Gender (लिंग) in English Grammar: Hindi Guide with Examples

Attention Please : यह लेख English Grammar की विषयवस्तु, "Gender" के बारे में हैं। इस लेख में लिंग निर्धारण के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है। लिंग निर्धारण भारत में गैर-कानूनी है और हम इसका समर्थन नहीं करते हैं और न ही लिंग के आधार पर भेदभाव को बढ़ावा देते हैं।

ज्यादातर हिंदीभाषी को Male और Female पहचानने में कोई दिक्कत नहीं होती है। सामान्यतः जिन शब्दों का gender (लिंग) Female होता है हिंदी में उन शब्दों के अंत में प्रायः ई की मात्रा (ी ) लगी होती है। Male वाले शब्दों में अ या आ की मात्रा (ा ) होती है। जैसे:

Male Female
लड़का लड़की
बेटा बेटी
भांजा भांजी
शेर शेरनी
मोर मोरनी
बकरा बकरी

आप वर्णों और उनकी मात्रा के बारे में और अधिक जानने के लिए बाराखडी को पढ़ सकते हैं। 

image with kinds of Gender

दैनिक जीवन के वार्तालापों के लिये दो प्रकार के gender (male & female) को जानना और इनके बीच अंतर कर पाना, पर्याप्त होता है। Modern English Grammar में gender को कोई खास महत्व नहीं दिया जाता है लेकिन बोलने या लिखने के दौरान हम इनके अवहेलना नहीं कर सकते हैं। जैसे, He को she नही लिखा जा सकता है।

English Grammar में gender चार प्रकार के होते हैं:-

भेद अर्थ उदाहरण
Masculine Gender शब्द जो पुरुष जाती का बोध कराये लड़का
Feminine Gender शब्द जो स्त्री जाती का बोध कराये लड़की
Common Gender न स्त्री, न पुरुष परन्तु सर्जीव बच्चा
Neuter Gender निर्जीव चीज़ें जो न स्त्री है, न पुरुष खिलौना

इस लेख में आगे इन सभी भेदों को विस्तार से समझाया गया है, लेकिन आगे बढ़ने से पहले आप यह ध्यान रखें की जो भी शब्द gender की श्रेणी में आते हैं वे Noun या Pronoun ही होते हैं। इनके अलावा अन्य शब्द Parts of Speech के अन्य भेदों के अंतर्गत आते हैं उनका कोई gender नहीं होता है।

Gender Meaning in Hindi: परिभाषा

Gender का हिंदी "लिंग" होता है। English Grammar में, लिंग एक वर्गीकरण प्रणाली है जो संज्ञा और सर्वनाम को Masculine (पुल्लिंग), Feminine (स्त्रीलिंग), Common (उभयलिंग) या Neuter (नपुंसकलिंग) में वर्गीकृत करती है।

Masculine Gender in Hindi

Masculine Gender को हिंदी में पुल्लिंग कहा जाता है, यह उन संज्ञा या सर्वनाम शब्दों को संदर्भित करते हैं जिनसे किसी पुरुष जाति का बोध हो। जैसे:

Masculine Nouns Masculine Pronouns
Man (आदमी) He (वह)
Boy (लड़का) Him (उसे)
King (राजा) His (अपना, उसका)
Uncle (चाचा, मामा) Himself (खुद ही)

Example Sentences:

  • वह अच्छा आदमी है।
    • He is a good man.
  • लड़के ने उसे पीटा।
    • The boy beat him.
  • राजा ने अपना सत्ता छोड़ दिया।
    • The king gave up his power.
  • चाचा जी ने यह खुद किया।
    • Uncle did it himself.

Feminine gender in Hindi

Feminine Gender को हिंदी में स्त्रीलिंग कहा जाता है, यह उन संज्ञा या सर्वनाम शब्दों को संदर्भित करते हैं जिनसे किसी स्त्री जाति का बोध हो। जैसे:

Feminine Nouns Feminine Pronouns
Woman (औरत) She (वह)
Girl (लड़की) Her (उसे)
Queen (रानी) Her (अपनी, उसकी)
Aunty (चाची,मामी) Herself (खुद ही)

Example Sentences:
  • वह अच्छी औरत है।
    • She is a good woman.
  • लड़की ने उसे पीटा।
    • The girl beat her.
  • रानी ने अपनी सत्ता छोड़ दी।
    • The queen gave up her power.
  • चाची जी ने यह खुद किया।
    • Aunty did it herself.

Common gender in Hindi

Common Gender को हिंदी में उभयलिंग कहा जाता है, यह उन संज्ञा या सर्वनाम शब्दों को संदर्भित करते हैं जिनसे न तो स्त्री और न ही पुरुष जाति का बोध होता है। Common gender के अंतर्गत वैसे शब्द आते हैं जो सर्जीव हो। जैसे:

Common Gender's Pronoun
They (वे, वे लोग)
Them (उनलोगों को)
Theirs (उनलोगों का)

Common Gender's Noun Words
Sibling (सगे भाई-बहन)
Lawyer (वकील)
Artist (कलाकार)
Author (लेखक)
Partner (साथी)
Spouse (जीवनसाथी)
Person (व्यक्ति)
Child (बच्चा)
Teacher (शिक्षक)
Friend (दोस्त)
Cousin (चचेरा-मौसेरा-फुफेरा भाई या बहन)
Doctor (डॉक्टर)
Student (छात्र)
Neighbor (पड़ोसी)

ऊपर दिए गए शब्द common gender के उदाहरण हैं। जैसे - पति अपनी पत्नी को spouse कह सकता है और पत्नी भी अपने पति को spouse कह सकती है। इसी प्रकार doctor, friend, artist एक पुरुष भी हो सकता है और एक महिला भी हो सकती है।

Neuter Gender in Hindi

Neuter Gender को हिंदी में नपुंसकलिंग कहा जाता है, यह उन संज्ञा या सर्वनाम शब्दों को संदर्भित करते हैं जिनसे न तो स्त्री और न ही पुरुष जाति का बोध होता है। Neuter gender के अंतर्गत वैसे शब्द आते हैं जो निर्जीव हो। इस gender के लिए सर्वनाम में केवल एक ही शब्द है वह है - It.

सभी बेजान (जिसमे प्राण न हो) चीज़ें neuter gender के अंतर्गत आते हैं। जैसे: 

Book (किताब), Table (टेबल), Chair (कुर्सी), Pen (पेन), Computer (कंप्यूटर), Car (कार), House (घर), Ball (गेंद), Idea (विचार), Problem (समस्या), Situation (परिस्थिति), Concept (अवधारणा), Dream (सपना), Theory (सिद्धांत), Weather (मौसम)।

Gender Conversion and Examples in Hindi

English Grammar में masculine (पुल्लिंग) से feminine (स्त्रीलिंग) में बदलने के लिए कई नियम है। आमतौर पर "-ess" का प्रयोग करते हुए बहुत सारे शब्दों को masculine से feminine में बदला जाता है। इन्हें suffix कहा जाता है। कुछ suffixes ऐसे है, जिनके प्रयोग से केवल एक-दो शब्द ही बनाये जाते हैं उदाहरण के लिए, hero से heroine बनाने में "-ine" suffix का प्रयोग हुआ है लेकिन इस प्रकार के ज्यादा शब्द नहीं हैं। 

Us of -ess

ऐसे संज्ञा शब्द जो किसी title, role, या profession को दर्शाते हो, उन शब्दों को masculine से feminine में बदलने के लिए शब्द के अंत में -ess जोड़ दिया जाता है। 

masculine feminine
Actor Actress
Prince Princess
Waiter Waitress
Steward Stewardess
Author Authoress
Hunter Huntress
Mayor Mayoress
Manager Manageress
Host Hostess
Count Countess
Baron Baroness
Emperor Empress
Duke Duchess
Master Mistress
Governor Governess
Lion Lioness
Tiger Tigress
Benefactor Benefactress
Conductor Conductress
Prince Consort Princess Consort
Poet Poetess
Shepherd Shepherdess
Sorcerer Sorceress
Tailor Tailoress
Tutor Tutoress

अंग्रेजी में male शब्दों को female में बदलने के लिए कोई खास नियम नहीं है, ज्यादातर स्थितियों में शब्द को ही बदल दिया जाता है जैसे - boy से girl. इस शब्द में कोई नियम ही नहीं है कि boy को girl में कैसे convert किया गया। 

आपको ज्यादातर शब्दों को याद करना होगा। आगे के खंड में कुछ शब्दों की सूची दी गयी है आप इन्हें refrence के लिए प्रयोग कर सकते हैं।

100 examples of masculine and feminine gender in Hindi

Masculine Feminine
Actor Actress
Waiter Waitress
Prince Princess
King Queen
Father Mother
Son Daughter
Brother Sister
Nephew Niece
Uncle Aunt
Grandfather Grandmother
Husband Wife
Boyfriend Girlfriend
Man Woman
Gentleman Lady
Sir Madam
Duke Duchess
Lion Lioness
Tiger Tigress
Emperor Empress
Mouse (Chuha) Mouse (Chuhi)
Hero Heroine
Steward Stewardess
Manager Manageress
Bachelor Bachelorette
Drummer Drumstress
God Goddess
Mayor Mayoress
Heir Heiress
Chairman Chairwoman
Baron Baroness
Priest Priestess
Monk Nun
Master Mistress
Conductor Conductress
Lord Lady
Wizard Witch
Host Hostess
Governor Governess
Bull Cow
Stallion Mare
Peacock Peahen
Boar Sow
Ram Ewe
Drake Duck
Landlord Landlady
Chairman Chairwoman
Widower Widow
Poet Poetess
Founder Foundress
Author Authoress
Brother-in-law Sister-in-law
Fox Vixen
Bride Bridegroom
Aviator Aviatrix
Governor Governess
Count Countess
Fatherland Motherland
Kingpin Queenpin
Lordship Ladyship
Monk Nun
Nephew Niece
Monkey Female Monkey
Priest Priestess
Salesman Saleswoman
Sir Madam
Steward Stewardess
Waiter Waitress
Widower Widow

Gender of Animals and Objects in Hindi

Masculine Feminine No Gender
Boar Sow Pig
Buck Doe Deer
Bull Cow Cattle
Ram Ewe Sheep
Cock Hen Chicken
Drake Duck Duck
Dog Bitch Dog
Tom Queen Cat
Stallion Mare Horse
Gander Goose Goose
Lion Lioness Lion
Tiger Tigress Tiger
Drake Duck Duck
Jack Jenny Donkey
Billy Nanny Goat
Rooster Hen Chicken
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url