefinite Tense Examples in Hindi to English

Simple Present Tense का प्रयोग सामान्यतः कर्ता के आदत या स्वभाव को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा ऐसी बातें जो हर जगह सत्य मानी जाती हो (Universal Truth), एवं सिद्धांत ( Principal ) को दर्शाने के लिए किया जाता है।

  • रमेश फिल्में देखता है। (आदत, रमेश को फ़िल्में देखने की आदत है।)
    • Ramesh watches movies.
  • सूर्य पूर्व में उगता है। (Universal Truth, पूर्व में सूर्योदय होना हर स्थान के लिए सत्य है।)
    • The sun rises in the east.
  • शब्दों से ज्यादा व्यक्ति का कर्म बोलता है। (सिद्धांत, सही बात है।)
    • A person's actions speak louder than words.

Simple Present Tense की पहचान

यदि हिंदी वाक्य के क्रिया के अंत में ता हूँ/ती हूँ/ते हैं/ती हो/ते हो/ती है/ता है इत्यादि रहे तो उस क्रिया का अनुवाद Simple Present Tense में किया जाता है।

  • मैं काम करता हूँ। (I work.) (work का अर्थ है "काम करना" इसलिए यहाँ पर "do" का प्रयोग नहीं होगा।)
  • मैं पढ़ती हूँ। (I read.)
  • वे व्यापार करते हैं। (They do business.)
  • वह पढ़ता है। (He reads.)
  • राधिका खाना बनती है। (Radhika cooks.)
  • वे मजे करते है। (They enjoy)

Simple Present Tense में क्रिया का प्रयोग

क्रिया (Verb) के पांच रूप होते है जिन्हें हम "V1, V2, V3, V4, V5" से संबोधित करते है। Simple Present Tense में केवल "V1 या V5" का प्रयोग किया जाता है। यदि कर्ता Third person और singular हो तभी क्रिया के पाँचवे रूप (V5) का प्रयोग किया जाता है।

क्रिया (Verb) ऐसे शब्दों को कहते हैं जिनसे किसी कार्य के होने का बोध हो। जैसे:-
  • दौड़ना (run), नाचना (dance), खाना ( eat ) इत्यादि।
अंग्रेजी भाषा में इन क्रियाओं के पांच रूप होते है।

five forms of verb - simple present tense
Note: क्रिया (verb) के पहले रूप को (V1) को पांचवें रूप में बदलने के लिए verb में "s/es" जोड़ दिया जाता है।

Simple Present Tense में कर्ता के अनुसार V1 या V5 का प्रयोग किया जाता है। नीचे दी गयी तालिका को देखें।

Simple Present Tense | Present Indefinite Tense in Hindi with Rules, Examples and Exercise


कर्ता, "He/She/It/Name" हो तो क्रिया के पाँचवे रूप (V5) का प्रयोग होगा और बाकी सभी कर्ता के साथ क्रिया का पहला रूप (V1) का प्रयोग होगा। संक्षेप में "first person तथा singular subject" के साथ ही verb का पाँचवा रूप और does का प्रयोग किया जाता है।

Present Indefinite Tense Affirmative Sentences in Hindi

Simple present tense के हिंदी के वाक्यों में है/हैं/हूँ/हो इत्यादि हो सकते है लेकिन अंग्रेजी में इन शब्दों का अनुवाद नहीं किया जाता है। इस tense के सकरात्मक वाक्यों का अनुवाद निम्लिखित 3 चरणों में किया जाता है:-

उदाहरण वाक्य: विनोद(subject) ठंडे पानी से(object) नहाता(verb) है।
  1. पहले वाक्य में कर्ता को रखें और helping verb (is/am/are) को इग्नोर (ignore) करें।
  2. यदि कर्ता में He/she/it/Name हो तो कर्ता के बाद क्रिया का पाँचवा रूप (V5) अन्यथा V1 को रखें।
  3. अंत में object को रखें।
Example Sentence: Vinod bathes with cold water.

ध्यान दें: Vinod = Name, इसलिए V5 (bathes) का प्रयोग हुआ है।


Structure
Subject + V1/V5 + Object

उदाहरण
  • रमेश जाता है।
    • Ramesh goes.
  • मैं सोता हूँ।
    • I sleep.
  • वह हंसती है।
    • She laughs.
  • वे लोग नाचते है।
    • They dance.
  • मेरा भाई मोबाइल बेचता है।
    • My brother sells mobile.
  • मेरे भाई लोग मोबाइल बेचते है।
    • My brothers sell mobile.
  • वे लोग दौड़ते है।
    • They run.
  • वह खिलौना बनता है।
    • He makes toys.
  • रमेश और दिनेश पढ़ते है।
    • Ramesh and Dinesh read.
  • मैं उपन्यास पढता हूँ।
    • I read a novel.
  • घोडा घास खाता है।
    • The horse eats grass.

Present Indefinite Tense Negative Sentences in Hindi

Simple present tense में क्रिया के पाँचवे रूप (V5) का प्रयोग केवल सकरात्मक वाक्यों तक ही सीमित है। इसके बाद जितने भी प्रकार के वाक्य होते हैं, उन सभी में क्रिया का पहला रूप (V1) का प्रयोग होता है।

अब यहाँ से do और does का प्रयोग शुरू होगा। Do का अर्थ होता है करना और does इसका पाँचवा रूप है। जब वाक्यों में कर्ता के रूप में he/she/it/name/my brother/sister/teacher इत्यादि रहे तो does का प्रयोग करें।

Do भी एक प्रकार से क्रिया (verb) ही है, जब हमलोग does का प्रयोग करते है तो एक प्रकार से क्रिया का पाँचवा रूप (V5) का प्रयोग कर रहे होते है इसलिए वाक्य का जो मुख्य क्रिया होता है हमें उसमे कोई बदलाव नहीं करना पड़ता है। Simple Present tense के नकरात्मक वाक्यों का निम्नलिखित चरणों में अनुवाद किया जाता है।

उदाहरण वाक्य: मैं(subject) टोपी(object) नहीं(not) पहनता(verb) हूँ।
  1. पहले कर्ता को रखें।
  2. दुसरे स्टेप में कर्ता के अनुसार do/does का प्रयोग करें।
  3. तीसरे स्टेप में do/does के बाद not का प्रयोग किया जाता है।
  4. चौथे स्टेप में क्रिया का पहला रूप(V1)
  5. अंत में object को रखें।
Example Sentence: I do not wear a cap.

Do/Does + Not का संकुचन (Contraction of Do/Does + not)

संकुचन (contraction) का प्रयोग ज्यादातर बोलचाल की भाषा में किया जाता है। इस प्रक्रिया में apostrophe (') का प्रयोग करते हुए दो शब्दों को मिलकर एक शब्द बनाया जाता है। जैसे:-
  • Do + Not = Don't
  • Does + Not = Doesn't
आपने वो डायलॉग सुनी होगी "don't angry me", इसमें basically, do और not को संकुचित कर के बोला जा रहा है।
अब ऊपर दिए गए उदाहरण को संकुचन (contraction) के अनुसार बनाने का प्रयास करते हैं।
  • I do not wear a cap. (संकुचन के बिना)
  • I don't wear a cap. (संकुचन के साथ)
नीचे दोनों प्रकार structure दिए गए हैं।

Structure
Subject + Do/Does + Not + V1 + Objects

OR

Subject + Don't/Doesn't + V1 + Object

उदाहरण

  • मैं नहीं पढ़ता हूँ।
    • I do not read.
  • वह नहीं खेलता है।
    • He does not play.
  • वे लोग नहीं जाते हैं।
    • They do not go.
  • मेरा कुत्ता नहीं भौंकता है।
    • My dog does not bark.
  • रमेश काम नहीं करता है।
    • Ramesh does not work.
  • पूजा खाना नहीं बनती है।
    • Pooja does not cook.
  • अजय जिन्स नहीं पहनता है।
    • Ajay does not wear jeans.
  • मैं अकेला नहीं रहता हूँ।
    • I do not live alone.
  • मेरा भाई अकेला नहीं सोता है।
    • My brother does not sleep alone.
  • रमेश और मेरे भाई लोग दिन में नहीं पढ़ते हैं।
    • Ramesh and my brothers do not study during the day.

Present Indefinite Tense Interrogative Sentences in Hindi

Present Indefinite Tense में interrogative sentence दो प्रकार के हो सकते हैं। पहला, जिसमे प्रश्न शब्द बीच में हों। दूसरा, जो वाक्य "क्या" शब्द से शुरू होते हों। इनके उदाहरण देखिये:-
  • तुम क्या जानते हो? (What do you know?)
  • क्या तुम जानते हो? (Do you know?)
आपने देखा की दोनों वाक्य में सामान शब्दों का प्रयोग हुआ है, लेकिन "क्या" शब्द को बीच में से उठाकर शुरू में रख देने से वाक्य का अर्थ और अंग्रेजी में इसका structure बदल जाता है।

"क्या" शब्द से शुरू होने वाले वाक्यों का अनुवाद के नियम आगे के खंड में बताया गया है। इस खंड में हमलोग केवल उन वाक्यों का अनुवाद करना सीखेंगे जिनमे प्रश्न शब्द बीच में आते हों। इनका अनुवाद निम्नलिखित चरणों में किया जाता है:-

उदाहरण वाक्य: आप(subject) रोटी(object) कैसे(Q.W) बनाते(verb) हैं?
  1. पहले प्रश्न शब्द को वाक्य में रखें।
  2. दूसरे में कर्ता के अनुसार वाक्य में do/does का प्रयोग करें।
  3. तीसरे स्टेप में कर्ता को वाक्य में रखें।
  4. चौथे स्टेप में क्रिया का पहला रूप लागू करें।
  5. अंत में object का प्रयोग करें।
Example Sentence: How do you make "Roti"?

Just for Information: भारतीय खाद्य शैली में जिस प्रकार गेहूं की रोटीयाँ हमलोग खाते हैं, वैसी रोटीयाँ पश्चिमी देशों में नहीं खाई जाती है। इसलिए उपरोक्त उदाहरण में रोटी को "bread" नहीं लिखा गया है।

Structure
Question Word + Do/Does + Subject + V1 + Object

उदाहरण
  • तुम क्या पढ़ते हो?
    • What do you read?
  • वे लोग कब आते हैं?
    • When do they come?
  • तुम्हारा भाई कब सोता है?
    • When does your brother sleep?
  • पिताजी कब नहाते है?
    • When does Father bathe?
  • तुम कब सो के उठते हो?
    • When do you awake?
  • वे लोग क्या करते है?
    • What do they do?
  • तुम किसे पसंद करती हो?
    • Whom do you like?
  • तुम्हारा दोस्त क्या बोलता है?
    • What does your friend say?
  • बच्चे कब खेलते हैं?
    • When do the children play?
  • आप कहाँ रहते है?
    • Where do you live?

Negative Interrogative Sentences in Present Indefinite Tense

Present Indefinite Tense के नकरात्मक वाक्यों में "not" का प्रयोग subject के बाद या do/does के साथ संकुचन में प्रयोग किया जाता है। इस प्रकार के वाक्यों को निम्नलिखित steps के अनुसार बनायें।

उदाहरण वाक्य: वह(subject) लखनऊ(object) में क्यों(Q.W) नहीं(not) रहता(verb) है?
  1. पहले प्रश्न शब्द को वाक्य में रखें।
  2. दुसरे स्टेप में do/does का प्रयोग करें।
  3. तीसरे स्टेप में कर्ता को रखें।
  4. चौथे स्टेप में not का को लगायें।
  5. पाँचवें स्टेप में क्रिया का पहला रूप रखें।
  6. अंत में object का प्रयोग करें।
Example Sentence: Why does he not live in Lucknow?

Structure
Question Word + Do/Does + Subject +Not + V1 + Object

OR

Question Word + Don't/Doesn't + Subject + V1 + Object

उदाहरण
  • तुम क्यों नहीं पढ़ते हो?
    • Why do you not read?
    • Why don't you read?
  • वे लोग कब नहीं आते हैं?
    • When do they not come?
  • तुम्हारा भाई कब नहीं सोता है?
    • When does your brother not sleep?
    • When doesn't your brother sleep?
  • पिताजी कब नहीं नहाते है?
    • When doesn't father bathe?
    • When does Father not bathe?
  • तुम क्यों 6 बजे नहीं उठते हो?
    • Why don't you wake up at 6 O'clock?
    • Why do you not wake up at6 O'clock?
  • वे लोग काम क्यों नहीं करते है?
    • Why don't they work?
    • Why do they not work?
  • तुम किसे पसंद नहीं करती हो?
    • Whom do you not like?
    • Who don't you like?
  • तुम्हारा दोस्त क्यों कुछ नहीं बोलता है?
    • Why doesn't your friend say something?
  • बच्चे कब नहीं खेलते हैं?
    • When do the children not play?

"क्या" से शुरू होने वाले वाक्य ( Starts with "What" )

"क्या" से शुरू होने वाले हिंदी वाक्यों का अंग्रेजी में "क्या" शब्द का अनुवाद नहीं होता है। Simple present tense के प्रकार के वाक्यों को do/does से शुरू किया जाता है। नकरात्मक वाक्यों में आप do/does के साथ not का संकुचन प्रयोग में ला सकते हैं अन्यथा not को subject के बाद लगायें। इसे नीचे दिए गए structure में देखें।

Structure
Do/Does + Subject + V1 + Object ?(for interrogative sentences)

For negative interrogative sentences

Don't/Doesn't + Subject + V1 + Object ?
Or
Do/Does + Subject + V1 + not + Object ?

क्या से शुरू होने वाले वाक्यों में क्या का अनुवाद नहीं होता है, ऐसे वाक्य do या does से शुरू होता है और वाक्य के अंत में question mark (?) लगाया जाता है।

उदाहरण
  • क्या मैं आपको जानता हूँ?
    • Do I know you?
  • क्या वह अच्छी है?
    • Is She good?
  • क्या वे पढ़ते हैं?
    • Do they read?
  • क्या मैं पागल जैसा करता हूँ?
    • Do I act like mad?
  • क्या मेरा छोटा भाई मुझसे लंबा लगता है?
    • Does my younger brother look taller than me?
  • क्या तुम यह नहीं जानते हो?
    • Don't you know this?
  • क्या आपलोग मिलते हैं?
    • Do you meet?
  • क्या मैं ज्यादा बोलता हूँ?
    • Do I talk too much?
  • क्या वह रोज नहाता है?
    • Does he bathe daily?
  • क्या आप अंग्रेजी नहीं जानते है?
    • Don't you know English?

Error and Mistakes

नीचे कुछ notes दिए गए हैं जिन्हें समझकर आप simple present tense में की जाने वाली सामान्य गलतियों से बच सकते हैं।

Note 1

Simple Present Tense के वाक्यों का हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद करते समय लोग कंफ्यूज हो जाते है की कहाँ "do" का प्रयोग होगा और कहाँ "does" का। जैसे मैंने आपको पहले बताया था की यदि किसी का नाम आये तो V5 का प्रयोग करना है। उदाहरण देखिये:-

  • रमेश और दिनेश बाज़ार जाते है।
    • Ramesh and Dinesh go to the market.

इस बात का हमेशा ध्यान रखें की कर्ता Third Person के साथ Singular हो तभी V5 का प्रयोग होगा।

ऊपर के उदाहरण में ऊपर के वाक्य में रमेश Third Person और Singular है लेकिन उनके साथ दिनेश भी है तो यह अब सिंगुलर न हो के प्लूरल हो गया है तो इस लिए go to market होगा न की goes to market.आप इसका एक उदाहरण British council website पर भी देख सकते हैं। (यह website अंग्रेजी भाषा में है)

इसी प्रकार, My brother/sister/friend/teacher इत्यादि के साथ V5 या does का प्रयोग होगा, वहीँ My brothers/sisters/friends/teachers इत्यादि के साथ V1 या do का प्रयोग होगा।

Note 2

वाक्य 1 : पूजा चाय बनाती है।
वाक्य 2 : पूजा चाय बनाना जानती है।

वाक्य 1 में चाय को बनाने की बात हो रही है जबकि वाक्य 2 में पूजा की प्रतिभा के बारे में बताया जा रहा है की वह चाय बनाना जानती है।

वाक्य 1 : Pooja makes tea.
वाक्य 2 : Pooja knows how to make tea.

अंतर देखिये :
  • तैरता है : तैरना जनता है। (know)
  • खाता है : खाना चाहता है। (want)
  • चलाता है : चलाना सीखता है। (learn)
देखने पर पता चलता है की एक साथ दो क्रियाओं का प्रयोग हुआ है। ऐसे वाक्यों में जो भी क्रिया ता है/ ती है से समाप्त हो हम उन्हें ही V1/V5 के रूप में प्रयोग करेंगे बाकी Verb अपने मूल रूप (V1) में ही रहेंगे।

आइये कुछ और उदाहरण देखते है।
  • वह नाचना जानती है।
    • She knows how to dance.
  • वह तैरना जानता है।
    • He knows how to swim.
  • वह गाड़ी चलाना जानता है।
    • He knows how to drive.
  • अजय पढना चाहता है।
    • Ajay wants to read.
  • मैं सोना चाहता हूँ।
    • I want to sleep.

Present Indefinite Tense Exercise in Hindi

  1. मैं नाचता हूँ।
  2. वह दौड़ता है।
  3. मैं पढ़ता हूँ।
  4. वह नहीं नहाता है।
  5. मैं अकेले रहता हूँ।
  6. वह रोज वहां नहीं जाती है।
  7. क्या तुम उसे जानते हो?
  8. तुम उसे क्यों नहीं जानते हो?
  9. तुम उसे कैसे नहीं जानते हो?
  10. तुम उसे कब से जानते हो?
  11. वह क्या कर सकता है?
  12. क्या तुम खाना बनाना जानते हो?
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url