Noun in Hindi: Meaning, Definition, Types and Examples

Noun को हिंदी में संज्ञा (Noun in Hindi) कहा जाता है। ब्रह्माण्ड की वह सभी चीज़ें जिन्हें नाम दिया जा सकता है वे सभी "Noun" हैं।

इसकी परिभाषा सुनकर लग सकता है की यदि English grammar में सभी चीज़ें noun है तो अन्य शब्द जैसे verb, adjective, adverb ये सब क्या है? क्या इनके नाम नहीं होते? इस लेख को पढने के बाद आप वाक्यों में noun शब्द को पहचान पाएंगे। अंत में दिए गये MCQs को हल करने का प्रयास अवश्य करें, इससे आप समझ पायेंगे की आपने noun को कितने अच्छे से सीखा।

Noun पांच प्रकार के होते हैं:-

  1. Proper Noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा)
  2. Common Noun (जातिवाचक संज्ञा)
  3. Collective Noun (समूहवाचक संज्ञा)
  4. Material Noun (द्रव्यवाचक संज्ञा)
  5. Abstract Noun (भाववाचक संज्ञा)
इस लेख में हमलोग संज्ञा के सभी भेदों को उदाहरण के साथ समझेंगे।
Noun in Hindi: Meaning, Definition, Types and Examples
Noun in Hindi

Noun Definition in Hindi

English grammar में "noun" एक नामकरण शब्द है, जिसका उपयोग किसी व्यक्ति, स्थान, वस्तु, विचार, या अवस्था को पहचानने, चिह्नित करने, या संदर्भित करने के लिए किया जाता है। यह "part of speech (शब्द भेद)" का एक मूलभूत हिस्सा है। जो वाक्यों में subject या object के रूप में भूमिका निभाते हैं।

संज्ञा के पांच प्रकार होते हैं, जिनमें Common noun (सामान्य नाम), Proper noun (विशिष्ट या अलग नाम), Material noun (मूर्त वस्तु: जिसे देखा या छुआ जा सके और जिसका उपयोग अन्य वस्तु को बनाने में किया जाता है), Abstract noun (विचार या गुण), और Collective noun (समूह या संग्रह) शामिल हैं।

Noun in Hindi Examples
  • Proper Noun - दिल्ली, मुंबई, अमित शाह, नरेन्द्र मोदी, मुकेश अंबानी, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट।
  • Common Noun - शहर, शिक्षक, मजदूर, नदी, किताब, घर, पेड़, गाड़ी, साइकिल।
  • Collective Noun - टीम, झुंड, परिवार, कक्षा, कमेटी।
  • Material Noun - लकड़ी, स्टील, रुई, मिट्टी, सीमेंट, काँच।
  • Abstract Noun - प्रेम, आजादी, ख़ुशी, ज्ञान, साहस, सुन्दरता, दोस्ती, धेर्य, न्याय।
आगे हमलोग noun के प्रत्येक भेदों (kinds) को एक-एक कर समझेंगे और जानेंगे की इन्हें कैसे पहचाना जा सकता है।

Proper Noun in Hindi

Proper noun किसी विशिष्ट नाम वाले शब्द को कहा जाता है। इस प्रकार के शब्द हमेशा Capital letter से शुरू होते हैं। हिंदी में इसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहा जाता है।

मान लीजिये के आपके पास एक गाय है जिसका नाम "लक्ष्मी" है और मेरे गाय का नाम "गौमती" है। अगर हम "गाय" कहे तो यह विश्व के प्रत्येक गाय को संबोधित करता है लेकिन "लक्ष्मी" कहा जाये तो यह शब्द आपकी गाय को संबोधित करेगा और "गौमती" कहने पर मेरी गाय को। गौमती और लक्ष्मी दोनों गाय है लेकिन इनके भी अलग-अलग नाम है।

इस प्रकार से कोई, विशिष्ट नाम जिनसे किसी की पहचान जुडी हो तो ऐसे नाम वाले शब्दों को Proper noun कहा जाता है।

Definition of Proper Noun in Hindi

Proper noun किसी व्यक्ति, स्थान या वस्तु को दिया गया एक विशिष्ट और अनोखा नाम है, जो आमतौर पर बड़े अक्षर से शुरू होता है। Proper noun किसी व्यापक श्रेणी के भीतर किसी एक को इंगित करके इसे अपने समूह में अलग पहचान देता है।

Proper noun के उदाहरणों में लोगों के नाम (जैसे, "प्रमोद"), स्थानों के नाम (जैसे, "लखनऊ"), और ब्रांड का नाम (जैसे, "कोका-कोला") इत्यादि शामिल हैं।

Examples of Proper Noun in Hindi

नीचे दिए गए टेबल में proper noun के कुछ उदाहरण दिए गए हैं। बाएँ तरफ का कॉलम शब्दों की श्रेणी को दर्शाता है और ठीक उसके दाएँ तरफ proper noun के उदाहरण दिए गए है।

Type Proper Noun
Person Manoj, Vijay, Donald Trump, Narendra Modi, Mohan
Place New Delhi, Mumbai, Kolkata, Chennai, Bangalore, Bhopal
Country India, UK, Germany, China, Thailand, Srilanka, Nepal
Movie Koi Mil Gaya, Dhoom 3, Dunki, KGF, RRR
Book A brief history of time by Stephen Hawking, Godaan by Munshi Premchand
Brand Apple, Microsoft, Google, Amazon, Flipkart
River Ganga, Nile, Godavari, Narmada
Holiday Deepawali, Ram Navmi, Eid
Planet Earth, Mars, Saturn

Common Noun in Hindi

Common noun को हिंदी में जातिवाचक संज्ञा कहा जाता है। अभी इससे पहले हमने proper noun के बारे में पढ़ा, जिसमे मैंने आपको गाय का उदहारण दिया था। "गाय" कहने से हमे एक सामान्य नाम का बोध होता है, जिसमे सभी गाय आ जाते है।

जब हम कहते हैं की "गाय दूध देती है" तो इसका तात्पर्य सभी गायों से है न की केवल किसी एक गाय से। एक और उदाहरण लेते हैं।

Common Noun Meaning in Hindi

एक बॉक्स है जिसमे कई प्रकार के औजार रखे हुए है, जैसे - हथौड़ी, चाकू, ड्रिल मशीन इत्यादि। सामान्यतः ये सभी औजार है, हथौड़ी औजार है, चाकू औजार है, और ड्रिल मशीन भी औजार है। अब समझिए -

  • हथौड़ी proper noun है और औजार common Noun है।
  • चाकू proper noun है और औजार common Noun है।
  • ड्रिल मशीन proper noun है और औजार common Noun है।
अतः हमलोग कह सकते हैं कि:-
  • सभी चाकू औजार हैं (क्योंकि औजार एक सामान्य (common) नाम है।) 
  • सभी औजार चाकू नहीं है ( क्योंकि चाकू एक खास औजार का नाम (proper) है जो अन्य औजारों से अलग है।) 

Common Noun Definition in Hindi

Common noun किसी व्यक्ति, स्थान, वस्तु या विचार का सामान्य नाम है। यह कोई विशेष या अनोखा नाम नहीं होता है, और हमलोग इसके लिए capital letters का उपयोग नहीं करते हैं।

उदाहरण के लिए, "भारत" जो कि एक विशेष नाम है, कहने के बजाय हम "देश" कहते हैं, जो किसी भी देश के लिए एक सामान्य नाम है। Common noun व्यापक श्रेणियों या अवधारणाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। अन्य उदाहरण "घर", "कार", "मित्र" इत्यादि।

Common Noun Example in Hindi

नीचे common noun के कुछ उदाहरण दिए गए हैं।

cat (बिल्ली), city (शहर), book (किताब), teacher (शिक्षक), computer (कंप्यूटर), river (नदी), car (कार), movie (फिल्म), friend (मित्र), flower (फूल), country (देश)

Collective Noun in Hindi

Collective noun को हिंदी में समूहवाचक संज्ञा कहा जाता है। इस noun के अन्दर वैसे शब्द आते हैं जिनसे किसी समूह का बोध हो। जैसे:

  • सेना (Army) - एक समूह सैनिकों को दर्शाने के लिए, जैसे - Indian Army.
  • समूह (Group) - एक संघ को दर्शाने के लिए जैसे - RSS या अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्।
  • दल (Team) - खेल में खिलाड़ियों का एक समूह। जैसे - Indian cricket team.
  • पुस्तकालय (Library) - कई किताबों का एक संग्रह, जैसे District library, College library.
  • झुंड (Flock) - एक समूह पक्षियों को सूचित करने के लिए, जैसे कि कबूतरों का झुंड।

Collective Noun Examples

नीचे collective noun के कुछ उदाहरण दिए गए हैं।

  • Army ➔ सैनिकों का एक समूह।
  • Team ➔ खिलाड़ियों या काम करने वालों का एक समूह।
  • Flock ➔ पक्षियों का एक समूह।
  • Herd ➔ मवेशियों या जानवरों का एक समूह।
  • Pack ➔ भेड़ियों का एक समूह।
  • Swarm ➔ कीड़ों का एक समूह।
  • Crew ➔ एक साथ काम करने वाले लोगों का एक समूह।
  • Class ➔ छात्रों का एक समूह।
  • Audience ➔ दर्शकों या श्रोताओं का एक समूह।
  • Choir ➔ गायकों का एक समूह।
  • Family ➔ संबंधित व्यक्तियों का एक समूह।
  • Committee ➔ एक विशिष्ट उद्देश्य के लिए नियुक्त लोगों का एक समूह।
  • Hive ➔ मधुमक्खियों का एक समूह।
  • Staff ➔ कर्मचारियों का एक समूह।
  • Orchestra ➔ संगीतकारों का एक समूह।
  • Squad ➔ एक छोटा समूह एक साथ काम कर रहा है।
  • Panel ➔ विशेषज्ञों या न्यायाधीशों का एक समूह।
  • Crowd ➔ लोगों का एक बड़ा समूह।
  • Assembly ➔ एक विशिष्ट उद्देश्य के लिए लोगों का एक समूह।

Material Noun in Hindi

Material noun को हिंदी में द्रव्यवाचक संज्ञा कहा जाता है। ऐसे पदार्थ जिन्हें हम देख या छू सकते है (मूर्त) तथा जिनका प्रयोग कोई दूसरी वस्तु बनाने के लिये किया जाता है उसे material noun कहते हैं।

जैसे: "लकड़ी से बना टेबल।" इस वाक्यांश में लकड़ी material noun है और टेबल common noun.

Material Noun Definition in Hindi

Material Noun उस पदार्थ या कच्चे माल को संदर्भित करती है जिससे वस्तुएँ बनाई जाती हैं। यह मूर्त वस्तुओं की भौतिक संरचना पर जोर देता है, उनके निर्माण में प्रयुक्त सामग्री के बारे में विवरण देता है। उदाहरणों में "लकड़ी," "धातु," और "काँच" शामिल हैं।

Material Noun Examples in Hindi

  • चमड़े से बना जैकेट।
  • कंक्रीट से बनी ईमारत।
  • प्लास्टिक से बने खिलोने।
  • रुई से बने कपड़े।
  • शीशे से बनी खिड़कियां।
  • दूध से बनी मिठाइयाँ।
Note: पानी (water) को material noun के अंतर्गत नहीं रखा गया है, यह common noun के अन्दर आता है।

Abstract Noun in Hindi

Abstract noun को हिंदी में भाववाचक संज्ञा कहा जाता है, ऐसी वस्तुएं जिन्हें हम देख या छु नहीं सकते केवल महसूस कर सकते हैं। इस noun के अंतर्गत गुण, विचार, या भावना वाले शब्द आते हैं।

Abstract Noun Definition in Hindi

एक Abstract noun अमूर्त अवधारणाओं, भावनाओं या गुणों का प्रतिनिधित्व करती है। इनके उदाहरणों में "प्यार," "खुशी," और "स्वतंत्रता" इत्यादि शामिल हैं। ये संज्ञाएँ उन भावनाओं और विचारों को व्यक्त करती हैं जो भौतिक रूप से मूर्त नहीं हैं।

Note: अमूर्त का अर्थ है जिसे देखा या छुआ न जा सके।

उदाहरण:
  • प्रेम (love)
  • गुस्सा (anger)
  • ख़ुशी (happiness)
  • साहस (courage)
  • दोस्ती (friendship)
  • न्याय (justice)
  • आज़ादी (freedom)
  • इमानदारी (honesty)
  • धेर्य (patience)

Noun in Hindi: Modern Grammar

अब तक हमलोगों ने 5 प्रकार के noun देखें। परंपरागत व्याकरण में इन्ही प्रकारों के बारे में पढ़ा जाता है। लेकिन आधुनिक grammar के अनुसार noun केवल तीन प्रकार के होते हैं।

  1. Proper Noun
  2. Countable Noun
  3. Uncountable Noun
Proper Noun के बारे में हमलोग पहले ही पढ़ चुके हैं, इसलिए आर्टिकल के इस खंड में केवल countable और uncountable nouns के बारे में पढ़ेंगे।

noun in hindi: meaning, definition , types and examples
Noun in Hindi

Countable Noun in Hindi

Countable noun के अंतर्गत वैसे शब्द (वस्तु/पदार्थ) आते हैं, जिन्हें गिना जा सके। इस प्रकार के शब्द singular या plural form में हो सकते हैं, प्रायः ऐसे शब्दों के अंत में s/es को जोड़कर plural में बदल सकते हैं।

जैसे - dog, book, apple, coin, table, tables, books.

Tip 🥇: Countable Noun को नंबर से पहचाना जा सकता है, जैसे - 1 बोतल, 2 ग्लास, 3 प्लेट, 4 आदमी, 5 टीम, 6 देश, 7 शहर, 8 दिन इत्यादि।

Countable noun के अन्दर परंपरागत व्याकरण के दो भेदों को merge (विलीन) किया गया है -

  • Countable Proper Noun: ये लोगों, स्थानों या चीज़ों के विशिष्ट नाम हैं जिन्हें गिना जा सकता है। Countable Proper Noun आमतौर पर बड़े अक्षरों में लिखी जाती हैं। उदाहरण के लिए - Mohan, Ajay, Jaipur, Delhi, Mumbai.
ऊपर दिए गए examples के बारे में हम कह सकते हैं की "मोहन" 1 व्यक्ति का नाम है, या मेरे स्कूल में 5 मोहन पढ़ते हैं। उसी प्रकार मुंबई सिर्फ 1 शहर है।

  • Countable Common Nouns: ये लोगों, स्थानों, चीज़ों या विचारों के सामान्य नाम हैं जिन्हें व्यक्तिगत रूप से गिना जा सकता है। For example, dog, book, and friend.
इस उदाहरण में भी हमलोग कह सकते है की मेरे पास 4 किताबें है या 3 दोस्त हैं।

Uncountable Noun in Hindi

Uncountable noun के अंतर्गत वैसे शब्द (वस्तु/पदार्थ) आते हैं, जिन्हें नहीं गिना जा सकता है। इस प्रकार के शब्द singular या plural form में हो सकते हैं, सामान्यतः ऐसे शब्दों के अंत में "s/es" को जोड़कर इसे plural में नहीं बदला जाता है। [Ref: British Council: Learn English]

जैसे - ख़ुशी, स्नेह, प्रेम, जूस, दोस्ती, हवा, रेत।

Countable noun के अन्दर परंपरागत व्याकरण के दो भेदों को विलीन (merge) किया गया है -

  • Uncountable Material Nouns: इस noun के अंतर्गत कुछ material या concrete noun के वैसे शब्द जिन्हें गिना न जा सके उन्हें रखा गया है। जैसे - water, sand, and furniture.
इस context में , इस प्रकार के शब्द uncountable noun माने जाते हैं क्योंकि आप इन्हें "two waters" या "three furnitures" नहीं कह सकते।

  • Uncountable Abstract Nouns: इस प्रकार के noun में वैसे शब्द आते है जिन्हें देखा या सुना नहीं जा सकता, इस प्रकार के शब्द गुण, विचार, या भावना के हो सकते हैं। जैसे - प्रेम, दोस्ती, स्नेह, करुणा इत्यादि।
ऊपर के उदाहरण से स्पष्ट है की इन तत्वों को गिना नहीं जा सकता।

Collective Noun as Countable and Uncountable Noun

  • Collective noun as countable noun: कभी-कभी, हम किसी समूह, जैसे "टीम" के बारे में बात करते हैं, तो इसे पूरी टीम या टीम के कुछ सदस्यों को संदर्भित सकते हैं। उदाहरण के लिए, हम कह सकते हैं, "टीम के दो सदस्यों ने गोल किए।" (टीम के ख़ास लोगों के बारे में बात करते हुए) इस प्रकार से हम टीम को countable noun कह सकते है, क्योंकि टीम के सदस्यों को गिना जा सकता है। (दो सदस्य)
  • Collective noun as uncountable noun: अन्य स्थितियों में, जब हम "परिवार" जैसे समूह के बारे में बात करते हैं, तो हम इसे एक पूरे परिवार के रूप में देख सकते हैं। उदाहरण के लिए, हम कह सकते हैं, "परिवार छुट्टियों पर जा रहा है," और हमारा मतलब है कि पूरा परिवार एक साथ जा रहा है। इसमें हमें सदस्यों की संख्या नहीं पता है की परिवार में कितने लोग रहते है इस स्थिति में इसे uncountable noun माना जायेगा।
Examples:
  • Uncountable: Team
  • Countable: Two teams
  • Uncountable: Committee
  • Countable: Several committees
  • Uncountable: Staff
  • Countable: Staff members
  • Uncountable: Orchestra
  • Countable: Two orchestras
  • Uncountable: Flock
  • Countable: Two flocks

Noun in Hindi Mock Test

दिया गया शब्द किस संज्ञा से संबंधित है?

Score: 0 / 20

आपने अभी Noun (संज्ञा) के बारे में पढ़ा, Parts of Speech in Hindi और इनके अन्य भेदों के बारे में पढ़ें:-

Next Post Previous Post