कर्ता किसे कहते हैं? | "Subject" in English Grammar


कर्ता अर्थात जिसके द्वारा कार्य किया जा जाता है. एक वाक्य में कर्ता वह होता है जिसके बारे में, वाक्य में कहा जा रहा हो या जिसके द्वारा, कार्य किया जा रहा हो। जैसे-
  1. मैं आम खा रहा हूँ। ➔ I am eating a mango.
  2. मोहन सब्जी लाने गया है। ➔ Mohan has gone to buy vegetables.
  3. पूजा सो रही है। ➔ Puja is sleeping.
ऊपर दिए गए उदाहरणों में आप देख सकते हैं की वाक्य में कर्ता को underline किया गया है। Subject क्या है या कर्ता किसे कहा जाता है? वाक्य में करता को कैसे पहचाने? इस आर्टिकल में इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। इस आर्टिकल को पढने के बाद आपको Tense का structure समझने में आसानी होगी।

what is subject in english grammar
कर्ता किसे कहते हैं?

कर्ता को पहचानने का नियम | Rules to Identify Subject

छोटे-छोटे वाक्यों में करता को पहचानना बहुत ही आसान है। आपको बस देखना है की बात किसके बारे में की जा रही है वहीँ अगर वाक्य में कोई क्रिया मोजूद हो तो यह देखने का प्रयास करें की क्रिया मैं जो कार्य हो रहा है वह किसके द्वारा किया जा रहा है?

नोट: अगर आप किसी वाक्य में करता के बारे में निश्चित नहीं हैं तो पहले "कौन" प्रश्न से शुरू करें अगर आपको इसका उत्तर नहीं मिलता है तब "क्या" प्रश्न पुछें। इस प्रकार से Rule 2 का प्रयोग आपको तभी करना है जब Rule 1 से उत्तर न मिले।

Rule 1: Ask Who? (कौन?)

वाक्य में करता को पहचानने का सबसे आसान तरीका है कौन प्रश्न, उदाहरण देखिये:-

  • मनोज खेल रहा है। ➔ Manoj is Playing. (कौन खेल रहा है? मनोज।)
  • मैं जा रहा हूँ। ➔ I am going. (कौन जा रहा है? मैं।)
  • पूजा सो रही है। ➔ Pooja is sleeping. (कौन सो रही है? पूजा।)

Rule 2: Ask What? (क्या?)

Rule 1 में आपने देखा की हमलोगों ने कौन प्रश्न से कर्ता को चिन्हित किया, अब हम क्या प्रश्नों का प्रयोग करेंगे।

  • पृथ्वी गोल है। ➔ The Earth is round. (क्या गोल है? पृथ्वी।)
  • सूर्य पूरब में उगता है। ➔ The Sun rises in the east. (क्या पूरब में उगता है? सूर्य।)
  • पानी ठंडा है। ➔ Water is cold. (क्या ठंडा है? पानी।)

कठिन वाक्यों में कर्ता की पहचान

  • भोर के पहले किरणों के साथ, भरी हुई कोहरों के बीच, एक अकेला जुगनू नृत्य कर रहा था, जो पूरे मैदान को मोहित कर रहा था।
ध्यान दें की इस वाक्य में दो क्रिया है एक "मोहित करना" और दूसरा "नृत्य करना", अब प्रश्न पर आते हैं। कौन मोहित कर रहा है? एक अकेला जुगनू। क्या कर रहा है? नृत्य लेकिन हम नियमानुसार पहले Rule1 apply करेंगे। कौन नृत्य कर रहा है? एक अकेला जुगनू।

इस प्रकार वाक्य में "एक अकेला जुगनू" कर्ता है, ऊपर दिया गया वाक्य, विवरण वाक्यों से भरा है जो Subject की सीधी पहचान को कठिन बना सकते हैं।

अब निम्नलिखित वाक्यों पर विचार करें और उसका उत्तर स्वयं ढूंढें:-
  1. रहस्यमयी द्वीप पर, प्राचीन घरों और अजीब सी गूंजती आवाजों के बीच, साहसी खोजी चला, हारे हुए रहस्यों की खोज करता हुआ।
  2. जादुई जंगल में, जहां छायाएँ प्राचीन किस्से कह रही थीं, एक जिज्ञासु भटक रहा था, ऐसा लग रहा था जैसे वह किसी और दुनिया से आया हो।
  3. चमकते हुए शैलींद्र, हंसी और चिंगारी की बौछारों के बीच, एक रहस्यमय आकृति घूम रही थी, जिससे सभी आकर्षित हो रहे थे।
Hint: पहले वाक्य में कार्य/क्रिया को ढूंढे, फिर प्रश्न पूछें।

समापन

इस लेख में आपने सीखा की कर्ता (Subject) किसे कहते हैं और वाक्य में इसे कैसे पहचाना जाता है। इस लेख में 2 नियम बताये गए है। कई बार वाक्य में कर्ता को पहचानना कठिन हो जाता है.

वाक्य अगर क्रियात्मक रहे (ऐसे वाक्य जिनसे किसी कार्य के होने का बोध हो), तो पहले क्रिया शब्द को ढूंढें। क्रिया शब्द के पहले "कौन" लगाकर प्रश्न पूछने से कर्ता का पता चल जाता है।

वाक्य क्रियात्मक न होकर किसी व्यक्ति या वस्तु की विशेषता बता रहा हो तो वाक्य में विशेषण (Adjective) शब्द के पहले "क्या" लगाकर प्रश्न पूछने से कर्ता को पहचाना जा सकता है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url