Object Hindi meaning in English Grammar | Object किसे कहते हैं?

किसी भी वाक्य में Object वह होता है, जिसपर वाक्य में होने वाले कार्य का प्रभाव पड़ता हो और वाक्य का subject वह होता है जिसके द्वारा कार्य को किया जाता है। हिंदी में object को कर्म कहा जाता है लेकिन हमें इसे क्रिया से कंफ्यूज नहीं करना चाहिए। Object को पहचानने के लिए सबसे पहले यह देखिये की वाक्य में कार्य क्या हो रहा है? उदाहरण के लिए:

  1. Neha is eating green chili. ➔ नेहा हरी मिर्च खा रही है।
  2. Sandeep is eating jalebi. ➔ संदीप जलेबी खा रहा है।
  3. I am eating an apple. ➔ मैं सेब खा रहा हूँ।
ऊपर दिए गए उदाहरण में खाना एक क्रिया (कार्य) है और इस कार्य का प्रभाव क्रमशः हरी मिर्च, जलेबी और सेब पर पड़ रहा है इसलिए वाक्य में ये सब object कहलायेंगे।

Note: जरूरी नहीं हर वाक्य में Object हो, जैसे:

  • नेहा खा रही है। ➔ Neha is eating. (इस वाक्य में कोई भी object नही है केवल क्रिया का उल्लेख किया गया है।)
Object meaning in Hindi
Object in Hindi

Types of Object | Direct and Indirect Object 

Object दो प्रकार के होते हैं, Direct and Indirect Object. नीचे इन दोनों प्रकारों के बारे में बताया गया है।

Direct Object in Hindi

जब कार्य का प्रभाव किसी के ऊपर प्रत्यक्ष रूप से पड़ता है तो हम उसे direct object कहते हैं। जैसे: रमेश ने मेरे दोस्त को पीटा। इस वाक्य में मेरा दोस्त direct object है क्योंकि रमेश के पीटने का प्रभाव सीधा उसके ऊपर पड़ा है।


Examples of Direct Object

Direct object किसी वाक्य में "क्या" या "किसे" का उत्तर होता है। जैसे रमेश ने किसे पीटा? संदीप ने क्या खाया? इत्यादि।

  • He kicked the ball.
    • उसने बॉल को किक किया।
  • They watched the movie.
    • उन्होंने फिल्म देखी।
  • She read the book.
    • उसने किताब पढ़ी।
  • He wrote a letter.
    • उसने पत्र लिखा।
  • She is cooking rice.
    • वह चावल पका रही है।
  • He is washing the dishes.
    • वह बर्तन धो रहा है।
  • I bought a shirt.
    • मैंने एक शर्ट ख़रीदा।
  • He cleaned the room.
    • उसने कमरा साफ़ किया।
  • She drank the water.
    • उने पानी पीया।

Indirect Object in Hindi

Indirect object वाले वाक्यों में दो object प्रयुक्त होते हैं, जिसमे एक object के ऊपर क्रिया का सीधा प्रभाव होता है और दूसरा object इस कार्य का कारण होता है। जैसे: मैंने अपने दोस्त के लिए रमेश को पीटा। इस वाक्य में मेरा दोस्त indirect object है क्योंकि रमेश के पिटने का कारण वही है।

Examples of Indirect Object in Hindi

Indirect object किसी वाक्य में "किसे या किसके लिए" का उत्तर होता है। जैसे: मैंने किसे पीटा? या किसके लिए पीटा?

  • She gave me a chocolate.
    • उसने मुझे चोकलेट दिया।
  • They made us tea.
    • उसने हमारे लिए चाय बनायीं।
  • She told him a story.
    • उसने उसे एक कहानी सुनाई।
  • He bought her a rose.
    • मैंने उसके लिए एक गुलाब ख़रीदा।
  • He wrote her a letter.
    • उसने उसे एक पत्र लिखा।
  • He served her some food.
    • उसने उसके लिए खाना परोसा।

समापन

इस लेख में हमलोगों ने सीखा की किसी भी वाक्य में object (कर्म ) क्या है और इसे कैसे पहचाना जा सकता है। कुछ लोग सोचते हैं की object केवल noun ही हो सकता है लेकिन ऐसा नही है, इस लेख में indirect object के उदाह्रानो में हमलोगों ने देखा की pronoun भी object की तरह प्रयोग किये जाते हैं।
Next Post Previous Post
1 Comments
  • Sapna Kumari
    Sapna Kumari 8 अप्रैल 2024 को 3:55 pm बजे

    Saara confusion khatam ho Gaya Aaj, thank you sir

Add Comment
comment url