Adverb in Hindi - क्रिया विशेषण अर्थ, प्रयोग और प्रकार उदाहरण सहित

इस लेख में क्रिया-विशेषण (Adverb in Hindi) के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से दी गयी है। क्रिया-विशेषण को अंग्रेजी में Adverb कहा जाता है। क्रिया-विशेषण अर्थात जो क्रिया (verb) की विशेषता बताये। क्रिया उसे कहते हैं जिनसे किसी कार्य के होने का बोध हो। जैसे:-

  1. मैं दौड़ता हूँ।  ➔ I run.
  2. मैं तेज दौड़ता हूँ। ➔ I run faster.
दिए गए उदाहरण में आपने देखा की दौड़ना एक क्रिया है। लेकिन तेज दौड़ना, दौड़ने की विशेषता है। इस प्रकार से, धीरे दौड़ना, लगातार दौड़ना, रुक-रूककर दौड़ना ये सभी क्रिया विशेषण कहलायेंगे क्योंकि ये सभी दौड़ने की विशेषता बता रहे हैं। 

ध्यान दें की "तेज दौड़ना" adverb नहीं कहलायेगा इसमें adverb शब्द "तेज" है और "दौड़ना" एक क्रिया (verb) है। इन्हें कुछ और examples की सहायता से समझने का प्रयास करते हैं। 

adverb in hindi | kriya wisheshan
Use of Adverb in Hindi with Examples

Adverb Examples in Hindi

  1. She is learning quickly. ➔ वह जल्दी सीख रही है। 
  2. He slept early last night. ➔ वह कल रात जल्दी सो गया। 
  3. They played well. ➔ उन लोगो ने अच्छा खेला। 
  4. The dog could bark loudly. ➔ कुता जोर से भौंक सकता है। (संदेहपूर्ण परिस्थिति)
  5. She was running fast. ➔ वह तेजी से दौड़ रही थी। 
  6. He spoke softly. ➔ उसने धीरे से बोला। 
  7. They accepted happily. ➔ उनलोगों ने खुशी से स्वीकार किया। 
  8. They were laughing joyfully. ➔ वे लोग खुशी से हँस रहे थे। 
  9. She is moving slowly. ➔ वह धीरे से हिल रही है। 
  10. He woke up late . ➔ वह देर से सो कर उठा। 
ऊपर दिए गए उदाहरणों में से कोई भी bold किया गया शब्द हटा देने से भी वाक्य का अर्थ पता चल जाता है लेकिन adverb के प्रयोग से हम वाक्यों के अर्थ को सटीकता से बता सकते हैं। 

उदाहरण के लिए वाक्य संख्या 6 में softly शब्द को हटाकर देखिए - He spoke (उसने बोला), इस वाक्य में बोलने की क्रिया को दिखाया गया है लेकिन बोलने की भी अलग अलग विशेषता हो सकती है जैसे:

  • तेज बोलना। 
  • जल्दी जल्दी बोलना। 
  • आराम से बोलना। 
  • गुस्से से बोलना। 
  • बार बार बोलना। 
  • कम बोलना। 
  • जोर से बोलना। 
  • धीरे से बोलना। 
  • प्यार से बोलना। 
ऊपर दिए गए उदाहरणों में सभी bold किए गए शब्द adverb के उदाहरण हैं जो क्रिया शब्द "बोलना" का विभिन्न प्रकार से वर्णन कर रहे हैं। 

What is Adverb in Hindi: Definition

क्रिया विशेषण Part of Speech का एक हिस्सा है जो क्रिया (Verb), विशेषण (Adjective) या अन्य क्रियाविशेषण (Adverb) का वर्णन करता है। जिस प्रकार से हमलोग noun या pronoun की विशेषता बताने के लिए adjective का प्रयोग करते हैं उसी प्रकार से verb की विशेषता बताने के लिए adverb का प्रयोग किया जाता है।


क्रियाविशेषण अक्सर यह जानकारी देते हैं कि कोई कार्य -- कैसे, कब, कहां या किस हद तक किया गया है। 

Manner (जैसे, धीरे, जल्दी), Time (जैसे, अभी, बाद में), Place (जैसे, यहां, वहां), Frequency (जैसे, अक्सर, शायद ही कभी), Degree (जैसे, बहुत, बेहद), Reason (जैसे, इसलिए, परिणामस्वरूप।)

क्रियाविशेषण वाक्यों में विस्तार और बारीकियों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, यह उन स्थितियों को व्यक्त करने में मदद करते हैं जिनके तहत कोई क्रिया की जाती है। 

Adverb Vs Adjective

इस आर्टिकल के अध्ययन के बाद भी आपके मन या प्रश्न उठ सकता है की adverb या adjective में अंतर कैसे स्पष्ट करें। 

जरुरी नहीं है की कोई शब्द जो adverb है वह adjective नहीं हो सकता। ऐसे कई शब्द है जो adjective और adverb दोनों हो सकते हैं। आप वाक्य में इनके प्रयोग को देखे बिना नहीं बता सकते की यह adverb है या adjective.

अगर कोई आपसे पूछे की "early" शब्द adverb है या adjective? तो पहले कुछ वाक्यों के उदाहरण पूछें। जैसे: 

  1. The music is loud. ( इस वाक्य में संगीत का तेज (loud) होने के बात कही गयी है। चूँकि संगीत एक noun है ना की verb, तो noun या pronoun की विशेषता बताने वाले शब्द adjective होते हैं। अतः इस वाक्य में loud, एक adjective है।)
  2. He shouted loud. ( यहाँ पर तेज (loud) का संबंध चिल्लाना (shouted) से है, "shout" एक verb है, जो की अपना रूप बदल सकते है जैसे shout से shouted में बदलना। अब तक हम जान चुके हैं की verb की विशेषता बताने वाले शब्द adverb होते है तो इस वाक्य में loud, adverb होगा।)
आपने देखा की एक ही शब्द वाक्य के अनुसार adverb या adjective हो सकते हैं।

अगर कोई शब्द किसी noun या pronoun की विशेषता बतलाये तो वह adjective कहलाता है वही अगर कोई शब्द किसी verb की विशेषता बताये तो वह adverb कहलाता है।

kinds of adverb table with placement in sentence
Types of Adverb

Kinds of Adverb | Types of Adverb

Adverb के 8 भेद होते है जो की निम्नलिखित हैं। आपको इन्हें याद करने की कोई जरुरत नहीं है। बस इन्हें अच्छे से समझ लें। मुख्य रूप से आप ऊपर से दिए गए 6 भेदों के बारे में अच्छे से सीखिए क्योंकि यही प्रमुख रूप से प्रयोग किये जाते हैं। 

1. Adverbs of Manner

Adverb of Manner से हमें यह पता चलता है की कार्य कैसे किया जाता है। इस प्रकार के वाक्यों में quickly (जल्दी से), slowly (धीरे से), carefully (सावधानीपूर्वक) इत्यादि शामिल हो सकते हैं। 

उदाहरण
  1. She sings beautifully. ➔ वह खूबसूरती से गाती है। 
  2. He drives carefully. ➔ वह ध्यान से ड्राइव करता है। 
  3. They danced gracefully. ➔ उन्होंने इनायत से नृत्य किया। 
  4. The dog barks loudly. ➔ कुत्ता जोर से भौंकता है। 
  5. He speaks fluently. ➔ वह धाराप्रवाह बोलता है। 
  6. She writes neatly. ➔ वह बड़े करीने से लिखती है। 
  7. They laughed heartily. ➔ वे दिल से हँसे। 
  8. The wind blew gently. ➔ हवा ने धीरे से उड़ा दिया। 
  9. He ate quickly. ➔ उसने जल्दी से खाया। 
  10. She walked slowly. ➔ वह धीरे-धीरे चली गई। 

2. Adverbs of Time

Adverb of Time से हमें किसी क्रिया के समय के बारे में पता चलता है। जैसे: now (अभी), then (तब), often (प्राय:), never (कभी नहीं)

उदाहरण
  1. She arrived yesterday. ➔ वह कल पहुंची। 
  2. He will leave tomorrow. ➔ वह कल जायेगा। 
  3. They meet daily. ➔ वे प्रतिदिन मिलते हैं। 
  4. We go to the gym twice a week. ➔ हम सप्ताह में दो बार जिम जाते हैं। 
  5. He wakes up early in the morning. ➔ वह सुबह जल्दी उठता है। 
  6. They will finish the project soon. ➔ वे जल्द ही परियोजना समाप्त कर देंगे। 
  7. She called late last night. ➔ उसने कल देर रात को फोन किया। 
  8. The train departed early. ➔ ट्रेन जल्दी चली गई। 
  9. They always go for a walk after dinner. ➔ वे हमेशा रात के खाने के बाद टहलने जाते हैं। 
  10. He reads the newspaper every morning. ➔ वह हर सुबह अखबार पढ़ता है।

3. Adverbs of Place

Adverb of Place के माध्यम से हम क्रिया (verb) की जगह (location) या दिशा का पता चलता है। Example: here, there, everywhere.

उदाहरण
  1. She looked here and there. ➔ उसने इधर -उधर देखा।
  2. He lives nearby. ➔ वह पास में रहता है।
  3. They went upstairs. ➔ वे ऊपर गए।
  4. The cat jumped down from the tree. ➔ बिल्ली पेड़ से नीचे कूद गई।
  5. The book is there on the table. ➔ पुस्तक मेज पर है।
  6. She searched everywhere for her keys. ➔ उसने अपनी चाबियों के लिए हर जगह खोज की।
  7. The children played outside. ➔ बच्चे बाहर खेले।
  8. He walked ahead of the group. ➔ वह समूह के आगे चला गया।
  9. The birds flew overhead. ➔ पक्षियों ने ओवरहेड उड़ान भरी।
  10. The treasure was buried underground. ➔ खजाना जमीन के अन्दर दफनाया गया था।

4. Adverbs of Degree

Adverb of degree ऐसे शब्दों कहा जाता है जो किसी adjective या adverb की विशेषता में अत्याधिक जोर देने के लिए प्रयोग किये जाते हैं। Example: very, extremely, quite.

उदाहरण
  1. She is very happy. ➔ वह बहुत खुश है। 
  2. He is extremely tired. ➔ वह बेहद थक गया है। 
  3. They are quite satisfied. ➔ वे काफी संतुष्ट हैं। 
  4. She sings so beautifully. ➔ वह बहुत खूबसूरती से गाती है। 
  5. He works incredibly hard. ➔ वह अविश्वसनीय रूप से कड़ी मेहनत करता है। 
  6. The weather is rather cold. ➔ मौसम ठंडा है। 
  7. They were completely unaware. ➔ वे पूरी तरह से अनजान थे। 
  8. She is somewhat shy. ➔ वह कुछ शर्मीली है। 
  9. He speaks too loudly. ➔ वह बहुत जोर से बोलता है। 
  10. The movie was absolutely fantastic. ➔ फिल्म बिल्कुल शानदार थी। 

5. Adverbs of Frequency

Adverbs of Frequency से वाक्य में क्रिया की आवृति (दोहराव) के बारे में पता चलता है। Example: always, sometimes, rarely.

उदाहरण
  1. She always arrives early. ➔ वो रोजाना जल्दी आ जाती है। 
  2. He often goes jogging in the park. ➔ वह अक्सर पार्क में जॉगिंग करता है। 
  3. They rarely eat out at restaurants. ➔ वे शायद ही कभी रेस्तरां में खाते हैं। 
  4. We usually have dinner at 7 PM. ➔ हम आमतौर पर शाम 7 बजे रात का भोजन करते हैं। 
  5. He sometimes forgets his keys. ➔ वह कभी -कभी अपनी चाबी भूल जाता है। 
  6. She never misses her morning coffee. ➔ वह कभी भी अपनी सुबह की कॉफी को याद नहीं करती। 
  7. They seldom visit their relatives. ➔ वे शायद ही कभी अपने रिश्तेदारों से मिलते हैं। 
  8. He frequently checks his email. ➔ वह अक्सर अपने ईमेल की जांच करता है। 
  9. She occasionally treats herself to dessert. ➔ वह कभी -कभार खुद को मिठाई के लिए मानती है। 
  10. They regularly attend yoga classes. ➔ वे नियमित रूप से योग कक्षाओं में भाग लेते हैं। 

6. Adverbs of Purpose

Adverbs of Purpose से वाक्य में क्रिया का उद्देश्य पता चलता है। इससे यह बताया जा सकता है की किसी कार्य के पीछे का उद्देश्य क्या है। जैसे स्कूल में छुट्टी के लिए application लिखते समय लिखा जाता है, "अतः श्रीमान/श्रीमति से अनुरोध है की..", यहां पर अतः शब्द Adverbs of Purpose है और इसके आगे application का उद्देश्य लिखा जायेगा। Example: therefore, hence, consequently.

उदाहरण
  1. She studied hard to pass the exam. ➔ उसने परीक्षा पास करने के लिए कड़ी मेहनत की। 
  2. He went to the gym to get stronger. ➔ वह मजबूत होने के लिए जिम गए। 
  3. They saved money to buy a house. ➔ उन्होंने घर खरीदने के लिए पैसे बचाए। 
  4. We exercise daily to stay healthy. ➔ हम स्वस्थ रहने के लिए दैनिक व्यायाम करते हैं। 
  5. She woke up early to see the sunrise. ➔ वह सूर्योदय को देखने के लिए जल्दी उठ गयी। 
  6. She studied hard; therefore, she passed. ➔ उसने कड़ी मेहनत की; इसलिए, वह पास हो गयी। 
  7. He missed the train; hence, he arrived late. ➔ वह ट्रेन से चूक गया; इसलिए, वह देर से पहुंचे। 
  8. The road was closed; consequently, there was traffic jam. ➔ सड़क बंद थी; नतीजतन, यातायात जाम था। 

7. Adverbs of Affirmation and Negation

इस प्रकार के adverb से वाक्यों की क्रिया या विशेषण इंकार या स्वीकृति का भाव दिखाया जाता है। Example: yes, no, not, certainly, surely, definitely .

उदाहरण
  1. He certainly understands the topic. ➔ वह निश्चित रूप से विषय को समझता है। 
  2. She indeed completed the assignment. ➔ उसने वास्तव में असाइनमेंट पूरा किया। 
  3. They definitely enjoyed the movie. ➔ उन्होंने निश्चित रूप से फिल्म का आनंद लिया। 
  4. He absolutely agrees with the decision. ➔ वह फैसले से बिल्कुल सहमत है। 
  5. She surely knows the answer. ➔ वह निश्चित रूप से जवाब जानती है। 
  6. They undoubtedly made the right choice. ➔ उन्होंने निस्संदेह सही विकल्प बनाया। 
  7. He clearly remembers the conversation. ➔ वह स्पष्ट रूप से बातचीत को याद करता है। 
  8. She positively will attend the event. ➔ वह सकारात्मक रूप से इस कार्यक्रम में शामिल होंगी। 
  9. They unquestionably support the proposal. ➔ वे निर्विवाद रूप से प्रस्ताव का समर्थन करते हैं। 
  10. He never doubted her abilities. ➔ उसने कभी अपनी क्षमताओं पर संदेह नहीं किया। 

8. Interrogative Adverbs

Interrogative Adverbs उन्हें कहा जाता है जिसमे किसी verb (क्रिया) के तरीके, स्थान, समय या कारण के बारे में प्रश्न पुछा जाता हो। Example: how, where, when, why.

उदाहरण
  1. How did you find the book? ➔ आपको पुस्तक कैसे मिली?
  2. Where did you go yesterday? ➔ आप कल कहाँ गए थे?
  3. When will they arrive? ➔ वे कब आएंगे?
  4. Why did she leave early? ➔ उसने जल्दी क्यों छोड़ दिया?
  5. How long will it take to finish? ➔ खत्म होने में कितना समय लगेगा?
  6. Where did you meet him? ➔ उसको कहा मिले?
  7. When is the meeting scheduled? ➔ बैठक कब निर्धारित की गई है?
  8. Why are you upset? ➔ तुम उदास क्यों हो?
  9. How much does it cost? ➔ इसकी कीमत कितनी होती है?
  10. Where did you get that idea? ➔ आपको यह विचार कहाँ से मिला?

Mistakes and Errors in use of Adverb

Adverb का प्रयोग करते समय गलतियाँ हो सकती है, इन गलतियों का कारण कुछ भी हो सकता हैं। जैसे शब्दों का गलत प्रयोग, confusion, शब्दों का सही अर्थ पता न होना इत्यादि। 

नीचे कुछ सामान्य तौर पर किये जाने वाले गलतियों के बारे में बताया गया है। इन्हें ध्यान से पढ़े और समझें। 

1. Misplacement (शब्दों का गलत स्थान)

Adverbs वाले शब्दों का कई बार गलत sequence में प्रयोग हो जाता है, जिससे वाक्य का अर्थ कुछ स्पष्ट नहीं हो पाता है। नीचे दिया गया उदाहरण देखें। 

  • Incorrect: He only eats vegetables. (इस वाक्य का अर्थ है की वह और कुछ नहीं सिर्फ सब्जी खाता है। जैसे शेर सिर्फ मांस ही खा सकता है उसी प्रकार वह सिर्फ सब्जी ही खा सकता है।)
  • Correct: He eats only vegetables. (इस वाक्य में "only" का placement सही है, यह बताता है की वह सिर्फ सब्जी ही खाता है लेकिन इसके अलावा भी वह अन्य खाद्य सामग्री को खा सकता हैं।)

2. Double Negatives

Double Negative Error उस वाक्य में घटित हो सकता है जहाँ दो नकरात्मक भाव वाले शब्द एक ही वाक्य में मौजूद हो। Adverb के साथ double negative वाक्य के भाव में confusion पैदा कर सकता है, इसलिए सही शब्द का चुनाव आवश्यक है। 

  • Incorrect: I don't want no trouble. (इस वाक्य में दो नेगेटिव शब्दों का प्रयोग हुआ है। "do + not" और "no", जब पहले ही don't का प्रयोग हो चूका है तो बाद में no लगाने की जरुरत नहीं है।)
  • Correct: I don't want any trouble. (इस वाक्य में no को any से replace किया गया है, और वाक्य के कहने का तात्पर्य भी स्पष्ट है।)

4. Inappropriate Adverbial Use

वाक्य के भाव और उद्देश्य को समझकर हमें सही शब्द का चुनाव करना चाहिए। जहाँ adjective की आवश्यकता हो वह adverb का प्रयोग नहीं करना चाहिए। 

  • Incorrect: She looks beautifully in that dress. (इस वाक्य में adverb का प्रयोग किया गया है जो की गलत है। यहाँ पर beautiful "she" के वर्णन के लिए प्रयोग किया जाना चाहिए।)
  • Correct: She looks beautiful in that dress.

5. Split Infinitives Adverbial Sentence

किसी भी verb के पहले "to" लगाने से वह verb अपने मूल रूप में माना जाता है, शर्त यह है की वह verb का पहला रूप (first form) होना चाहिए। "To" का सही प्रयोग उसके बाद आने वाले शब्द को इंगित करने के लिए किया जाता है। इसे adverb of purpose कहा जाता है। "To" के बाद verb का ही प्रयोग करना चाहिए न की किस adverb का। 

  • Incorrect: She decided to quickly leave. 
  • Correct: She decided to leave quickly. 

Last But Not Least

इस रुपरेखा में हमने अबतक Adverb in Hindi के बारे में पढ़ा। वाक्यों में इनका placement कहाँ होता है इनके बारे में जाना। Adverb के प्रयोग में कुछ गलतियाँ भी होती है, इसलिए इनका प्रयोग वाक्यों में भाव के अनुसार होना चाहिए साथ ही हमें grammatical errors को भी ध्यान में रखना चाहिए। उनमे से कुछ के उदाहरण मैंने ऊपर बताएं है।     

इस लेख के अंतिम खंड में हमलोग कुछ key points को समझेंगे जिससे आप adverb का सही से प्रयोग कर पाएंगे। 

Adverb Placement: Adverb का placement सही स्थान में होना आवश्यक है। सामान्यतः adverb वाक्य में उस क्रिया (verb) के बाद आता है जिसकी यह विशेषता बताता हो या फिर यह वाक्य के शुरू या अंत में आ सकता है। verb phrase के बीच में adverb का प्रयोग नहीं करना चाहिए। 

उदाहरण के लिए इस वाक्य को देखिये -- She decided to leave quickly, इसमें decided एक verb है इसकी विशेषता to leave है, to leave भी एक verb है जिसकी विशेषता quickly है। जैसे उसने निश्चय किया (decided), क्या? जाने का (to leave), कैसे? जल्दी से (quickly), अगर हम इसे ऐसे लिखे की -- She decided to quickly leave, तो यहाँ पर to leave के बीच में quickly आ रहा हो जो की एक adverb है, और ऐसा करना गलत है। 

Differentiate Adjective-Adverb Forms: Adjective और adverb में अंतर समझना जरुरी है। वाक्य में प्रयोग हुए शब्दों पर ध्यान दे यदि यह noun या pronoun है तो adjective का प्रयोग करें अन्यथा adverb का प्रयोग करें। 

Practice and Study: लगातार सीखते रहे, अभ्यास करते-करते आप common mistakes को avoid कर लेंगे। नीचे एक quiz दिया गया है इसे हल करने का प्रयास करें। 

Adjective vs Adverb Quiz

Score: 0 / 20

आपने अभी Adverb (क्रिया-विशेषण) के बारे में पढ़ा, Parts of Speech in Hindi और इनके अन्य भेदों के बारे में पढ़ें:-

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url