Is Am Are Sentences in Hindi

इस आर्टिकल में Is Am Are Sentences in Hindi to English दिया गया है। इससे पहले हिंदीमाध्यम बसाइट पर "Is Am Are का प्रयोग" प्रकाशित किया जा चूका है। आप चाहे तो लिंक पर जा कर उस लेख को पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में हमलोग इस विषय से संबंधित बहुत सारे Examples देखेंगे और समझेंगे की Is Am Are Sentences की बनावट और इसके नियम क्या-क्या होते हैं।

is am are sentences in hindi to english
Is Am Are Sentences in Hindi

कर्ता के साथ Is Am Are का प्रयोग

Person Singular Plural
1st I am We are
2nd You are You are
3rd He/She/It/Name is They/The Teachers are

Am का प्रयोग केवल I के साथ होता है। यदि कर्ता में He/She/It/Name हो तो is का प्रयोग होगा बाकी सभी के साथ are का प्रयोग किया जाता है। यदि आपको कर्ता को पहचाने में दिक्कत है हो आप "कर्ता किसे कहते हैं?" Article को पढ़ ले। इससे आपका subject को पहचानने का Concept Clear हो जायेगा। Is Am Are का कर्ता के साथ प्रयोग के कुछ उदाहरण नीचे दिए गए हैं।

Subject Use of Is Am Are
I I am
We We are
You You are
He He is
She She is
It It is
Name (Manoj, Puja, Rohan etc.) Rohan is
They They are
The Teachers/The Girls/My Brothers The Girls are
Manoj and Puja Manoj and Puja are
My brother My Brother is
My brothers My brothers are

Is Am Are Sentences In Hindi

Is Am Are का प्रयोग वर्तमान समय के वाक्यों के लिए किया जाता हैं अर्थात जिसके बारे में कहा जा रहा हो वह स्थिति या क्रिया वर्तमान समय की होती है। हांलाकि कुछ वाक्यों में समयसूचक शब्द होते है उससे समय वर्तमान न होकर भविष्य का हो जाता है। जैसे - "मैं अगले सोमवार को फिल्म देखने जा रहा हूँ।" इस वाक्य में हूँ (am) का प्रयोग हुआ है लेकिन कार्य भविष्य में होगा। लेकिन इसमें समयसूचक शब्द को हटा दिया जाए तो यह वाक्य की घटना वर्तमान से संबंधित हो जाती है। जैसे - मैं अगले सोमवार को फिल्म देखने जा रहा हूँ।

Is Am Are Sentences In Hindi:-
  • मैं खेल रहा हूँ।
    • I am playing.
  • वह एक डॉक्टर है।
    • He is a doctor.
  • मेरे भाई लोग आ रहे हैं।
    • My brothers are coming.
is sentences in hindi to english

'Is' Sentences in Hindi to English

Is का हिंदी में अर्थ होता है - 'है' नीचे इनके उदाहरण दिए गए हैं वाक्यों में उनके प्रयोग को देखें:-

उदाहरण
  • आकाश नीला होता है।
    • The sky is blue.
  • वह एक शिक्षक है।
    • She is a teacher.
  • बिल्ली सो रही है।
    • The cat is sleeping.
  • यह किताब दिलचस्प है।
    • This book is interesting.
  • बहार बारिश हो रही है।
    • It is raining outside.
  • फूल लाल है।
    • The flower is red.
  • वह मेरा दोस्त है।
    • He is my friend.
  • आज सोमवार है।
    • Today is Monday.
  • फिल्म रोमांचक है।
    • The movie is exciting.
  • कंप्यूटर चालु है। (चालु quality का नहीं है। )
    • The computer is on.

Negative Sentences of 'Is'

Negative Sentences में not का प्रयोग is/am/are के तुरंत बाद किया जाता है।

उदाहरण
  • सूरज तेज नहीं चमक रहा है।
    • The sun is not shining brightly.
  • मेरा पसंदीदा रंग हरा नहीं है।
    • My favorite color is not green.
  • हिंदी एक वैश्विक भाषा नहीं है।
    • Hindi is not a global language.
  • पिज्जा मजेदार नहीं है।
    • Pizza is not delicious.
  • कार बहार नहीं खड़ी है।
    • The car is not parked outside.
  • संगीत तेज नहीं बज रहा है।
    • The music is not playing loudly.

Interrogative Sentences of 'Is' (Yes-No Type)

Interrogative Sentences (yes-no type) को is am are से शुरू किया जाता है। इस प्रकार के वाक्यों को yes-no type इसलिए कहा जाता है क्योकि इनका उत्तर हाँ या ना में दिया जा सकता है।

उदाहरण
  • क्या बहार बारिश हो रही है?
    • Is it raining outside?
  • क्या वह पार्टी में आ रही है?
    • Is she coming to the party?
  • क्या वह आपका अंतिम निर्णय है?
    • Is that your final decision?
  • क्या यह उत्तर सही है?
    • Is this the correct answer?
  • क्या वह नया मेनेजर है?
    • Is he the new manager?

Interrogative Sentences of 'Is' (Wh family)

Interrogative Sentences को पहचानने का तरीका यह है की इन वाक्यों में प्रश्नवाचक शब्द निहित होते हैं। जैसे क्या, कब, कैसे, क्यों इत्यादि। एक Interrogative sentence ऐसे होते हैं जो क्या शब्द शुरू होते है इनका उदाहरण आपने ऊपर देखा। यहाँ पर उन वाक्यों को सम्मिलित किया गया है जिनमे प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के बीच में होते हैं। इन वाक्यों को 'WH family words' से शुरू किया जाता है। जैसे:-

उदाहरण
  • यहाँ क्या हो रहा है?
    • What is happening here?
  • तुम्हारी बहन कहाँ जा रही है?
    • Where is your sister going?
  • दरवाजे पर कौन है?
    • Who is at the door?
  • आसमान में इतने बादल क्यों हैं?
    • Why is the sky so cloudy?
  • मीटिंग कब रखी गयी है?
    • When is the meeting scheduled?
  • यह आवाज कैसी है?
    • What is that noise?
  • कंप्यूटर काम क्यों नहीं कर रहा है?
    • Why is the computer not working?

Negative Interrogative Sentences of 'Is'

Negative Interrogative Sentences में not को subject के बाद लगाया जाता है। जैसे:-

उदाहरण
  • क्या बहार गर्मी नहीं है?
    • Is it not hot outside?
  • क्या वह अच्छा महसूस नहीं कर रही है?
    • Is she not feeling better now?
  • क्या परीक्षा मुश्किल नहीं है?
    • Is the exam not difficult?
  • क्या यह स्टेशन जाने का सही रास्ता नहीं है?
    • Is this not the right way to the station?
  • क्या वह डॉक्टर नहीं है?
    • Is she not a doctor?
  • कंप्यूटर काम क्यों नहीं कर रहा है?
    • Why is the computer not working?
  • यह सही पता क्यों नहीं है?
    • Why is this not the right address?
  • तुम्हारी बहन क्या नहीं कर रही है?
    • What is your not sister doing?
  • वह कैसे अच्छा महसूस नहीं कर रही है?
    • How is she not feeling better now?
Note: आप ऊपर दिए गए वाक्यों में is और not को मिला कर भी लिख सकते हैं, जैसे:-
  • How is she not feeling better now? = How isn't she feeling better now?
  • Is she not a doctor? = Isn't she a doctor?
am sentences in hindi to english

'Am' Sentences in Hindi to English

Am का अर्थ होता है - 'हूँ।' इसका प्रयोग केवल I के साथ किया जाता है।

उदहारण
  • मैं आज खुश हूँ।
    • I am happy today.
  • मैं एक विद्यार्थी हूँ।
    • I am a student.
  • मैं बाज़ार जा रहा हूँ।
    • I am going to the market.
  • मैं किताब पढ़ रहा हूँ।
    • I am reading a book.
  • मैं खाना बनाना सीख रहा हूँ।
    • I am learning to cook.

Negative Sentences of 'Am' in Hindi to English

Not का प्रयोग am के बाद किया जाता है। नीचे दिए गए वाक्यों को देखें।

उदाहरण
  • मैं दुखी नहीं हूँ।
    • I am not sad.
  • मैं पार्टी में नहीं जा रहा हूँ।
    • I am not going to the party.
  • मैं खेल-कूद का शौक़ीन नहीं हूँ।
    • I am not interested in sports.
  • मैं तुम्हारा दुश्मन नहीं हूँ।
    • I am not your enemy.
  • मैं थका हुआ महसूस नहीं कर रह हूँ।
    • I am not feeling tired.
  • मैं गायक नहीं हूँ।
    • I am not a singer.
  • मैं अभी टीवी नहीं देख रहा हूँ।
    • I am not watching television right now.

Interrogative Sentences of 'Am' (Yes-No Type)

ऐसे वाक्य जो 'क्या' से शुरू होते हों उनका अनुवाद करते समय अंग्रेजी वाक्यों को am से शुरू किया जाता है। इसमें 'क्या' शब्द का अनुवाद नहीं होता है।

उदाहरण
  • क्या मैं देर हूँ?
    • Am I late?
  • क्या मैं तुम्हारा दोस्त हूँ?
    • Am I your friend?
  • क्या मैं अच्छी नौकरी कर रहा हूँ?
    • Am I doing a good job?
  • क्या मैं सही रास्ते पर हूँ?
    • Am I on the right track?
  • क्या यहाँ सिर्फ मैं ही हूँ?
    • Am I the only one here?

Interrogative Sentences of 'Am' (Wh family)

ऐसे वाक्य जिनमे प्रश्न वाले शब्द बीच में आते हों उनका अनुवाद करते समय अंग्रेजी वाक्यों को Wh family words से शुरू करें।

उदाहरण
  • मैं थका हुआ क्यों महसूस कर रहा हूँ?
    • Why am I feeling so tired?
  • मैं क्या गलत कर रहा हूँ?
    • What am I doing wrong?
  • मैं इस काम को कैसे पूरा करने जा रहा हूँ?
    • How am I going to finish this task?
  • मैं अभी किसकी किताब पढ़ रहा हूँ?
    • Whose book am I currently reading?
  • मैं लंच के लिए किनसे मिल रहा हूँ?
    • Who am I meeting for lunch?

Negative Interrogative Sentences of 'Am'

Negative Interrogative Sentences में Am का प्रयोग subject के बाद होगा।

उदहारण
  • क्या मैं मीटिंग में शामिल नहीं हो रहा हूँ?
    • Am I not attending the meeting?
  • मैं क्या सही नहीं कर रहा हूँ?
    • What am I not doing correctly?
  • मैं किस नियम का अनुसरण नहीं कर रहा हूँ?
    • Which rule am I not following?
  • क्या मैं खुश नहीं हूँ?
    • Am I not happy?
  • क्या मैं तुम्हारा दोस्त नहीं हूँ?
    • Am I not your friend?
  • क्या मैं अच्छा नहीं कर रहा हूँ?
    • Am I not doing well?
  • क्या मैं नहीं सीख रहा हूँ?
    • Am I not learning?
  • मैं क्यों नहीं खेल रहा हूँ?
    • Why am I not playing?
are sentences in hindi to english

'Are' Sentences in Hindi to English

Are शब्द का हिंदी में मतलब होता है - हैं/हो। ध्यान दीजिये की यहाँ 'हैं (are)' में एक बिंदु है इसलिए यह 'है (is)' से अलग है। किसी वाक्य के अंत में यदि हैं या हो रहे तो इसका अनुवाद are के रूप में किया जाता है।

उदाहरण
  • पंक्षी आकाश में उड़ रहे हैं।
    • Birds are flying in the sky.
  • बादल आकाश में तैर रहे हैं।
    • Clouds are floating in the air.
  • मेरा परिवार और मैं एक ट्रिप पर जा रहे हैं।
    • My family and I are going on a trip.
  • दरवाजे और खिड़कियाँ बंद हैं।
    • The doors and windows are closed.
  • लोग मार्केट में बात कर रहे हैं।
    • People are talking in the market.
  • कुत्ते और बिल्ली एक साथ खेल रहे हैं।
    • The cat and dog are playing together.
  • फल पेड़ पर लटक रहे हैं।
    • Fruits are hanging from the trees.
  • तुम झूट बोल रहे हो।
    • You are telling a lie.

Negative Sentences of 'Are' in Hindi to English

Negative वाक्यों में not का प्रयोग are के बाद किया जायेगा। आप are और not को मिलकर aren't भी लिख सकते हैं।
उदाहरण
  • वे लोग नहीं जा रहे हैं।
    • They are not going.
  • तुम नहीं पढ़ रहे हो।
    • You are not studying.
  • बच्चे बीमार नहीं हैं।
    • The children are not ill.
  • रोहित और पूजा शादी नहीं कर रहे हैं।
    • Rohit and Puja is not getting married.
  • आपलोग आनंद नहीं ले रहे हैं।
    • You are not enjoying.
  • शिक्षकगण नहीं पढ़ा रहे हैं।
    • The teachers are not teaching.

Interrogative Sentences of 'Are' (Yes-No Type)

जब हिंदी वाक्य क्या से शुरू हो तो उनका 'क्या' का अनुवाद नहीं होता है। ऐसे में वाक्यों के अंत में हो/हैं रहे तो वाक्य को are से शुरू करे।

उदाहरण
  • क्या आप बिहार जा रहे हैं?
    • Are you going to Bihar?
  • क्या मोहन और सोहन भाई हैं?
    • Are Mohan and Sohan Brothers?
  • क्या सुनीता और बबली नटखट हैं?
    • Are Sunita and Babli naughty?
  • क्या वे लोग आपकी तारीफ़ कर रहे हैं?
    • Are they praising you?
  • क्या इस अस्पताल में डॉक्टर लोग उपलब्ध हैं?
    • Are Doctors available in this hospital?

Interrogative Sentences of 'Are' (Wh family)

Interrogative Sentences of 'Are' (Wh family) का structure, Interrogative वाक्यों के जैसा ही होता है बस फर्क यह है की इन वाक्यों में प्रश्नवाचक शब्दों का अनुवाद होता है। ऐसे वाक्यों को अंग्रेजी में प्रश्नवाचक शब्दों के साथ शुरू किया जाता है।

उदाहरण
  • आप कहाँ जा रहे हैं?
    • Where are you going?
  • तुम क्या कर रहे हो?
    • What are you doing?
  • तुम मेरी मदद क्यों नहीं कर रहे हो?
    • Why are you not helping me?
  • बच्चे क्यों शोर कर रहे हैं?
    • Why the children are making a noise?
  • लड़के लोग कहाँ खेल रहे हैं?
    • Where the boys are playing?
  • तुम और मैं कब से खेल रहे हैं?
    • Since when you and I are playing?

Negative Interrogative Sentences of 'Are'

इस खंड में हमलोग Wh family और क्या से शुरू होने वाले वाक्यों का उदाहरण देखेंगे।

उदाहरण
  • क्या तुम पार्टी में नहीं आ रहे हो?
    • Aren't you coming to the party?
  • क्या तुम आज अच्छा महसूस नहीं कर रहे हो?
    • Are you not feeling well today?
  • क्या हमलोग 3 बजे नहीं मिलने वाले हैं?
    • Aren't we supposed to meet at 3 PM?
  • क्या तुम उससे मदद मांगने नहीं जा रहे हो?
    • Are you not going to ask her for help?
  • तुम स्कूल के बाद क्या कर रहे हो?
    • What are you doing after school?
  • हमलोग छुट्टी पर कहाँ जा रहे हैं?
    • Where are we going for the vacation?
  • तुम पार्टी के लिए किसे न्योता दे रहे हो?
    • Who are you inviting to the party?
  • तुम्हारे बैग में ये फूल क्यों हैं?
    • Why are these flowers in your bag?
  • तुम घर के अन्दर टोपी क्यों पहने हुए हो?
    • Why are you wearing a hat indoors?

The bottom line (समापन)

इस रुपरेखा में हमलोगों ने Is Am Are Sentences in Hindi के कई उदाहरण देखें साथ ही उन वाक्यों में not और प्रश्नवाचक शब्दों के प्रयोग को देखा। उम्मीद है की इस आर्टिकल को पढ़कर Is Am Are के प्रयोग में आपकी समझ और बेहतर हुई होगी। यदि इस टॉपिक पर आपको अभी भी कोई Confusion है तो नीचे comment करें।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url