"To" का प्रयोग (use of "To" in Hindi)

To in Hindi - to का हिंदी में अर्थ होता है, "का", अंग्रेजी में इसका प्रयोग बहुत ही विस्तृत है। "to" अनंत क्रिया (infinitive) का एक अभिन्न अंग है, यह क्रिया का आधार रूप होता है। उदाहरण के लिए, कॉपी, किताब, पोस्टर इत्यादि कागज से बनाए जाते हैं इस प्रकार कागज इन सभी का आधार रूप है। 

क्रिया के साथ to का भी ऐसा ही अर्थ है, जिसका प्रयोग वाक्यों के निर्माण और क्रियाओं को उनके सबसे बुनियादी रूप में व्यक्त करने के लिए किया जाता है। लेकिन to का प्रयोग केवल क्रिया के साथ नही होता है इसलिए इसके मतलब को समझना थोड़ा पेचीदा हो सकता है जैसे -

  1. He did wrong to me. ⟹ उसने मेरे साथ गलत किया।
  2. What am I to you? ⟹ मैं तुम्हारा क्या लगता हूं?
  3. There is nothing to know. ⟹ जानने के लिए कुछ भी नहीं है।
  4. He was first to meet. ⟹ मिलने वालों में से वह पहला था।
उपर दिए गए उदाहरणों को देखकर आपको कुछ भी समझ में नही आया होगा कि वास्तव में "To" का क्या मतलब है। लेकिन ध्यान दीजिए की इसका प्रयोग pronoun (me, you) के पहले भी हुआ है। आईए अब इसके अर्थ को समझते हैं।
use of to in hindi
To का प्रयोग

"To" का वास्तविक अर्थ

दरअसल हिंदी भाषा में ऐसा कोई शब्द ही नही है जो "To" को यथार्थ दर्शाता हो। अगर आपको इसका प्रयोग बिना गलती किए करना है तो पहले इसके भाव को समझना होगा।

मान लीजिए कि चार लोग खड़े हैं, जिनमे से एक आपका दोस्त है, अगर आपसे कहा जाए कि बिना कुछ कहे बताओ, चारो मे से आपका दोस्त कौन है तो आप इसका उत्तर कैसे देंगे?

इस स्थिति में आप अपने हाथ से इशारा कर सकते हैं। "To" का भी यही अर्थ होता है इशारा करना/इंगित करना, लेकिन यहां पर हम हाथ का प्रयोग न कर के शब्द का प्रयोग करते हैं। To का प्रयोग जिस किसी भी शब्द के पहले किया गया हो, यह उस शब्द को संदर्भित करता है।

यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है की हाथों से केवल हम भौतिक (physical) चीजों की ओर इशारा कर सकते है (वैसी चीजें जिन्हे हम देख या छू सकते हैं) लेकिन "to" के प्रयोग से न केवल भौतिक (physical) बल्कि भाव और क्रिया को भी इंगित किया जा सकता है।

जैसे आप हाथ से एक पहाड़, इमारत, ईंट, पत्थर, इंसान, जानवर या किसी वस्तु की ओर इशारा कर सकते हैं लेकिन स्नेह, करुणा, दया, बुद्धिमता, आशीर्वाद इत्यादि को इंगित नही कर सकते।

शब्दों के माध्यम से किसी को भी संदर्भित (point) 👉 किया जा सकता हैं। इस संदर्भ में "'to' का प्रयोग" ज्यादातर स्थितियों में किया जाता है।

अब जो मेने आपको शुरू में उदाहरण दिए थे उन्हें इसी अवधारणा (concept) के अनुसार समझने का प्रयास करते हैं।

1. He did wrong to me. ⟹ उसने मेरे साथ गलत किया।
(उसने गलत किया। किसके साथ? 👉 मेरे साथ।)

2. What am I to you. ⟹ मैं तुम्हारा क्या लगता हूं?
(मैं क्या लगता हूं? किसका? 👉 तुम्हारा।)

3. There is nothing to know. ⟹ जानने के लिए कुछ भी नहीं है।
(कुछ भी नही है। क्या? 👉 जानने के लिए।)

4. He was first to meet. ⟹ मिलने वालों में से वह पहला था।
(वह पहला था। किसमे? 👉 मिलने वालों में से।)

"To" का प्रयोग : Infinitive

जब भी किसी वाक्य में क्रिया (verb) के पहले "to" का प्रयोग हो तो इसका अर्थ उस क्रिया की और इशारा करना होता है और लगभग ऐसे वाक्यों में दो क्रिया (verb) का प्रयोग होता ही है। इस प्रकार के ज्यादातर वाक्य आपको "simple present tense", "simple past tense" और "simple future tense" में देखने को मिलेंगे। इन वाक्यों में to का प्रयोग दो क्रियाओं के बीच में होता है।

उदाहरण
  • उसने खेलना चाहा।
    • He wanted to play.
  • मैं जाने को तैयार हूँ।
    • I am ready to go.
  • वह सीखने के लिए शामिल हुआ।
    • He joined to learn.
  • मैं उड़ना चाहता हूँ।
    • I want to fly.
  • वह सोना चाहता है।
    • He wants to sleep.

विभिन्न अर्थों में "To" का प्रयोग

अभी तक आपने देखा की "to" का अर्थ क्या है और क्रिया (verb) में इसका क्या महत्व है। अब हम विभिन्न अर्थों में इसका प्रयोग सीखेंगे.

दिशा की और इंगित करने के लिए

"To" का एक प्रयोग मुख्य रूप से दिशा की और इंगित करना होता है। जैसे -
  • मैं दुकान की ओर जा रहा हूँ।  (I am going to the store.)
  • वह पश्चिम की तरफ गया है। (He went to the east.)

उद्देश्य बताने के लिए

"To" का प्रयोग किसी कार्य के उद्देश्य को समझाने के लिए भी किया जा सकता है. जैसे -
  • मैं अपने परिवार का भार सहन करने के लिए काम करता हूँ। (I work to bear the burden of my family.)
  • मैं अमीर बनने के लिए यूरोप जा रहा हूँ। (I am going to Europe to become rich.)

समय/संख्या/दिन को दर्शाने के लिए "To" का प्रयोग

"To" का प्रयोग समय को दर्शाने के लिए भी किया जाता है। जैसे -
  • 9 से 5 (9 बजे से लेकर 5बजे तक।) "9 to five (from 9 O'clock to 5 O'clock.)"
  • 1 से लेकर 100 तक (1 to 100)
  • सोमवार से लेकर शुक्रवार तक। (from Monday to Friday.)

परिणाम या प्रभाव के लिए

कुछ परिस्थितयों में "To" का प्रयोग परिणाम या प्रभाव को दर्शाने के लिए किया जाता है। जैसे -
  • दवाइयों से सुधार हुआ। (The medicine led to improvement.)

प्राप्तकर्ता के बारे में बताने के लिए

"To" का प्रयोग प्राप्तकर्ता को के बारे में बताने की लिए किया जाता है. उदाहरण -
  • मैंने पैसे तुम्हे दिए। (I gave money to you.)
  • मैंने अपने मित्र को उपहार दिया। (I gave a gift to my friend.)

समापन

इस रूपरेखा में हमने देखा कि "To" एक बहुरूपी पूरक है, जिसका प्रयोग विभिन्न संदर्भों में हो सकता है। इसका अर्थ उस संदर्भ के ऊपर निर्भर करता है जिसमें यह प्रयुक्त हो रहा हो। "To" का प्रयोग न केवल दिशा और उद्देश्य की सूचना देने में होता है, बल्कि यह क्रियाओं के बीच संबंध और परिणाम की ओर भी इंगित कर सकता है। इसके प्रयोग को सही से समझना और सही संदर्भ में इस्तेमाल करना महत्वपूर्ण है।

"To" का प्रयोग MCQs Test

Score: 0 / 10
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url