Was Were Sentences in Hindi

"Was" और "Were" का प्रयोग भूतकाल के वाक्यों में किया जाता है। हिंदी में इसका अर्थ 'था/थी (was)' और 'थे (were)' होता है। इस आर्टिकल में केवल was were sentences in Hindi to English दिया गया है। जो की अभ्यास के उद्देश्य से है। 

यदि आप was/were के concepts को सीख चुके हैं तो ही इस लेख को पढ़ें अन्यथा आप पहले was और were का प्रयोग के बारे में विस्तार से सीख लें।

was were sentences in hindi to english example
Was Were Sentences in Hindi

कर्ता के साथ was और were का प्रयोग

Was का प्रयोग I/We/He/She/it या किसी के नाम के साथ होता है, साथ ही "was" का प्रयोग करते समय यह ध्यान रखें की subject, Singular होना चाहिए। हिन्दी वाक्यों में "was और were" का पहचान करना बहुत आसान है। इसमें आपको वाक्य के अंत में प्रयोग हुए शब्द को देखना है। अंत में 'था' हो तो was का प्रयोग करना है, अगर 'थे' हो तो were का प्रयोग करना है। नीचे दी गयी तालिका को देखें। 

Person Singular Plural
1st Person I was We were
2nd Person You were You were
3rd Person He/She/It/Name was They/The teachers were

Was Were Sentences in Hindi Examples

was और were का प्रयोग भूतकाल के वाक्यों के लिए किया जाता है। इसका ज्यादातर प्रयोग हमें Past Continuous Tense में देखने को मिलता है। 

Tense में हम क्रियाओं के विभिन्न रूपों का अध्ययन करते है। लेकिन बहुत सारे वाक्य ऐसे होते है जिनमे कोई क्रिया (verb) नहीं होता है। जैसे - मैं एक डॉक्टर था। इस वाक्य में कोई क्रिया नहीं है, इसलिए यह किसी भी tense के अंतर्गत नहीं आएगा हांलाकि हम इसे भूतकाल कह सकते हैं। 

ऐसे वाक्यों में हम was और were का प्रयोग अंत में प्रयोग हुए शब्दों के अनुसार कर सकते हैं। जैसे-

उदाहरण
  1. मैं तैयार था। ➔ I was ready.
  2. तुम भूखे थे। ➔ You were hungry.
  3. मैं बच्चा था। ➔ I was a child.
  4. वे लोग चालाक थे। ➔ They were clever.
  5. वह दुखी था। ➔ He was sad.
Past Tense के अन्दर आने वाले वाक्यों में, Past Continuous Tense के अलावा किसी के भी साथ "was, were" का प्रयोग नहीं होता है। जैसे - मैं खा चूका था। इस वाक्य में 'था' का प्रयोग हुआ है लेकिन इसके अंग्रेजी अनुवाद में "was", "were" का प्रयोग नहीं होगा। जैसे-

उदाहरण
  1. मैं खा चूका था। ➔ I had eaten.
  2. वह खेल चूका था। ➔ He had played.
  3. वे लोग जा चुके थे। ➔ The had gone.
ऊपर जो आपने उदाहरण देखा वह Past Perfect Tense के उदाहरण थे। आइये अब हम was, were के सामान्य वाक्यों के उदाहरण देखते हैं। 

Affirmative Was Were Sentences in Hindi Examples

Affirmative वाक्यों में वाक्य को सामान्य रूप से कहा जाता हैं इसमें कोई नकरात्मक या प्रश्नवाचक शब्द नहीं होते हैं। अंग्रेजी वाक्य की बनावट में पहले कर्ता, फिर was were और इसके बाद अन्य शब्दों को रखा जाता है।

उदाहरण
  • मैं कल खुश था। 
    • I was happy yesterday.
  • वह कल घर पर थी। 
    • She was at home in the morning.
  • हमलोग स्कूल में दोस्त थे। 
    • We were friends in school.
  • बिल्ली छत पर थी। 
    • The cat was on the roof.
  • वह अपने खिलोने से खेल रहा था। 
    • He was playing with his toys.
  • वे लोग पार्क में थे। 
    • They were in the park.
  • धुप वाला दिन था। 
    • It was a sunny day.
  • फुल सुंदर थे। 
    • The flowers were beautiful.
  • कल रात मैं नींद में था। 
    • I was sleepy last night.
  • उसने लाल ड्रेस पहनी थी। 
    • She was wearing a red dress.
  • हमलोग कार में थे। 
    • We were in the car.
  • वह किताब पढ़ रहा था। 
    • He was reading a book.
  • वे लोग साथ में हँस रहे थे। 
    • They were laughing together.
  • खाना मजेदार था। 
    • It was a delicious meal.
  • कुत्ता जोर-जोर से भौंक रहा था। 
    • The dog was barking loudly.
  • मैं बगीचे में था। 
    • I was in the garden.
  • वह गाना गा रही थी। 
    • She was singing a song.
  • हमलोग बस में थे। 
    • We were on the bus.
  • बड़ा सरप्राइज था। 
    • It was a big surprise.
  • वे लोग तुम्हे देखकर खुश थे। 
    • They were happy to see you.

Negative Was Were Sentences In Hindi

Negative वाक्य में नकरात्मक शब्द (not) का प्रयोग किया जाता है। इसे लिखने के दो तरीके हैं। एक तरीका है apostrophe से संकुचन बनानाजिसमे not और was/were को मिलाकर लिखा जाता है। जैसे-
  • was + not = wasn't
  • were + not = weren't
दुसरे तरीके में हमलोग was/were और not को अलग-अलग लिखेंगे। 

उदाहरण
  • मैं कल दुखी नहीं था। 
    • I was not sad yesterday.
  • वह सुबह में अनुपस्थित नहीं थी। 
    • She was not absent in the morning.
  • हमलोग स्कूल में दुश्मन नहीं थे। 
    • We were not enemies in school.
  • बिल्ली बेड के नीचे नहीं थी। 
    • The cat was not under the bed.
  • वह नहीं रो रहा था। 
    • He was not crying.
  • वे लोग मॉल में नहीं थे। 
    • They were not at the mall.
  • बारिश का दिन नहीं था। 
    • It was not a rainy day.
  • फूल मुरझाए हुए नहीं थे। 
    • The flowers were not wilted.
  • मैं पिछली रात जगा हुआ नहीं था। 
    • I was not awake last night.
  • उसने ब्लू ड्रेस नहीं पहनी थी। 
    • She was not wearing a blue dress.
  • हमलोग हवाई जहाज में नहीं थे। 
    • We were not on the plane.
  • वह टीवी नहीं देख रहा था। 
      • He was not watching TV.
  • वे लोग बकझक नहीं कर रहे थे। 
    • They were not arguing.
  • खाना अच्छा नहीं था। 
    • It was not a good meal.
  • कुत्ता शांतिपूर्वक नहीं सो रहा था। 
    • The dog was not sleeping quietly.
  • मैं घर के बहार नहीं था। 
    • I was not outside the house.
  • वह कोई धुन नहीं गुनगुना रही थी। 
    • She was not humming any tune.
  • हमलोग टैक्सी में नहीं थे। 
    • We were not in the taxi.
  • यह निराशाजनक नहीं था। 
    • It was not a disappointment.
  • वे लोग अलविदा कहने में दुखी नहीं थे। 
    • They were not sad to say goodbye.

Interrogative Sentences of Was Were In Hindi

रुपरेखा के इस खंड में हमलोग उन हिंदी वाक्यों को देखेंगे जो 'क्या' शब्द से शुरू होते हैं। ऐसे वाक्यों में 'क्या' का अनुवाद नहीं होता है और वाक्य को was/were से शुरू किया जाता है। 

उदाहरण
  • क्या वह सुबह घर में थी?
    • Was she at home in the morning?
  • क्या हमलोग स्कूल में दोस्त थे?
    • Were we friends in school?
  • क्या वह अपने खिलोनों के साथ खेल रहा था?
    • Was he playing with his toys?
  • क्या वे लोग पार्क में थे?
    • Were they in the park?
  • क्या धुप वाला दिन था?
    • Was it a sunny day?
  • क्या फूल सुंदर थे?
    • Were the flowers beautiful?
  • क्या पिछली रात मैं नींद में था?
    • Was I sleepy last night?
  • क्या वह किताब पढ़ रहा था?
    • Was he reading a book?
  • क्या वे लोग एक साथ हँस रहे थे?
    • Were they laughing together?
  • क्या खाना स्वादिष्ट था?
    • Was it a delicious meal?
  • क्या कुत्ते जोर से भौंक रहे थे?
    • Were the dogs barking loudly?
  • क्या वह गाना गा रही थी?
    • Was she singing a song?
  • क्या वे लोग तुम्हे देखकर खुश थे?
    • Were they happy to see you?
  • क्या वह गुलाबी कपड़ों में थी?
    • Was she in a pink dress?
  • क्या वह सुबह व्यस्त थी?
    • Was she busy in the morning?
  • क्या वे लोग स्कूल में अच्छे दोस्त थे?
    • Were they best friends in school?
  • क्या दिन ठंडा था?
    • Was it a cold day?
  • क्या तुम मोटरसाइकिल पर थे?
    • Were you on the bike?

WH Family Sentences of Was Were In Hindi

Wh family Words का प्रयोग जिन वाक्यों में हुआ हो उसके अंग्रेजी अनुवाद में इन शब्दों से sentences को शुरू किया जाता है। इसके बाद का structure, "interrogative sentence" की तरह ही होता है। जैसे-

  • क्या तुम रशोईघर में थे? ➔ Were you in the kitchen?
  • तुम रशोईघर में क्यों थे? ➔ Why were you in the kitchen?
ऊपर दिए गए उदाहरण को देखने पर पता चलता है की इसमें सिर्फ Why का फर्क है। इसके अलावा शब्दों का क्रम भी एक जैसा ही है। अब इनके उदाहरण को देखिये। 

उदाहरण
  • कल पार्टी में कौन था?
    • Who was at the party yesterday?
  • वह सुबह में क्या कर रही थी?
    • What was she doing in the morning?
  • बिल्ली कहाँ छुपी थी?
    • Where was the cat hiding?
  • वे कब उनके खिलोनों से खेल रहे थे?
    • When were they playing with their toys?
  • किस तरह का दिन था?
    • What kind of day was it?
  • तुम सारी रात क्यों जगे थे?
    • Why were you awake all night?
  • उसने किस रंग की ड्रेस पहनी थी?
    • What color dress was she wearing?
  • वह क्या पढ़ रहा था?
    • What was he reading?
  • वे लोग किस बात पर हँस रहे थे?
    • What were they laughing about?
  • कौन सा कुत्ता जोर से भौंक रहा था?
    • Which dog was barking loudly?
  • तुम बगीचे में कहाँ थे?
    • Where were you in the garden?
  • वह कौन सा गाना गा रही थी?
    • What song was she singing?
  • हमलोग किस बस पर थे?
    • Which bus were we on?

Negative-Interrogative Was/Were Sentences In Hindi

इस खंड में हमलोग negative-interrogative वाक्यों के उदाहरण देखेंगे जिसमे "wh family" के भी शब्द होंगे।

उदाहरण
  • क्या धुप भरा दिन नहीं था?
    • Was it not a sunny day?
  • वह सुबह में क्या नहीं कर रही थी?
    • What wasn't she doing in the morning?
  • क्या फूल सुन्दर नहीं थे?
    • Were the flowers not beautiful?
  • क्या पिछली रात तुम नींद में नहीं थे?
    • Were you not sleepy last night?
  • क्या उसने लाल रंग की ड्रेस नहीं पहनी थी?
    • Was she not wearing a red dress?
  • क्या हमलोग कर में नहीं थे?
    • Weren't we in the car?
  • हमलोग किस बस पर नहीं थे?
    • Which bus weren't we on?
  • क्या वह किताब नहीं पढ़ रहा था?
    • Was he not reading a book?
  • वह कोन सा गाना नहीं गा रही थी?
    • What song wasn't she singing?
  • क्या वे लोग एकसाथ नहीं हँस रहे थे?
    • Weren't they laughing together?
  • कल तुम पार्टी में क्यों नहीं थे?
    • Why weren't you at the party yesterday?
  • क्या खाना स्वादिष्ट नहीं था?
    • Was it not a delicious meal?
  • क्या कुत्ते जोर से नहीं भौंक रहे थे?
    • Were the dogs not barking loudly?
  • क्या तुम गार्डन में नहीं थे?
    • Weren't you in the garden?
  • क्या वह गाना नहीं गा रही थी?
    • Was she not singing a song?
  • वह क्या नहीं पढ़ रहा था?
    • What wasn't he reading?
  • उसने किस रंग की ड्रेस नहीं पहनी थी?
    • What color dress wasn't she wearing?

समापन | The Bottom Line

इस लेख में हमने was और were के उदाहरण देंखें जिसमे सभी प्रकार के वाक्यों को सम्मिलित किया गया है। साथ ही हमने यह भी जाना की हर वाक्य टेंस के नियमों के अनुसार नहीं बनाए जाते हैं। कईं वाक्य ऐसे होते हैं जिनमे कोई क्रिया या कार्य नहीं होती है ऐसे सामान्य वाक्यों का उदाहरण इस रुपरेखा में दिया गया है। 

"Was/were" का प्रयोग मुख्य रूप से past continuous tense और सामान्य वाक्यों में किया जाता है। अगर "was were" के प्रयोग में आपको कोई समस्या आ रही है तो नीचे comment करें। 
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url