Past Continuous Tense in Hindi | Past Imperfect Tense

Past Continuous Tense का हिंदी अर्थ अपूर्ण भूतकाल होता है। इस Tense के वाक्यों से यह पता चलता है की कोई कार्य भूत काल में जारी था। ऐसे वाक्यों के अंत में रहा था/रही थी/रहे थे इत्यादि होते हैं। इस Tense के वाक्यों का अनुवाद करते समय कर्ता के साथ was और were का प्रयोग किया जाता है तथा verb का चौथा रूप, verb + ing को प्रयोग किया जाता है।

Past Continuous Tense Examples in Hindi to English:-
  • मैं जा रहा था। ➔ I was going.
  • वह पढ़ रही थी। ➔ She was reading.
  • वह लोग खेल रहे थे। ➔ They were playing.
  • सोनू सो रहा था। ➔ Sonu was sleeping.
Past Continuous Tense in Hindi | Past Imperfect Tense

कर्ता के साथ was और were का प्रयोग

Past Continuous Tense में कर्ता के साथ was और were का प्रयोग किया जाता है। आपको Third Person एवं Singular कर्ता (He/She/It/Name) के साथ was का प्रयोग करना है। साथ ही 'I' के साथ was का प्रयोग होगा। नीचे चित्र में दी गयी तालिका को देखें।

past continuous tense was were use

अपवाद

कई बार I/he/she/it/name के साथ भी were का प्रयोग किया जाता है। ऐसा उन वाक्यों में होता है जहाँ बात को जोर देकर या एक व्यक्ति को दुसरे व्यक्ति के स्थान पर रख कर कहा जाता है। ऐसे वाक्यों में अवास्तविक कल्पना या इच्छा निहित होती है।
  • अगर मैं तुम्हारी जगह होता, तो सावधान रहता - If I were you, I would be careful
  • अगर वह लंबी होती, तो शेल्फ के उपरी हिस्से तक पहुँच पाती - If she were taller, she could reach the top of shelf.
  • काश! वह यहाँ पर होती - I wish she were here.
ऊपर में जो अपवाद का उदाहरण आपने पढ़ा उनका प्रयोग बहुत कम ही होता है। इस लेख में हम तालिका में दिए गए नियमों के अनुसार ही was और were का प्रयोग करेंगे। अगर आप इस बारे में और जानकारी चाहते हैं तो Quora में दिए गए इन उत्तरों का reference ले सकते हैं।

Past Continuous के साथ Verb का प्रयोग

Past Continuous Tense के साथ verb के 4th form का प्रयोग किया जाता है। जिसमे verb के बाद -ing जोड़ दिया जाता है। verb के 5 रूप होते हैं यहाँ पर हम इनके बारे में ज्यादा नहीं जायेंगे। संक्षिप्त में आप इतना जान लीजिये की आपको 4th form का प्रयोग करना है।

क्रिया के पांच रूप

Past Continuous Tense Sentences in Hindi (Affirmative)

Structure
Subject + Was/Were + V4 + Object

उदाहरण
  • मैं जा रहा था।
    • I was going.
  • तुम सो रहे थे।
    • You were sleeping.
  • वह पढ़ रहा था।
    • He was reading.
  • बच्चे खेल रहे थे।
    • The Children were playing.
  • मैं सो रही थी।
    • I was sleeping.
  • तुम मेरे साथ नाच रहे थे।
    • You were dancing with me.
  • वह अकेला सो रहा था।
    • He was sleeping alone.
  • हमलोग जंगल की और बढ़ रहे थे।
    • We were moving toward the forest.

Past Continuous और Past Perfect Continuous Tense में अंतर

Past Continuous Tense के वाक्यों से हमे इस बात का पता चलता है की कोई कार्य अतीत में हो रहा था लेकिन इससे यह पता नही चलता है की कार्य कितने समय से हो रहा था।

यदि इस प्रकार के वाक्यों में कोई समयसूचक शब्द रहे तो उस वाक्य का अनुवाद Past perfect continuous tense में होगा ना कि Past Continuous Tense में। नीचे दिए गए उदाहरणों को देखे -

1. मैं खेल रहा था।
I was playing.
2. मैं दो दिन से खेल रहा था।
I had been playing for two days. (Past perfect continuous tense)

1. वह सो रहा था।
He was sleeping.
2. वह 10 घंटे से सो रहा था।
He had been seeping for 10 hours. (Past perfect continuous tense)

उपर आपने देखा कि वाक्यों में समयसुचक शब्द जैसे - 10 घंटे से, दो दिन से, 4 बजे से इत्यादि आए तो उनके अनुवाद के नियम बदल जाते हैं।

Negative Sentence of Past Continuous Tense

Structure
Subject + was/were + not + V4 + Object

उदाहरण
  • मैं नहीं सो रहा था।
    • I was not sleeping.
  • वह गाना नही गा रहा था।
    • He was not singing a song.
  • वे लोग काम नहीं कर रहे थे।
    • They were not working.
  • पूजा खाना नही खा रही थी।
    • Pooja was not cooking.
  • अजय दिल्ली नही जा रहा था।
    • Ajay was not going to Delhi.
  • ट्रेन नही आ रही थी।
    • The train was not coming.
  • गाय घांस नही खा रही थी।
    • The cow was not eating grass.
  • दुश्मन सामने नही आ रहे थे।
    • The enemies were not coming forward.
  • माँ अपने बच्चों को नही डांट रही थी।
    • The mother was not scolding her children.
  • दाम गिर रहे थे।
    • Prices were falling.

Interrogative Sentence of Past Continuous Tense

Structure
Question word + was/were + Subject + V4 + Object

उदाहरण
  • तुम कब सो रहे थे?
    • When were you sleeping?
  • बच्चे क्यों नाच रहे थे?
    • Why the children are dancing?
  • वह यह कैसे कर रहा था?
    • How was he doing this?
  • कितने लोग आ रहे थे?
    • How many people were coming?
  • तुम उसे क्यों बचा रहे थे?
    • Why were you saving him?
  • वे लोग कब मेरी मदद कर रहे थे?
    • When were they helping me?
  • तुम वह काम कैसे कर रहे थे?
    • How were you doing that work?
  • तुम बिना देखे कैसे पढ़ रहे थे?
    • How were you reading without looking?
  • पूजा बिना बात का क्यों भड़क रही थी?
    • Why was Pooja getting angry for no reason?
  • तुमलोग कहां जा रहे थे?
    • Where were you going?

'क्या' से शुरू होने वाले वाक्य

Structure
Was/Were + Subject + V4 + Object

उदाहरण
  • क्या वह खाना बना रही थी?
    • Was she cooking?
  • क्या चोर चोरी कर रहे थे?
    • Were the thieves stealing?
  • क्या तुम काम पर जा रहे थे?
    • Were you going to work?
  • क्या लड़के लोग झगड़ा कर रहे थे?
    • Were the boys fighting?
  • क्या पिताजी अखबार पढ़ रहे थे?
    • Was Father reading a newspaper?
  • क्या वे लोग परेशान कर रहे थे?
    • Were they annoying?
  • क्या मैं सो रहा था?
    • Was I sleeping?
  • क्या तुम मोबाइल चला रहे थे?
    • Were you using a mobile?

Negative Interrogative Sentence of Past Continuous Tense

Structure
Was/Were + Subject + not + V4 + Object (For Yes-No Type)
Question word + was/were + subject + not + V4 + Object

उदाहरण
  • क्या मैं नहीं सो रहा था?
    • Was I not sleeping?
  • तुम कब नहीं सो रहे थे?
    • When were you not sleeping?
  • क्या तुम मोबाइल नही चला रहे थे?
    • Were you not using the phone?
  • तुम मोबाइल क्यों नहीं चला रहे थे?
    • Why were you not using the phone?
  • अजय व्यायाम क्यों नही कर रहा था?
    • Why was Ajay not doing exercise?
  • क्या पैसे खत्म नहीं हो रहे थे?
    • Was the money not running out?
  • वह हवा में कैसे नही उड़ रहा था?
    • How was he not flying in the air?
  • क्या पंखा नही घूम रहा था?
    • Was the fan not rotating?

Use of Infinitive in Past Imperfect Tense

यादि किसी वाक्य में दो क्रिया एक साथ आए तो इसमें infinitive का प्रयोग होता है। Infinitive का अर्थ है verb का अनंत रूप इसमें verb के मूल रुप से पहले 'to' का प्रयोग किया जाता है। जैसे - to go, to play, to run etc.

  • वह पैसे कमाने के लिए काम कर रहा था।
    • He was working to earn money.
  • वह खुश रहने के लिए उसके पास जा रही थी।
    • She was going to him to be happy.
  • हमलोग शादी में उपस्थित होने के लिए आ रहे थे।
    • We were coming to attend the marriage.
  • तुम यह बदला लेने के लिए कर रहे थे।
    • You were doing this to revenge.
  • मैं सोने के लिए बिस्तर लगा रहा था।
    • I was preparing my bed to sleep.

Past Continuous Tense Exercise/Sentences in Hindi

Translate into English:-
  1. मैं चेन्नई जा रहा था।
  2. कुर्सी पुरानी हो रही थी।
  3. रस्सी टूट रही थी।
  4. मोबाइल की बैटरी कम नहीं हो रही थी।
  5. तुम साथ में नही जा रहे थे।
  6. मच्छर काट रहे थे।
  7. क्या मच्छर नही काट रहे थे?
  8. क्या पानी नहीं बह रही थी?
  9. उस चीज का आकार बढ़ रहा था।
  10. तुम पैसे कमाने के लिए कहां जा रहे थे?

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url