100 Sentences of Simple Present Tense in Hindi

इस पोस्ट में हमलोग "Simple Present Tense के 100 वाक्यों" का अध्ययन करेंगे।  इसका अध्ययन करने से आपके Concepts Clear होंगे और Simple Present Tense के बारे में आपकी समझ बढ़ेगी। इस पोस्ट को 5 भागों में विभाजित किया गया है। नीचे इसकी सूची दी गयी है। 

इस पोस्ट में प्रत्येक खंड में 20 वाक्यों की सूची दी गयी है। हर खंड में वाक्यों का structure भी दिया गया है। इससे आपको वाक्यों की बनावट समझने में मदद मिलेगी। यदि आप इस Tense को विस्तार से जानना चाहते हैं तो Present Indefinite Tense पर जा कर पढ़ सकते हैं।
present indefinite tense 100 sentences

100 Sentences of Simple Present Tense (Affirmative)

Structure
Subject + V1/V5 + Object

  1. मैं हर सुबह नाश्ता करता हूं। ➔ I eat breakfast every morning.
  2. वह स्कूल जाती है। ➔ She goes to school.
  3. वे स्कूल के बाद फुटबॉल खेलते हैं। ➔ They play football after school.
  4. वह हमेशा सच बोलता है। ➔ He always speaks the truth.
  5. हमलोग शाम को चाय पीते हैं। ➔ We drink tea in the evening.
  6. सूरज पूर्व में उगता है। ➔ The sun rises in the east.
  7. कुत्ते रात में जोर से भौंकते हैं। ➔ Dogs bark loudly at night.
  8. ट्रेन सुबह 9 बजे आती है। ➔ The train arrives at 9 a.m.
  9. बस आठ बजे आती है। ➔ The bus arrives at 8 a.m.
  10. मैं ऑफिस में काम करता हूं। ➔ I work at an office.
  11. वह हर रात एक किताब पढ़ती है। ➔ She reads a book every night.
  12. हम रात के खाने के बाद टीवी देखते हैं। ➔ We watch TV after dinner.
  13. मानसून के मौसम में बारिश होती है। ➔ It rains in the monsoon season.
  14. पक्षी सुबह चहकते हैं। ➔ Birds chirp in the morning.
  15. उसे तैरना पसंद है। ➔ He likes to swim.
  16. पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है। ➔ The Earth rotates on its axis.
  17. लोग प्रतिदिन मोबाइल का उपयोग करते हैं। ➔ People use smartphones daily.
  18. मेरी माँ प्रतिदिन घर साफ़ करती है। ➔ My mom cleans the house daily.
  19. वे एक साथ गाना सुनते हैं। ➔ They listen to music together.
  20. मैं पढ़ने के लिए चश्मा पहनता हूं। ➔ I wear glasses for reading.

Negative Sentences

Structure
Subject + Do/Does + Not + V1 + Object
OR
Subject + Don't/Doesn't + V1 + Object

  1. मैं मांस नहीं खाता। ➔ I don't eat meat.
  2. उसे मसालेदार खाना पसंद नहीं है। ➔ She doesn't like spicy food.
  3. वे लोग वीडियो गेम नहीं खेलते हैं। ➔ They don't play video games.
  4. वह फिल्में नहीं देखता है। ➔ He doesn't watch movies.
  5. हमारे पास कार नहीं हैं। ➔ We don't own a car.
  6. बिल्ली को पानी पसंद नहीं है। ➔ The cat doesn't like water.
  7. मेरे पास समय नहीं है। ➔ I don't have time.
  8. वह अंग्रेजी नहीं बोलती। ➔ She doesn't speak English.
  9. मेरे पास एक पालतू जानवर नहीं है। ➔ I don't have a pet.
  10. वह चश्मा नहीं पहनता है। ➔ He doesn't wear glasses.
  11. हम एक बड़े शहर में नहीं रहते हैं। ➔ We don't live in a big city.
  12. कुत्ता अजनबियों पर भौंकता नहीं है। ➔ The dog doesn't bark at strangers.
  13. मैं पार्क नहीं जाता हूँ। ➔ I don't go to the park.
  14. वह कॉफी नहीं पीती है। ➔ She doesn't drink coffee.
  15. वह साइकिल नहीं चलाता है। ➔ He doesn't ride a bicycle.
  16. वह हिंदी नहीं बोलती है। ➔ She doesn't speak Hindi.
  17. वे लोग शहर में नहीं रहते हैं। ➔ They don't live in the city.
  18. घड़ी ठीक से काम नहीं करती है। ➔ The clock doesn't work properly.
  19. वह चश्मा नहीं पहनती है। ➔ She doesn't wear glasses.
  20. थेनोस के पास एक बगीचा नहीं है। ➔ Thanos doesn't have a garden.

Interrogative Sentences (Yes-No Type)

Structure
Do/Does + Subject + V1 + Object

  1. क्या आपको चॉकलेट आइसक्रीम पसंद है? ➔ Do you like chocolate ice cream?
  2. क्या वह हर दिन टीवी देखता है? ➔ Does he watch TV every day?
  3. क्या हमारी कल बैठक है? ➔ Do we have a meeting tomorrow?
  4. क्या कुत्ते रात में जोर से भौंकते हैं? ➔ Do dogs bark loudly at night?
  5. क्या ट्रेन सुबह 9 बजे आती है? ➔ Does the train arrive at 9 AM?
  6. क्या पक्षी सुबह चहकते हैं? ➔ Do birds chirp in the morning?
  7. क्या वह क्रिकेट खेलता है? ➔ Does he play cricket?
  8. क्या वे लोग चावल खाते हैं? ➔ Do they eat rice?
  9. क्या वह स्कूल जाती है? ➔ Does she go to school?
  10. क्या तुम टीवी देखते हो? ➔ Do you watch TV?
  11. क्या गर्मियों में बारिश होती है? ➔ Does it rain in summer?
  12. क्या वह अंग्रेजी बोलता है? ➔ Does he speak English?
  13. क्या वह नाचती है? ➔ Does she dance?
  14. क्या तुम्हारे पास एक पालतू जानवर है? ➔ Do you have a pet?
  15. क्या वह कड़ी मेहनत करता है? ➔ Does he work hard?
  16. क्या वे लोग पास में रहते हैं? ➔ Do they live nearby?
  17. क्या तुम शाम को पढाई करते हो? ➔ Do you study in the evening?
  18. क्या तुम चॉकलेट खाते हो? ➔ Do you eat chocolates?
  19. क्या वह टहलने जाता है? ➔ Does he go for a walk?
  20. क्या वह गाना पसंद करती है? ➔ Does she like to sing?

Wh Family Interrogative Sentences

Structure
Question Word + Do/Does + Subject + V1 + Object

  1. क्या आपको चॉकलेट आइसक्रीम पसंद है? ➔ Do you like chocolate ice cream?
  2. ट्रेन कब आती है? ➔ When does the train arrive?
  3. आप ऑफिस में क्या काम करते हैं? ➔ What do you work as in the office?
  4. आप नाश्ते में क्या खाते हैं? ➔ What do you eat for breakfast?
  5. आपका भाई कहाँ जाता है? ➔ Where does your brother go?
  6. आप कब सो कर उठते हैं? ➔ When do you wake up?
  7. आपके घर में खाना कौन बनाता है? ➔ Who does the cooking in your house?
  8. आप परीक्षा की तैयारी कैसे करते हैं? ➔ How do you prepare for exam?
  9. रात में कुत्ते क्यों भौंकते हैं? ➔ Why does the dog bark at night?
  10. आपके पिता क्या करते हैं? ➔ What does your father do?
  11. आप अपने पैसे कहाँ रखते हैं? ➔ Where do you keep your money?
  12. बस कितने बजे आती है? ➔ When does the bus arrive?
  13. आपके परिवार में बागबानी कौन करता है? ➔ Who does the gardening in your family?
  14. आप चाय कैसे बनाते हैं? ➔ How do you make tea?
  15. वह तुम्हारे कपड़े क्यों धोती है? ➔ Why does she wash your clothes ?
  16. खाली समय में आप क्या करते हैं? ➔ What do you do in your free time?
  17. आपका भाई कहाँ खेलता है? ➔ Where does your brother play?
  18. आप रात में कब सोते हैं? ➔ When do you sleep at night?
  19. आप पौधों को पानी कब देते हैं? ➔ When do you water the plants??
  20. पंखा कैसे काम करता है? ➔ How does the fan work?

Negative Interrogative Sentences

Structure
Don't/Doesn't + Subject + V1 + Object
OR
Question Word + Don't/Doesn't + Subject + V1 + Object

  1. क्या तुम्हे सब्जी खाना पसंद नहीं है? ➔ Don't you like to eat vegetables?
  2. क्या तुम्हारा भाई क्रिकेट नहीं खेलता है? ➔ Doesn't your brother play cricket?
  3. उसे मसालेदार खाना क्यों पसंद नहीं है? ➔ Why doesn't he like spicy food?
  4. क्या माँ स्वादिष्ट खाना नहीं पकाती है? ➔ Doesn't mom cook delicious food?
  5. रेगिस्तान में बारिश क्यों नहीं होती है? ➔ Why doesn't it rain in the desert?
  6. क्या डैड ऑफिस में काम नहीं करते हैं? ➔ Doesn't dad work in the office?
  7. क्या वे लोग पास में नहीं रहते हैं? ➔ Don't they live nearby?
  8. तुम हमारे साथ पार्क क्यों नहीं चलते हो? ➔ Why don't you come to the park with us?
  9. क्या तुम सोने से पहले ब्रश नहीं करते हो? ➔ Don't you brush your teeth before bed?
  10. वह हिंदी क्यों नहीं बोलती है? ➔ Why doesn't he speak Hindi?
  11. वह हर दिन फल क्यों नहीं खाता है? ➔ Why doesn't he eat fruits every day?
  12. तुम पौधों पर प्रतिदिन पानी क्यों नहीं डालते हो? ➔ Why don't you water the plants daily?
  13. क्या तुम अपना कमरा साफ़ नहीं करते हो? ➔ Don't you clean your room?
  14. क्या कुत्ता अजनबियों पर नहीं भौंकता है? ➔ Doesn't the dog bark at strangers?
  15. क्या वे लोग घर पर इंग्लिश नहीं बोलते हैं? ➔ Don't they speak English at home?
  16. तुम मेरी बात क्यों नहीं समझते हो? ➔ Why don't you understand my point?
  17. क्या हमलोग शाम को टहलने नहीं जाते हैं? ➔ Don't we go for a walk in the evening?
  18. तुम्हे फिल्में देखना क्यों पसंद नहीं है? ➔ Why don't you like to watch movies?
  19. क्या तुम पौधों पर पानी नहीं डालते हो? ➔ Don't you water the plants?
  20. वह पार्टी में साड़ी क्यों नहीं पहनती है? ➔ Why doesn't she wear a saree to the party?
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url