Pronoun in Hindi - Meaning, Definition, Kinds and Examples

"Pronoun" को हिंदी में "सर्वनाम" कहा जाता है। हिंदी में सर्वनाम (Pronoun in Hindi) ऐसे शब्द होते हैं जो किसी संज्ञा (noun) के बदले में प्रयोग किये जाते हैं। कोई भी शब्द सर्वनाम (Pronoun) हो सकता है, शर्त यह है की इसका प्रयोग किसी noun के बदले में किया गया हो। Noun क्या है? English Grammar में किसी भी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, जीव या भाव के नाम को noun कहा जाता है।

बहुत बार ऐसा होता है की एक वाक्य को हम दो या तीन हिस्सों में बोलते हैं, जैसे:-

  • मनोज अच्छा लड़का है, मनोज तेज है, मनोज किसी से झगड़ा नहीं करता है।
    • Manoj is a good boy, Manoj is intelligent, Manoj does not quarrel with anyone.
ऊपर दिए गए उदाहरण में आपने देखा की मनोज शब्द का प्रयोग हिंदी और अंग्रेजी वाक्यों में तीन-तीन बार किया गया है। हम अपने दैनिक जीवन में इस प्रकार से बात नहीं करते हैं। ऊपर दिए गए वाक्य को इस प्रकार से लिखा जाना चाहिए।
  • मनोज अच्छा लड़का है, वह तेज है और वह किसी से झगड़ा नहीं करता है।
    • Manoj is a good boy, he is intelligent and he does not quarrel with anyone.
ऊपर के उदाहरण में मनोज (Manoj) को वह (He) से बदल दिया, जो की अब बोलने और लिखने में सही प्रतीत होता है। "He" का अर्थ होता है "वह", लेकिन इस वाक्य के सन्दर्भ में वह (he) का अर्थ है मनोज

अतः हम कह सकते हैं की "he (pronoun)" का प्रयोग "Manoj (noun)" के बदले में किया गया है। इसी तरह से जितने भी शब्द है जो किसी noun के बदले में प्रयोग किये जाते हो उसे pronoun कहते हैं।

Pronoun in Hindi - Meaning, Definition, Kinds and Examples
Pronoun in Hindi

सर्वनाम की परिभाषा (Definition of Pronoun in Hindi)

सर्वनाम (Pronoun) उन शब्दों को कहा जाता है जो किसी संज्ञा (noun) के बदले प्रयोग किये जाते हैं। यह वाक्यों में समान शब्दों के बार-बार दोहराव को रोकता है और वाक्यों को सरल बनाता है। सर्वनाम (Pronoun) भाषा के प्रवाह और दक्षता को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे बोलने और लिखने के दौरान जानकारी को अधिक आसानी से साझा किया जा सकता है।

उदाहरण के लिए, यह कहने के बजाय कि "Neha is a teacher, Neha likes to help her students." आप कह सकते हैं "Neha is a teacher, she likes to help her students."

Pronoun के कुछ उदाहरण हैं:- he, she, it, they, we, you, me, us इत्यादि।

Pronoun Sentences in Hindi

सर्वनाम (Pronoun) के प्रत्येक भेदों से संबंधित एक-एक वाक्य का Hindi to English Translation नीचे दिया गया है:-
  • वह सब्जी लेने बाज़ार गयी है।
    • She went to the market to buy vegetables.
  • यह किताब तुम्हारी है।
    • This book is yours.
  • ये जूते तुम्हारे लिए हैं।
    • These shoes are for you.
  • प्याज काटने के दौरान उसने खुद को काट लिया।
    • He cut himself while chopping onions.
  • जिस व्यक्ति ने फ़ोन किया था उसने तुम्हारे लिए एक सन्देश छोड़ा है।
    • The person who called left a message for you.
  • प्रत्येक विद्यार्थी को अपना नाश्ता लाना चाहिए।
    • Each student should bring their own tiffin.
  • मैं इसे खुद करूँगा।
    • I will do it myself.
  • किसी ने दरवाजे पर अपना छाता छोड़ दिया है।
    • Someone left their umbrella at the door.
  • वे लोग मुश्किल समय में एक दुसरे की मदद करते हैं।
    • They always help each other during tough times.
  • पिछली रात तुम कौन से रेस्तरां में गए थे?
    • Which restaurant did you go to last night?
उपरोक्त उदाहरणों को देखकर आपको लग सकता है की ज्यादातर शब्दों का प्रयोग किसी noun के बदले ना होकर, सामान्य रूप से किया गया है। ऐसा नहीं है, इन्हे हमलोग आगे के खंड में समझेंगे।

सर्वनाम के भेद (Kinds of Pronoun in Hindi)

परंपरागत व्याकरण में Pronoun के 10 भेद माने जाते हैं। छात्रों के नजरिये से यह विषय काफी कठिन लग सकता है, लेकिन वास्तव में यह आसान है। आपको कुछ भी याद करने के जरुरत नहीं हैं, केवल समझ लेना है। अभी तक आप सर्वनाम की मूल अवधारणा समझ चुके होंगे। आगे भी हम इसी अवधारणा (concept) के अनुसार चीज़ों को समझेंगे।

Kinds of Pronoun:-
आइये अब प्रत्येक को विस्तार से समझते हैं।
personal pronoun in hindi
Personal Pronoun in Hindi

Personal Pronoun in Hindi

Personal Pronoun Meaning and Definition:-

"Personal" का अर्थ होता है - व्यक्तिगत। व्यक्तिगत माने जो किसी व्यक्ति से संबंधित हो जैसे, लोगों के नाम हो गए। अगर आपका नाम "मनोज" है और कोई "प्रदीप" को भला-बुरा कह रहा हो तो हो सकता है की आपको बुरा न लगे, लेकिन कोई मनोज को भला-बुरा कहे तो आप इसे "personally" ले लेंगे क्योंकि आप ही मनोज है। अब समझने का प्रयास करें की "personal" क्या होता है?

"Personal pronoun" का प्रयोग हम किसी व्यक्ति के नाम के बदले करते हैं। यह एक खास नाम होता है जिनसे किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान या जीव की पहचान (identity) जुड़ी होती है। इस सर्वनाम (Personal Pronoun) के प्रयोग से हमें नाम को बार-बार दोहराना नहीं पड़ता है। इनके उदाहरण हैं - I, we, you, he, she, they etc.

उदाहरण (Examples of Personal Pronoun)

  • My name is Rohit, I like to eat chapati.
    • मेरा नाम रोहित है, मुझे चपाती खाना पसंद है।
  • Your name is Neha, you are my friend.
    • तुम्हारा नाम नेहा है, तुम मेरे दोस्त हो।
  • Dhoni is a player, he plays cricket.
    • धोनी एक खिलाडी है, वह क्रिकेट खेलता है।
  • Anjali is an dancer, she loves to dance.
    • अंजलि एक डांसर है, उसे डांस करना पसंद है।
दिए गए उदाहरण में "I, you, he, she" Personal Pronoun के उदाहरण हैं।

Possessive Pronoun in Hindi

Possessive Pronoun Meaning and Definition:-

"Possessive" का अर्थ होता हैं - अधिकार या स्वामित्व। जैसे पिता की जमीन पर पुत्र/पुत्री का अधिकार होता है या आपने कोई सामान अपने पैसे से ख़रीदा तो उसपर आपका अधिकार है।

"Possessive Pronoun" उन शब्दों को कहा जाता है जिनका प्रयोग अधिकार या स्वामित्व बताने के लिए वाक्यों में किया गया हो। इसका प्रयोग भी किसी व्यक्ति या वस्तु के नाम के बदले ही किया जाता हैं। जैसे:- his, her, its, our, your, their etc.

Examples of Possessive Pronoun

  • This book is mine.
    • यह किताब मेरी है।
  • That is your bag.
    • वो तुम्हारा बैग है।
  • The world is mine.
    • दुनिया मेरी है।
  • Is this his pencil?
    • क्या यह उसका पेंसिल है।
  • Her house is painted blue.
    • उसका घर नीले रंग से रंगा है।
ऊपर दिए गए उदाहरणों में bold किए गए शब्द pronoun हैं और वे शब्द संज्ञा के बदले प्रयोग किए गए हैं। जैसे मेरा नाम अजय है और मैं कहता हूं, This book is mine तो यहां mine का अर्थ है अजय। इसी प्रकार, That is your bag में your का अर्थ है कोई व्यक्ति जो की एक noun है।

Demonstrative Pronoun in Hindi

Demonstrative Pronoun Meaning and Definition:-

"Demonstrative" शब्द "demonstrate" से बना है, जिसका अर्थ है - प्रदर्शन करना या दिखाना। जैसे दुकानदार ग्राहक को सामान दिखाता है, बेचने के लिए।

जिन शब्दों का प्रयोग किसी व्यक्ति या वस्तु को दिखाने के लिए किया जाता हो, उन शब्दों को "demonstrative pronoun" कहा जाता है। जैसे:- this, that, these, those etc.

Examples of Demonstrative Pronoun

  • This mango is sweet.
    • यह आम मीठा है।
  • That movie was amazing.
    • वो फिल्म शानदार है।
  • These are my shoes.
    • ये मेरे जूते हैं।
  • Those are my favorite flowers.
    • वो सब मेरे पसंदीदा रंग हैं।
  • Give me this pen.
    • मुझे यह कलम दो।
उपर दिए गए वाक्यों में this, that, these, those किसी न किसी चीज की ओर इशारा कर रहे है। जैसे, This mango is sweet में this का अर्थ है आम। अगर मैं आपके सामने आम रखकर कहूं, This is sweet तो इसका अर्थ भी This mango is sweet के बराबर होगा लेकिन लिखने के दौरान हमे noun और pronoun को एक साथ लिखना पड़ता है ताकि इसका अर्थ स्पष्ट रहे।

reflexive pronoun in hindi
Reflexive Pronoun in Hindi

Reflexive Pronoun in Hindi

Reflexive Pronoun Meaning and Definition:-

"Reflexive" का अर्थ है "reflect", हिंदी में इसे "परावर्तन या प्रतिबिंब" कह सकते हैं। जैसे आप mirror (दर्पण) के सामने खड़े होते है तो आपका ही प्रतिबिंब दिखाई देता है, आप दर्पण की और इशारा करेंगे तो दर्पण का प्रतिबिंब आपकी और इशारा करेगा। यानी, आप या कर्ता के द्वारा जो भी कार्य किया जायेगा उसका प्रभाव उसी (कर्ता) के ऊपर ही पड़ेगा। इस प्रकार से आपका प्रतिबिंब और आप एक ही हैं।

जब किसी वाक्य में "subject" और "object" एक ही हो तो "object" वाले शब्द के अंत में "-self (singular) या -selves (plural)" को जोड़ा जाता है। इस प्रकार से बने शब्दों को reflexive pronoun कहते हैं। जैसे: myself, yourself, himself, herself, itself, ourselves, yourselves, themselves etc.

Examples of Reflexive Pronoun

  • I hurt myself while playing.
    • मैंने खेलने के दौरान खुद को चोट पहुंचा लिया।
  • She enjoyed herself at the party.
    • उन्होंने खुद को पार्टी में एन्जॉय किया।
  • We taught ourselves how to swim.
    • मैंने खुद को तैरना सीखाया।
  • You have to believe in yourself.
    • तुम्हे खुद पर भरोसा रखना होगा।
  • She looked at herself in the mirror.
    • उसने आपने आप को आईने में देखा।

Emphatic Pronoun in Hindi

Emphatic Pronoun Meaning and Definition:-

"Emphatic Pronoun" उन शब्दों को कहते हैं जिसमे कार्य होने से ज्यादा इस बात पर जोर दिया जाता है की कार्य किसके द्वारा किया गया। इसमें भी "-self या -selves" का प्रयोग किया जाता हैं। लेकिन reflexive pronoun और emphatic pronoun में अंतर हैं। Emphatic pronoun का प्रयोग ऐसे वाक्यों में किया जाता हैं जहाँ कर्ता के बारे में जोर देकर बात हो रही हो।
  • Example: I will do it myself. (मैं यह खुद करूँगा।)
    • ऊपर दिए गए वाक्य में कर्ता यह जोर देकर बोलना चाहता है कि कोई काम है जो वह खुद करेगा, उसके अलावा इसे कोई नहीं करेगा।
वहीँ अगर reflexive pronoun की बात करें तो उसमे subject और object एक ही होते हैं। इसे नीचे दिए गए उदाहरण से समझिये।
  • अब, व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में बात करने वाले किसी व्यक्ति पर विचार करें। वह कह सकता हैं, "मैंने खुद को धोया (I washed myself)" इस बात पर जोर देते हुए कि व्यक्ति ने अपनी सफाई का ख्याल रखा।

Difference Between Reflexive Pronoun And Emphatic Pronoun in Hindi

  • Reflexive Pronoun: Reflective pronoun उसे कहते है जब कर्ता (subject) अपने आप से कुछ करते हैं। यदि आप अपने आप को धोते हैं, तो यह कहने जैसा है, "मैंने मुझे धोया।" और कार्य का प्रभाव आपके ऊपर ही पड़ रहा है या "reflect" हो रहा है।
    • उदाहरण: उसने खुद को धोया। (इसका मतलब है कि उसने अपना शरीर खुद धोया, और किये गए कार्य का प्रभाव कर्ता के ऊपर ही पड़ा।)
  • Emphatic Pronoun: Emphatic pronoun उसे कहते है जब आप कहना चाहते हैं कि आपने कुछ किया है और वास्तव में उस पर जोर देना चाहते हैं। यह कहने जैसा है, "मैंने यह किया, और मुझे इस पर गर्व है!" इस प्रकार के वाक्यों में आप काम होने के बजाय, काम किसने किया, इस बात पर ज्यादा जोर (emphasis) देते हैं।
    • उदाहरण: मैं इसे स्वयं करूँगा। (इसका मतलब है कि आप कार्य खुद करना चाहते हैं, और इसके लिए दृढ़ (emphatic) हैं।)

Examples of Emphatic Pronoun

  • I myself prepared the meal.
    • मैंने खाना खुद से बनाया।
  • She herself solved the puzzle.
    • उसने पज्ज़ल खुद से सोल्व किया।
  • He himself called to apologize.
    • उसने माफ़ी मांगने के लिए खुद से फोन किया।
  • We ourselves cleaned the house.
    • हमने घर खुद से साफ़ किया।
  • They themselves repaired the house.
    • उनलोगों ने घर की मरम्मत खुद से की।

Relative Pronoun in Hindi

Relative Pronoun Meaning and Definition:-

Relative शब्द बना है relation से जिसका अर्थ होता है - संबंध। लेकिन Pronoun के विषय में संबंध का तात्पर्य पारिवारिक संबंधो से नहीं है, यह वाक्य का एक भाग का दुसरे भाग से संबंधित होने के बारे में है। जैसे:

  • "मेरा कंप्यूटर, जो बहुत फ़ास्ट है, इसमें 16 GB रेम है।"
ऊपर दिए गए वाक्य में पहले कंप्यूटर को संदर्भित (introduce) किया गया है, फिर "जो" शब्द के बाद इसके बारे में वर्णन किया गया है। इस प्रकार "जो" शब्द कंप्यूटर और वाक्य के अन्य हिस्सों को आपस में संबंधित (relate) करता है, ऐसे शब्दों को relative pronoun कहा जाता है। इनके उदाहरण है:- who, whom, whose, which, that इत्यादि। अब निचे दिए गए प्रश्न को ध्यान से पढ़िए।

  • फिल्म का नाम बताओ?
    • प्रश्न: जिसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ एक साथ दिखेंगे?
    • उत्तर: बड़े मियाँ छोटे मियाँ में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ एक साथ दिखेंगे।
बड़े मियाँ छोटे मियाँ क्या है? फिल्म का नाम है और नाम को ही noun कहते हैं। प्रश्न में फिल्म के नाम के बदले कौन से शब्द का प्रयोग हुआ है? "जिसमें।" हमलोग जानते हैं कि noun के बदले में प्रयोग किये जाने वाले शब्द pronoun कहलाते है। अब नीचे दिए गए वाक्य को देखिये।

  • बड़े मियाँ छोटे मियाँ, जिसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ एक साथ दिखेंगे।
इस वाक्य में "जिसमे" का अर्थ है, "बड़े मियाँ छोटे मियाँ" में।

Examples of Relative Pronoun

  • The girl who won the race is my sister.
    • वह लड़की जिसने रेस जीती, मेरी बहन है।
  • The book that I am reading is interesting.
    • किताब जो मैं पढ़ रहा हूँ, इंट्रेस्टिंग है।
  • I know a person whose name is Rahul.
    • मैं एक आदमी को जानता हूँ जिसका नाम राहुल है।
  • She has a friend who lives in Mumbai.
    • उसकी एक दोस्त है, जो मुंबई में रहती है।
  • The car which is parked outside is mine.
    • कार जो बहार खड़ी है, मेरी है।

Distributive Pronoun in Hindi

Distributive Pronoun Meaning and Definition:-

Distributive शब्द Distribute से बना है, जिसका अर्थ है - बाँटना। अब इसके अवधारणा (concept) को समझिये की क्या बाटने की बात हो रही है?

मान लीजिये की आप ABC.ltd कंपनी में सीनियर स्तर पर काम करते हैं। आपको एक प्रोजेक्ट जल्द से जल्द पूरा करना है लेकिन आपके पास समय कम है। आपके नीचे 3 कर्मचारी काम करते हैं। उनके नाम हैं पूजा, नेहा, और अंजलि। आप चाहते है की वे सभी 2 घंटे पहले ऑफिस आये। आप इसे इस प्रकार से कह सकते है।
  • पूजा को कल ऑफिस 2 घंटे पहले आना होगा।
  • नेहा को कल ऑफिस 2 घंटे पहले आना होगा।
  • अंजलि को कल ऑफिस 2 घंटे पहले आना होगा।
या फिर, आप ऐसा कह सकते हैं:-
  • सब लोगों को कल ऑफिस 2 घंटे पहले आना होगा।
ऐसी स्थिति में दूसरा वाक्य सबसे उपुक्त रहेगा, क्योंकि एक वाक्य से सभी को समान सन्देश मिल रहा है। वाक्य में बोल्ड किये गए शब्द को समझिये, यह किसे संबोधित कर रहा है? पूजा,नेहा और अंजलि को जो व्यक्तियों के नाम है इसे हम proper noun कहेंगे, और noun के बदले "सब लोग (pronoun)" का प्रयोग हुआ है। इस प्रकार से "सब लोग" कहने से कार्य की जिम्मेवारी सभी के ऊपर बाँट जाती है या distribute हो जाती है।

Examples of Distributive Pronoun

  • Each student have to complete their homework.
    • प्रत्येक विद्यार्थी को अपना होमवर्क पूरा करना होगा।
  • Every child loves to play.
    • हर बच्चे को खेलना पसंद है।
  • Either option is fine with me.
    • दोनों में से कोई भी एक विकल्प मेरे लिए ठीक है।
  • Neither of them spoke in the meeting.
    • उनलोगों में से किसी ने भी मीटिंग में नहीं कहा।
  • Both books are interesting.
    • दोनों किताबें इंट्रेस्टिंग हैं।
indefinite pronoun in hindi
Indefinite Pronoun in Hindi

Indefinite Pronoun in Hindi

Indefinite Pronoun Meaning and Definition:-

Indefinite Pronoun वह सर्वनाम है जो किसी विशिष्ट व्यक्ति, वस्तु या मात्रा का बोध नहीं कराता। इसके बजाय, यह सामान्य अर्थ में व्यक्तियों या मात्राओं को संदर्भित करता है। Indefinite pronoun का प्रयोग सामान्यतः तब किया जाता है जब लोगों या चीजों की सटीक पहचान या मात्रा का पता नहीं होता है या अप्रासंगिक होता है।

अप्रासंगिक कहने का तात्पर्य यह है की किसी वाक्य में संख्या या मात्रा बताना न तो अनिवार्य है और न ही उपुक्त। जैसे "Ratatouille (एक फिल्म का नाम- राटाटुई)" में Auguste Gusteau (एक शेफ का नाम - अगस्ते गुस्तोव) कहते हैं, "Anyone can cook!" इस वाक्य में "anyone" एक pronoun है, यहाँ पर "anyone" किसी भी व्यकित या प्राणी को संदर्भित कर सकता है। (फिल्म की पृष्ठभूमि भी इसी के ऊपर है)

क्या आप ऐसा बोल सकते हैं की "five person can cook!" नहीं। क्योंकि दुनिया में बहुत सारे लोग सीखकर खाना पका सकते हैं। इस पृष्ठभूमि (context) में यहाँ पर किसी मात्रा या संख्या को बताना अप्रसांगिक होगा।

इसी प्रकार यदि ऐसा कहा जाये की "Someone stole my phone! (किसी ने मेरा फ़ोन चुरा लिया!)" इस स्थिति में आपको नहीं पता की आपका फ़ोन किसने चुराया, इसलिए आप "someone" का प्रयोग करेंगे।

तो दो स्थितियां है:-
  1. पहला: अप्रसांगिक होना।
  2. दूसरा: अज्ञात होना।
आइये अब देखते है की इस प्रकार के सर्वनाम में कौन-कौन से शब्द आ सकते हैं।
  • Singular Indefinite Pronouns:
    • Anyone (कोई भी)
    • Someone (किसी ने)
    • Nobody (किसी ने नहीं)
    • Everybody (हर कोई)
    • Anything (कुछ भी)
    • Something (कुछ)
    • Nothing (कुछ भी नहीं)
    • Everything (सब कुछ)
  • Plural Indefinite Pronouns:
    • Some (कुछ)
    • Many (कई)
    • Few (कुछ)
    • Several (बहुत) -संख्या के लिए
    • Both (दोनों)
    • Others (दुसरा/अन्य)
  • Singular or Plural Indefinite Pronouns:
    • All (सभी)
    • None (कोई सा भी नहीं)
    • Any ( कोई)
    • Some (कुछ)
    • Most (लगभग सभी)
    • More (और अधिक)
ऊपर दिए गए सभी शब्द Indefinite pronoun के उदाहरण हैं।

Examples of Indefinite Pronoun

  • Someone left their umbrella here.
    • किसी ने अपना छाता यहाँ छोड़ दिया है।
  • Everybody enjoyed the movie.
    • हर किसी ने फिल्म को एन्जॉय किया।
  • Anyone can cook.
    • कोई भी खाना पका सकता है।
  • No one knows the answer.
    • किसी को उत्तर नहीं पता।
  • Many people has already arrived.
    • कई लोग पहले ही पहुँच चुके हैं।

Reciprocal Pronoun in Hindi

Reciprocal Pronoun Meaning and Definition:-

जिन वाक्यों में किये गए कार्य का प्रभाव दो या दो से अधिक कर्ता (subjects) के ऊपर सामान रूप से पड़ता हो उन वाक्यों में प्रयोग किये जाने वाले pronoun शब्द को reciprocal pronoun कहा जाता है। यह दो प्रकार के होते हैं:-
  1. Each other. (जब कर्ता की संख्या 2 हो।)
  2. One another. (जब कर्ता की संख्या 2 से अधिक हो।)
जब आप किसी को गले लगाते हैं तो सामने वाला व्यक्ति भी आपको गले लगा रहा होता है, गले लगाने का कार्य दोनों कर्ता के द्वारा किया जाता है। इसी प्रकार जब आप किसी से हाथ मिलाते हैं तो दूसरा व्यक्ति भी आपसे हाथ मिला रहा होता है। इसमें दोनों का योगदान है। इसे ही reciprocal pronoun कहा जाता है। यह कहावत तो आपने सुनी होगी - एक हाथ दे, दूसरा हाथ ले। Reciprocal pronoun का भी यही अर्थ होता है।

Examples of Reciprocal Pronoun

  • They always help each other.
    • वे हमेशा एक दुसरे की मदद करते हैं।
  • We often visit one another.
    • हमलोग प्रायः एक दुसरे से मिलते हैं।
  • The two friends understand each other well.
    • दोनों दोस्त एक दुसरे को अच्छे से समझते हैं।
  • Brothers always share with one another.
    • भाई हमेशा एक दुसरे के साथ साझा करते हैं।
  • The team members support each other.
    • दल के सदस्य एक दुसरे का सपोर्ट करते हैं।

Interrogative Pronoun in Hindi

Interrogative Pronoun Meaning and Definition:-

जैसा की नाम से ही स्पष्ट है, interrogative pronoun में प्रश्नवाचक शब्द प्रयुक्त रहते हैं। सभी प्रश्न वाले शब्द interrogative pronoun नहीं कहलाते हैं। यह उसके उत्तर पर निर्भर करता है।

Interrogative sentence में प्रयोग हुए question word का उत्तर कोई noun शब्द हो तो उस प्रश्नवाचक शब्द को interrogative pronoun कहा जाता है।

मान लीजिये, मनोज दरवाजा खटखटाता है और नेहा घर के अन्दर है। नेहा पूछती है, "दरवाजा कौन खटखटा रहा है?" अब यहाँ पर "कौन" का उत्तर क्या है? मनोज।

इस उदाहरण में "कौन" शब्द interrogative pronoun है, जो जवाब में proper noun (मनोज) से बदल दिया जाएगा और noun के बदले प्रयोग किए जाने वाले शब्दों को ही pronoun कहा जाता है।

Example:
  • Q: दरवाजा कौन खटखटा रहा है? (Who is knocking at the door?)
  • Ans: दरवाजा मनोज खटखटा रहा है। (Manoj is knocking at the door.)

Examples of Interrogative Pronoun

  • Who is coming to the party?
    • पार्टी में कौन आ रहा है?
  • What is your favorite color?
    • तुम्हारा पसंदीदा रंग कौन सा है?
  • Which book do you want to read?
    • तुम कौन सी किताब पढना चाहते हो?
  • Whose bag is this?
    • यह किसकी बैग है?
  • Where is Delhi located?
    • दिल्ली कहाँ पर स्थित है?

Pronoun Chart | All Pronoun Words List With Hindi Meaning

Kinds of Pronoun List of Pronoun Words
Personal Pronoun I(मैं), you(तुम), he(वह), she(वह), it(यह), we(हमलोग), they(वे लोग)
Possessive Pronoun mine(मेरा), yours(तुम्हारा), his(उसका), hers(उसकी), its(इसका), ours(हमारा), theirs(उनका)
Demonstrative Pronoun this(यह), that(वह), these(ये), those(वे)
Reflexive Pronoun myself(खुद), yourself(तुम्हें/आपको), himself(उसे), herself(उसे), itself(इसे), ourselves(हमें), yourselves(तुम्हें/आपको), themselves(उन्हें)
Emphatic Pronoun myself(खुद), yourself(तुम्हें/आपको), himself(उसे), herself(उसे), itself(इसे), ourselves(हमें), yourselves(तुम्हें/आपको), themselves(उन्हें)
Relative Pronoun who(जो), whom(जिसे), whose(जिसका), which(जो), that(जो)
Distributive Pronoun each(प्रत्येक), either(कोई भी एक), neither(न कोई), every(प्रत्येक), both(दोनों)
Indefinite Pronoun all(सभी), another(एक और), any(कोई भी), anybody(कोई), anyone(कोई), anything(कुछ भी), both(दोनों), each(प्रत्येक), either(कोई भी एक), everybody(हर कोई), everyone(हर कोई), everything(सब कुछ), few(कुछ), many(बहुत), neither(न कोई), nobody(कोई नहीं), none(कोई नहीं), no one(कोई नहीं), nothing(कुछ नहीं), one(एक), other(अन्य), several(कई), some(कुछ), somebody(कोई), someone(कोई), something(कुछ), such(ऐसा/ऐसी)
Reciprocal Pronoun each other(एक दूसरे), one another(एक दूसरे)
Interrogative Pronoun who(कौन), whom(किसे), whose(किसका), which(कौन), what(क्या)

समापन

इस लेख में आपने सर्वनाम (Pronoun in Hindi) के बारे में सीखा। Pronoun के विभिन्न प्रकारों को समझना बहुत जरूरी है। Pronoun वह शब्द होते हैं जो व्यक्तियों, वस्तुओं, या स्थानों को दर्शाने और समझाने में मदद करते हैं। इनमें कुछ ऐसे होते हैं जो किसी विशिष्ट व्यक्ति या वस्तु को दिखाने के लिए होते हैं, जबकि कुछ ऐसे होते हैं जो सवाल पूछने या संबंध बताने में मदद करते हैं।

Pronoun का उपयोग करके हम स्पष्ट और सही वाक्य बना सकते हैं। इससे हम अपनी भाषा कौशल में सुधार कर सकते हैं और दूसरों के साथ अच्छे से संवाद कर सकते हैं।

आपने अभी Pronoun के बारे में पढ़ा, Parts of Speech in Hindi और इनके अन्य भेदों के बारे में पढ़ें:-

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url